Friday, July 31, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL से भी लिया संन्यास

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 30, 2026
in खेल
0
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL से भी लिया संन्यास
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई 

भारत के सीनियर बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और कहा कि उनके लिए "आगे बढ़ने" का यह सही समय है. 38 वर्षीय रहाणे ने 2013 में शुरू हुए अपने करियर में भारत के लिए कुल 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 की अवे टेस्ट सीरीज़ के बाद से वह भारत के लिए नहीं खेले हैं। 

38 साल के अजिंक्य रहाणे ने लिखा, 'कैप नंबर 278, अब यहीं विराम. वर्षों तक मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा.' इस संदेश के साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों, साथियों, कोचों और भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

बल्ले के साथ-साथ कप्तानी में भी हिट
अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी की. उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने छह मैचों में भारत की कमान संभाली, जिसमें टीम ने चार मुकाबले जीते, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे. खास बात यह रही कि उनकी कप्तानी में भारत को टेस्ट क्रिकेट में एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा. ओडीआई क्रिकेट में रहाणे ने तीन मैचों में कप्तानी की, जिनमें भारत को जीत मिलीं. वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने दो मुकाबलों में टीम की अगुवाई की, जिसमें भारत ने एक मैच जीता और एक में हार का सामना किया। 

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 ओडीआई और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 35.95 की औसत 8414 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 51 अर्धशतक निकले. रहाणे ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया. रहाणे ने 212 आईपीएल मैचों में 30.15 की औसत से 5367 रन बनाए. उन्होंने आईपीएल में 2 शतक और 35 अर्धशतक जड़े। 

रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है। नेशनल सेलेक्टर्स की नज़र से बाहर होने के बावजूद, रहाणे घरेलू क्रिकेट में एक्टिव रहे हैं और 2024-25 सीज़न तक मुंबई टीम की कप्तानी की है। 

ऑस्ट्रेलिया में दिलाई ऐतिहासिक जीत
अजिंक्य रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर देखने को मिला. एडिलेड टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली. मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक लगाकर उन्होंने भारत को सीरीज में वापसी दिलाई। 

इसके बाद युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया. यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार उपलब्धियों में गिनी जाती है और रहाणे की कप्तानी को हमेशा याद रखा जाएगा।

रहाणे का टेस्ट करियर
• 85 मैच, 5077 रन, 38.46 औसत
• 12 शतक, 26 अर्धशतक, 49.50 स्ट्राइक रेट
• 578 चौके, 35 छक्के 
Advertisement

रहाणे का ODI करियर
• 90 मैच, 2962 रन, 35.26 औसत
• 3 शतक, 24 अर्धशतक, 78.63 स्ट्राइक रेट
• 293 चौके, 33 छक्के 

रहाणे का टी20I करियर
• 20 मैच, 375 रन, 20.83 औसत
• 1 अर्धशतक, 113.29 स्ट्राइक रेट
• 32 चौके, 6 छक्के

Tags: Ajinkya Rahanefeatured
Previous Post

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे आज रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे आज रहना होगा सतर्क

July 30, 2026
बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र

बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र

July 30, 2026
बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

July 30, 2026
हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री  शुक्ल

हमारी आध्यात्मिक शक्ति भारत को विश्वगुरू बनने की ताकत देती है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

July 30, 2026
दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग

दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग

July 30, 2026
विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर

विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : राज्य मंत्री गौर

July 30, 2026
महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 30, 2026
निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मंत्री  सिंह

निर्देशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : मंत्री सिंह

July 30, 2026
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved