Friday, July 24, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 23, 2026
in मध्य प्रदेश
0
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री  परमार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा केवल हमारे गौरवशाली अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य की भी सशक्त आधारशिला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने भारतीय शिक्षा दर्शन को पुनः प्रतिष्ठित करने का ऐतिहासिक अवसर प्रदान किया है। यह नीति विद्यार्थियों को केवल ज्ञान और कौशल ही नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मगौरव, भारतीयता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों से भी जोड़ रही है। मंत्री  परमार भोपाल स्थित सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के वैभवशाली स्वरूप" विषय पर आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम " गुरुदेवाय नमः" को संबोधित कर रहे थे।

उच्च शिक्षा मंत्री  परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से लागू करने वाले राज्यों में देशभर में अग्रणी रहा है और भारतीय ज्ञान परम्परा के समृद्ध समावेश की दिशा में भी सतत् कार्य कर रहा है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भारतीय ज्ञान परम्परा को पाठ्यक्रमों का अभिन्न हिस्सा बनाया जा रहा है। प्रथम वर्ष के प्रथम अध्याय में भारतीय ज्ञान परम्परा का समावेश इसी संकल्प का परिणाम है।

मंत्री  परमार ने कहा कि हमारी ज्ञान परम्परा केवल अतीत की स्मृति नहीं, बल्कि जीवन-मूल्यों, संस्कारों, शोध, नवाचार और लोककल्याण की अक्षुण्ण परंपरा है। हमारे पूर्वजों ने अपने ज्ञान, व्यवहार और चरित्र से विश्व को दिशा दी तथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी ज्ञान का हस्तांतरण किया। आज आवश्यकता है कि इस अमूल्य विरासत का युगानुकूल परिप्रेक्ष्य में शोध, अनुसंधान एवं वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण किया जाए, ताकि भारतीय ज्ञान आधुनिक विश्व के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्येक नवाचार लोककल्याण के लिए होना चाहिए।

मंत्री  परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने भारतीय शिक्षा दर्शन को पुनः स्थापित करने के साथ शिक्षा को जीवन और प्रकृति से जोड़ने का कार्य किया है। विद्यालयीन शिक्षा में बच्चों के कंधों से बस्तों का बोझ कम हुआ है तथा प्रकृति एवं संस्कृति आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिला है। उच्च शिक्षा में भी बहुविषयक अध्ययन, अनुसंधान, कौशल विकास, नवाचार एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त शिक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार का ध्येय है।

मंत्री  परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं मानव संसाधन को सुदृढ़ कर रही है। महाविद्यालयों में आवश्यक पदों की पूर्ति के लिए निरंतर भर्ती की जा रही है तथा विश्वविद्यालयों में भी शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।

मंत्री  परमार ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता संवर्धन, संस्थागत उत्कृष्टता तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के मानकों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेट असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन सेल (SAAC) का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग एवं सतत परामर्श प्रदान करेगा, जिससे संस्थानों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल NAAC ग्रेड प्राप्त करना नहीं, बल्कि शिक्षा की वास्तविक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।

मंत्री  परमार ने कहा कि आने वाले दो-तीन वर्षों में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था का स्वरूप और अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित होगा। विश्वविद्यालयों में परीक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाया जा रहा है। डिजिटल वैल्यूएशन की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है तथा विद्यार्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराने की कार्य योजना पर भी अमल किया जा रहा है।

मंत्री  परमार ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए श्रेष्ठ जीवन पद्धति, भारतीयता, आत्मगौरव और स्वत्व के भाव को जागृत करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मूल भाव समाज में भारतीयता का भाव स्थापित करना है। उच्च शिक्षा में परिवर्तन का यह दौर वास्तव में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का समय है।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा का मूल उद्देश्य व्यक्ति के भीतर संस्कार, संवेदनशीलता और ईश्वरीय चेतना का विकास करना है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परम्परा के तीन प्रमुख सूत्र बताते हुए कहा कि पहला—भगवान हर क्षण हमारे साथ हैं, इसलिए प्रत्येक कर्म ईश्वर को साक्षी मानकर करना चाहिए। दूसरा—प्रत्येक नारी में मातृशक्ति का स्वरूप देखकर उसका सम्मान करना चाहिए। तीसरा—परधन को स्पर्श करने का भी विचार नहीं आना चाहिए, क्योंकि ईमानदारी और चरित्र ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि यही जीवन मूल्य भारतीय संस्कृति को विश्व में विशिष्ट बनाते हैं और राष्ट्रीय शिक्षा नीति इन्हीं मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बन रही है।

महापौर नगर निगम भोपाल मालती राय, पूर्व सांसद  रघुनंदन शर्मा, मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक  अशोक कड़ेल, मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष  राघवेंद्र शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी, विभिन्न विद्वतजन, गायत्री परिवार के सदस्यगण, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति थी।

 

Tags: Higher EducationMinister Parmar
Previous Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

24 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

July 23, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

July 23, 2026
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

July 23, 2026
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री  परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

July 23, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान

July 23, 2026
Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह

Sugar Price Hike: क्या देश में खत्म हो रही चीनी? अचानक बढ़े दामों के पीछे क्या है असली वजह

July 23, 2026
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई

July 23, 2026
CG के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना में बड़ी जिम्मेदारी, बने सदस्य

CG के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी पार्क योजना में बड़ी जिम्मेदारी, बने सदस्य

July 23, 2026
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved