नई दिल्ली,21/नवंबर/2018/ITNN>>> पूर्व आप नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा है कि झाड़ू चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाली और भ्रष्टाचार को मिटाने के नाम पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी खुद ही भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है।
विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि नाइजीरिया में झाड़ू चुनाव चिन्ह पर एक भ्रष्टाचार विरोधी नई पार्टी चुनाव लड़ रही है। इस पार्टी के मुखिया का दावा है कि उसको छोड़ कर सभी भ्रष्ट हैं। वह इस परम्परावादी राजनीति को बदलेंगे।