Sunday, September 27, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 12, 2026
in मध्य प्रदेश
0
प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रदेश के 7 जिलों में मुख्य अभियंताओं के दलों ने किया 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

दो निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग और तीन एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों की हुई प्रशंसा
लोकपथ ऐप की शिकायतों का चार दिवस में करें निराकरण, वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को दें प्राथमिकता

भोपाल

लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए माह मैं दो बार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य अभियंताओं के सात दलों ने सीहोर, बालाघाट, ग्वालियर, झाबुआ, अनूपपुर, रतलाम एवं पन्ना जिलों में रेंडम आधार पर चयनित 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में असंतोषजनक पाए गए कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा भी की गई।

निरीक्षण किए गए 35 कार्यों में लोक निर्माण विभाग के सड़क एवं पुल से संबंधित 21 कार्य, परियोजना क्रियान्वयन इकाई के 6 भवन निर्माण कार्य, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 6 कार्य, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का एक और लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग का एक कार्य शामिल है।

निरीक्षण दलों से प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता सड़क एवं पुल आर.एल. वर्मा, प्रमुख अभियंता एमपीआरडीसी के.पी.एस. राणा सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री तथा निरीक्षणकर्ता अधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए।

असंतोषजनक कार्य पर नोटिस और कार्रवाई

ग्वालियर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे अटल गेट से बहोड़ापुर चौराहा फोरलेन निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ठेकेदार मेसर्स ऋषिराज कंस्ट्रक्शन के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने के लिए मुख्य अभियंता ग्वालियर को निर्देशित किया गया।

अनूपपुर जिले में निर्माणाधीन कोयलारी–पुरगा–मझली सड़क का कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया। संबंधित तत्कालीन अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा ठेकेदार मेसर्स पांडे कंस्ट्रक्शन कंपनी, कोरिया के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य अभियंता रीवा को दिए गए।

झाबुआ जिले में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के झाबुआ–जोबट–बाग–कुक्षी मार्ग का संधारण कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर ठेकेदार मेसर्स गंगोत्री झाबुआ–जोबट–कुक्षी टोलवे लिमिटेड को नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में संधारण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार अनूपपुर जिले के नोनघाटी–दमेहड़ी–लीलाटोला मार्ग की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मुख्य ठेकेदार मेसर्स गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, गुरुग्राम तथा उप ठेकेदार मेसर्स एटकॉन, नई दिल्ली को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

पन्ना जिले के पन्ना–अमानगंज–सिमरिया मार्ग की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर ठेकेदार मेसर्स जीवीआर पन्ना–अमानगंज टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद को नोटिस जारी कर समय-सीमा में संधारण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में पाए गए अन्य 23 कार्यों में भी आवश्यक आंशिक सुधार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा

निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना भी की गई। रतलाम जिले में बंजली–सेजावता बायपास रोड पर निर्माणाधीन आरओबी-190 का कार्य गुणवत्तापूर्ण पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी आर.एन. सूर्यवंशी और उपयंत्री विजय मंडलोई की प्रशंसा की गई।

इसी प्रकार रतलाम जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, छावनी झोड़िया के निर्माणाधीन भवन का कार्य भी गुणवत्तापूर्ण पाया गया। इसके लिए उपयंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत जोशी की प्रशंसा की गई।

लोकपथ ऐप की शिकायतों का चार दिवस में हो निराकरण

समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को निरीक्षण प्रतिवेदनों में की गई अनुशंसाओं के अनुसार आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी देने को कहा गया। मुख्य अभियंताओं और अधीक्षण यंत्रियों को शिकायतों की स्वयं समीक्षा करने के निर्देश दिए गए, जिससे आगामी माह की ग्रेडिंग में सुधार हो सके।

लोकपथ ऐप पर प्राप्त शिकायतों का अनिवार्य रूप से चार दिवस की निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। वर्षाकाल में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों एवं पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा सभी मार्गों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

ब्लैक स्पॉट पर शीघ्र करें सुरक्षा संबंधी कार्य

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना की आशंका वाले मार्गों को चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए। सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटाने की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी रूप से करने को कहा गया। बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए सभी पुल-पुलियों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा एमपीआरडीसी के टोल-फ्री नंबर 1099 के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को सभी ब्लैक स्पॉट पर शीघ्रता से सुधार कार्य कराने और सड़क सुरक्षा के संबंध में गठित सुप्रीम कोर्ट कमेटी की आगामी बैठक की तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा गया। पुल-पुलियों पर वर्षा जल की निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में लोक कल्याण सरोवर और रिचार्ज बोर के नवीन लक्ष्यों की पूर्ति, लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का समुचित उपयोग तथा लोक कल्याण सूचकांक के अंतर्गत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का डेटा निरंतर अपडेट करने के निर्देश दिए गए। प्रबंध संचालक भरत यादव ने संधारण कार्य, गड्ढे भरने और पैच रिपेयर के संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा 27 दिसंबर 2022 को जारी परिपत्र का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags: Engineertop-news
Previous Post

किसानों से भूमि अधिग्रहण पर उन्हें दिया जाएगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

रायपुर : विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
UN में शहबाज शरीफ के दावे पर भारतीय राजनयिक का रिएक्शन, कैमरे में कैद हुआ पल

UN में शहबाज शरीफ के दावे पर भारतीय राजनयिक का रिएक्शन, कैमरे में कैद हुआ पल

September 27, 2026
ट्रंप का बड़ा दांव! US डीजल एक्सपोर्ट पर लग सकता है बैन, दुनिया में बढ़ेगा ईंधन संकट का खतरा

ट्रंप का बड़ा दांव! US डीजल एक्सपोर्ट पर लग सकता है बैन, दुनिया में बढ़ेगा ईंधन संकट का खतरा

September 27, 2026
केन-बेतवा लिंक से बदलेगी MP-UP की तस्वीर, 2030 तक पूरा होगा देश का पहला नदी जोड़ो प्रोजेक्ट

केन-बेतवा लिंक से बदलेगी MP-UP की तस्वीर, 2030 तक पूरा होगा देश का पहला नदी जोड़ो प्रोजेक्ट

September 27, 2026
MP में युवाओं के लिए बड़ा मौका! ‘सीखो-कमाओ योजना’ में 1 साल की ट्रेनिंग के साथ कमाई भी

MP में युवाओं के लिए बड़ा मौका! ‘सीखो-कमाओ योजना’ में 1 साल की ट्रेनिंग के साथ कमाई भी

September 27, 2026
FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम

September 27, 2026
MP में बनेगी Water Transport Authority, क्रूज-बोट से जल परिवहन तक बदलेंगे नियम

MP में बनेगी Water Transport Authority, क्रूज-बोट से जल परिवहन तक बदलेंगे नियम

September 27, 2026
MP निकाय चुनाव में देरी के आसार! वार्ड परिसीमन अटका, 6 महीने आगे खिसक सकता है चुनाव

MP निकाय चुनाव में देरी के आसार! वार्ड परिसीमन अटका, 6 महीने आगे खिसक सकता है चुनाव

September 27, 2026
किचन से लैब तक पहुंचा लहसुन! सागर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने खोजा एंटी-ब्रेस्ट कैंसर कंपाउंड

किचन से लैब तक पहुंचा लहसुन! सागर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने खोजा एंटी-ब्रेस्ट कैंसर कंपाउंड

September 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved