Friday, November 6, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड, कपिल देव समेत कई दिग्गज पीछे छोड़े

Insight TV Admin by Insight TV Admin
October 3, 2025
in खेल
0
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा रिकॉर्ड, कपिल देव समेत कई दिग्गज पीछे छोड़े
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अहमदाबाद

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज (3 अक्टूबर) इस मुकाबले का दूसरा दिन है. भारतीय टीम की पहली पारी चल रही है. भारत का स्कोर 180 रन के पार जा चुका है और उसके 3 विकेट गिरे हैं. केएल राहुल और ध्रुव जुरेल नाबााद बैटर हैं.

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रनों पर सिमट गई थी. भारत-वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबद टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की. यशस्वी 36 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं तीसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन केवल 7 रन बनाकर चलते बने. इसके बद केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने पहले दिन के खेल में भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. राहुल तो अपना अर्धशतक भी पूरा करने में सफल रहे.

विंडीज की पहली पारी: सिराज की कातिलाना गेंदबाजी
पहली पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया. जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप और कप्तान रोस्टन चेज ही कुछ देर तक क्रीज पर टिक पाए. ग्रीव्स ने चार चौके की मदद से 48 गेंदों पर 32 रन बनाए. वहीं शाई होप ने 26 और रोस्टन चेज ने 24 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से तेज गेंदबज मोहम्मद सिराज ने चार विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह को तीन सफलताएं हासिल हुईं. कुलदीप यादव को दो और वॉशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला.

जसप्रीत बुमराह ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. वेस्टइंडीज की पहली पारी में बुमराह ने घातक स्पेल डालते हुए तीन विकेट हासिल किए. खास बात यह रही कि उन्होंने इनमें से दो बल्लेबाजों को बोल्ड आउट किया. इसी के साथ बुमराह ने 2025 में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

साल 2025 में सबसे ज्यादा बोल्ड करने वाले गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह इस साल टेस्ट क्रिकेट में अब तक 12 बल्लेबाजों को बोल्ड आउट कर चुके हैं. इस सूची में उनके बाद मोहम्मद सिराज (9) और शमर जोसेफ (9) का नाम है. वहीं मिचेल स्टार्क (7), स्कॉट बोलैंड (6) और जोमेल वारिकन (6) भी इस सूची में शामिल हैं. अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो बुमराह 2025 में अब तक 15 विकेट बोल्ड आउट के जरिए ले चुके हैं. यह किसी भी फुल-मेंबर गेंदबाज द्वारा इस साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में बुमराह

बुमराह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 147 बोल्ड विकेट ले चुके हैं और वह भारत के लिए इस मामले में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे अनिल कुंबले (186), कपिल देव (167) और रविचंद्रन अश्विन (151) हैं. बुमराह ने रवींद्र जडेजा (145) को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में बढ़त बना ली है.

 मोहम्मद सिराज ने स्टार्क को छोड़ा पीछे

अहमदाबाद में शुरू हुई टेस्ट सीरीज का पहलादिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नाम रहा. सिराज ने मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कुल 4 विकेट झटके. खास बात ये रही कि शुरुआती चार में से तीन अहम बल्लेबाजों को सिराज ने आउट किया. इसी के साथ वह साल 2025 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) खेलने वाली सभी टीमों के बीच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

सिराज ने हासिल की ये उपलब्धि

सिराज ने इस साल (2025) अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में कुल 30 विकेट हासिल किए हैं. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जब उन्होंने अपना तीसरा विकेट लिया, तभी उन्होंने इस साल की लिस्ट में टॉप पोज़िशन पर कब्ज़ा जमा लिया. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया. स्टार्क ने 14 पारियों में 29 विकेट लिए हैं.

यह उपलब्धि सिराज के करियर के लिए बेहद खास है क्योंकि वह लगातार अपने प्रदर्शन से भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण की रीढ़ बनते जा रहे हैं. अहमदाबाद की हरी पिच पर उन्होंने जिस आक्रामक लय में गेंदबाज़ी की, उससे कैरेबियाई बल्लेबाज़ शुरुआत से ही दबाव में आ गए.

टॉप 5 गेंदबाज़ (WTC 2025)

1. मोहम्मद सिराज – 30 विकेट (12 पारियां)
2. मिचेल स्टार्क – 29 विकेट (14 पारियां)
3. नाथन लायन – 24 विकेट (11 पारियां)
4. शमार जोसेफ – 22 विकेट (6 पारियां)
5. जोश टंग – 21 विकेट (8 पारियां)

नए WTC साइकल (2025-27) में भी नंबर 1

सिराज की चमक सिर्फ इस साल तक सीमित नहीं है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के नए चक्र में भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. भारत ने इस साइकल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ से की थी, जो 2-2 से ड्रॉ रही. उस सीरीज़ में सिराज भारत के सबसे बड़े मैच-विनर रहे.

भारत के लिए वह अब गेंदबाज़ी आक्रमण के लीडर बन चुके हैं, खासकर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस मैनेजमेंट को देखते हुए. विदेशी और घरेलू दोनों परिस्थितियों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें अलग बनाती है. लाइन और लेंथ पर नियंत्रण के साथ उनकी स्विंग और सीम मूवमेंट बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है.

भारत में सबसे तेज 50 विकेट पूरे

अहमदाबाद टेस्ट में बुमराह ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया. उन्होंने भारत में खेलते हुए अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए. बुमराह ने केवल 24 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की और कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कपिल देव ने भारत में 50 टेस्ट विकेट 25 पारियों में पूरे किए थे. अब बुमराह और जवागल श्रीनाथ संयुक्त रूप से भारत में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनके बाद कपिल देव (25), इशांत शर्मा (27) और मोहम्मद शमी (27) का नाम आता है.

घरेलू धरती पर नया इतिहास

बुमराह ने घरेलू धरती पर 17 की बेहतरीन औसत से 50 विकेट पूरे किए हैं. एशियाई परिस्थितियों में खेलने वाले गेंदबाजों में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ औसत है. इसके अलावा, बुमराह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने हैं जिन्होंने WTC में घर पर 50 विकेट पूरे किए. उनसे पहले केवल रविचंद्रन अश्विन (149) और रवींद्र जडेजा (94) ने यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन दोनों स्पिनर हैं.

Tags: jasprit bumrahrahul
Previous Post

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका

Next Post

PoK में विरोध-प्रदर्शन जारी, अब तक 12 मौतें; UN में उठी आवाज़, पाक पर मानवाधिकार हनन का आरोप

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ

6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ

November 5, 2026
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

November 5, 2026
कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी

November 5, 2026
सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’

सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’

November 5, 2026
पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा रैपिडो ड्राइवर, थाने में जहर खाकर दी जान; वीडियो में खोली आपबीती

पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा रैपिडो ड्राइवर, थाने में जहर खाकर दी जान; वीडियो में खोली आपबीती

November 5, 2026
मंत्री काश्यप और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का किया शुभारंभ

मंत्री काश्यप और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का किया शुभारंभ

November 5, 2026
मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 5, 2026
गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय

गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय

November 5, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • 6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ
  • महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
  • कभी मजदूरी कर चलाती थीं परिवार की आजीविका, आज तीन एकड़ में खेती से अर्जित की तीन लाख रुपये तक की आमदनी
  • सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
  • पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा रैपिडो ड्राइवर, थाने में जहर खाकर दी जान; वीडियो में खोली आपबीती

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved