Saturday, September 19, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार, बुलडोजर ऐक्शन की मांग

Insight TV Admin by Insight TV Admin
March 7, 2026
in देश
0
दिल्ली के उत्तम नगर मर्डर मामले में 4 और गिरफ्तार, बुलडोजर ऐक्शन की मांग
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली.

दिल्ली के उत्तम नगर में एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर इलाके में तीसरे दिन भी तनाव जारी रहा।

पुलिस ने बताया कि उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली के दौरान एक नाबालिग लड़की द्वारा फेंके गए पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को चार और लोगों को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

दो वाहनों में आग लगाई
इस बीच, इलाके में तीसरे दिन भी तनाव जारी रहा। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने दो वाहनों में आग लगा दी और दो अन्य वाहनों की खिड़कियां तोड़ दीं। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को एक हिंदू परिवार की 11 साल की लड़की अपनी छत पर होली मना रही थी और नीचे खड़े लोगों पर पानी के गुब्बारे फेंक रही थी। इनमें से एक गुब्बारा एक मुस्लिम महिला को लगा, जिसने आपत्ति जताई। जांचकर्ताओं के अनुसार, कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। झड़प में हिंदू परिवार के तीन सदस्यों समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए। 26 साल के तरुण कुमार ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। उनके परिवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया और बल्ले, लाठी और पत्थरों से उन पर हमला किया।

हिंदू राजनीतिक संगठन का प्रदर्शन
शुक्रवार को उस समय सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया जब एक हिंदू राजनीतिक संगठन के सदस्यों ने कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए इलाके में आगजनी की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने दो वाहनों में आग लगा दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने घटनास्थल से मिली सूचना की पुष्टि की जहां एक कार और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई थी। उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन, थाना और हस्तसाल कॉलोनी के बाहर लगातार दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने सड़कों को जाम कर दिया। कई स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।

आरोपियों के घर पर हमला करने की कोशिश
एक दिन पहले तरुण कुमार के परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने एक हिंदू राजनीतिक संगठन के सदस्यों के साथ उत्तम नगर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर मुस्लिम परिवार के घर पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन की मांग
मृतक के चाचा रमेश ने बताया कि 11 साल की लड़की ने परिवार के सदस्यों पर गुब्बारे फेंके, लेकिन एक गुब्बारा जमीन पर फट गया और एक महिला के बुर्के पर छींटे पड़ गए। मैंने माफी मांगी और लड़की से भी माफी मंगवाई। हम और क्या कर सकते थे? उन्होंने पहले हमें पीटा। मेरे सिर, छाती और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने 8 टांके लगाए। मुझे अभी भी दर्द हो रहा है। उन्होंने बताया कि तरुण आधे घंटे बाद आया। इससे पहले कि वह अपनी बाइक पार्क कर पाता, उन्होंने उस पर हमला कर दिया। अब वह आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन की मांग करते हैं। उन्होंने पहले भी इसी परिवार के साथ झड़पों का आरोप लगाया। कहा कि यह पहली बार नहीं है। उन्होंने करीब 12 साल पहले भी होली के दौरान हम पर हमला किया था।

दोनों परिवार मूलरूप से राजस्थान के
तरुण के घायल दादा मान सिंह ने बताया कि दोनों परिवार 1960 के दशक से एक-दूसरे को जानते हैं। वे उत्तम नगर के पास की झुग्गियों में साथ रहते थे, फिर हस्तसाल कॉलोनी में रहने लगे। दोनों परिवार मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये परिवार दशकों से एक-दूसरे को जानते हैं। उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़े और मारपीट होती रहती है।

डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा कर रहा था तरुण
अधिकारी ने कहा कि यह पूरी तरह से सांप्रदायिक मामला नहीं है। ये परिवार हमेशा से कूड़े, पानी, पार्किंग और अन्य छोटी-मोटी बातों पर लड़ते रहे हैं। वे आपस में हाथापाई भी करते हैं और फिर बाद में मामले सुलझा लेते हैं। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। तरुण के चाचा मेमराज ने बताया कि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा तरुण इंटीरियर डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा कर रहा था। वह महत्वाकांक्षी था। वह गुरुग्राम की किसी कंपनी में काम करना चाहता था।

Tags: Uttam Nagar murder
Previous Post

अचानक ढीले पड़े ट्रंप के तेवर? रूसी तेल से और बैन हटा सकता है US

Next Post

‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ बना संकटग्रस्त महिलाओं का सहारा, बस्तर में 1849 पीड़िताओं को दिलाई राहत

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
19 सितंबर राशिफल: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग

19 सितंबर राशिफल: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग

September 18, 2026
9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट

9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट

September 18, 2026
आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

September 18, 2026
सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

September 18, 2026
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

September 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

September 18, 2026
कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता केजीपी 12 के परिवार में आए चार नन्हे शावक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 18, 2026
सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश

सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश

September 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved