Wednesday, August 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

भोपाल में 3 दिन की बारिश ने खोली सड़कों की पोल! अटल पथ और लिंक रोड-2 खस्ताहाल, 527 लोगों का रेस्क्यू

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 12, 2026
in मध्य प्रदेश
0
भोपाल में 3 दिन की बारिश ने खोली सड़कों की पोल! अटल पथ और लिंक रोड-2 खस्ताहाल, 527 लोगों का रेस्क्यू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा रही है। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के बीच नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नर्मदा का पानी सिर्फ 48 घंटे में करीब 10 फीट बढ़ गया है। कई छोटे पुल डूब गए हैं और निचले इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक 527 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए भोपाल और गुना में बुधवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। भोपाल में लगातार दूसरे दिन भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। यहां दो दिनों में करीब 8 इंच बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है।

इंदौर संभाग पर सबसे ज्यादा खतरा
प्रदेश में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली का असर बुधवार को भी रहेगा। इंदौर संभाग के रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच या उससे अधिक पानी गिर सकता है। भारी बारिश के कारण इन इलाकों में नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।

भोपाल में 200 घरों में घुसा पानी
राजधानी में लगातार बारिश से हालात बिगड़े हैं। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। कई सड़कें घंटों तक बंद रहीं। कुछ स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर और वितरण पेटियां पानी में घिर गईं, जिसके बाद सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। मंगलवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर करीब एक फीट पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। न्यू पुलिस लाइन स्टेशन रोड पर पानी से भरे गड्ढे में बच्चों से भरी स्कूली वैन भी फंस गई। नर्मदा में तेजी से बढ़ते पानी ने भी चिंता बढ़ा दी है। नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर जलस्तर 946.40 फीट दर्ज किया गया है। पिछले 48 घंटे में नदी का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ा है। 

 सड़कें हुई खस्ताहाल ……

भोपाल की सड़कें 3 हुई बारिश भी सहन नहीं कर पाई और छलनी हो गई है। अटल पथ, लिंक रोड नंबर-2, एमपी नगर, न्यू मार्केट, रोशनपुरा हो या कॉलोनियों की अंदरूनी सड़कें, सभी खस्ताहाल है। कहीं डामर उखड़ गया है तो कहीं बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने जिम्मेदारों से क्वॉलिटी पर सवाल करते हुए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

भोपाल में मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे लंबे ब्रिज डॉ. अंबेडकर (जीजी) फ्लाईओवर की सड़क से सरिए भी झांकने लगे हैं। यह फ्लाईओवर करीब 154 करोड़ रुपए की लागत से बना है, लेकिन तीन दिन लगातार हुई बारिश सहन नहीं कर पाया।

यही हाल राजधानी की दूसरी सड़कों के भी है। पुराने शहर के अंदरूनी इलाकों की सड़कें ठीक हालत में नहीं है। अशोका गार्डन, कैलाश नगर, सेमरा, शिव नगर, अयोध्या बायपास, पटेल नगर, आनंद नगर, अरेड़ी, राजीव नगर, ऐशबाग, बाग उमराव दूल्हा समेत कई इलाकों में सड़कों से डामर गायब हो गया है। अशोका गार्डन में तो सड़क का हर 50 मीटर का टुकड़ा जर्जर हालत में है।

    भोपाल के अटल पथ (बुलेवर्ड स्ट्रीट) को करीब 40 करोड़ रुपए से बनाया गया था। हर साल यह सड़क उखड़ती है और फिर मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।

    लिंक रोड नंबर-2 का बड़ा हिस्सा जर्जर हो रहा है। ऊर्जा भवन से सात नंबर चौराहे तक कई जगहों से सड़क उखड़ गई हैं।

    न्यू मार्केट के चारों ओर की सड़कों भी जर्जर हो गई है। सड़क से गिट्‌टी बाहर निकल आई है। इससे फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है।

    एमपी नगर में मेट्रो स्टेशन के नीचे बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं।

भोपाल में दो दिन में 8 इंच बारिश
भोपाल में पिछले दो दिनों में करीब 8 इंच बारिश हुई है। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी पहुंच गया। कई जगह ट्रांसफार्मर और बिजली वितरण पेटियां पानी की चपेट में आने के कारण सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी।मंगलवार को भी सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जिससे दफ्तरों से घर लौट रहे लोगों को परेशानी हुई। शाम करीब 7 बजे 7 नंबर स्टॉप की सड़क भी पानी में डूब गई। बारिश के कारण भोपाल में दृश्यता भी कम रही। एमपी नगर में सुबह दृश्यता एक किलोमीटर से कम दर्ज की गई। अंबेडकर फ्लाईओवर पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

गुना में साढ़े 3, खंडवा में सवा 2 इंच बारिश
मंगलवार को गुना में 85 मिमी यानी साढ़े 3 इंच और खंडवा में सवा 2 इंच बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, रीवा, श्योपुर, टीकमगढ़, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, शिवपुरी, मऊगंज, उमरिया और बड़वानी में भी बारिश हुई। अधिकांश जिलों में देर रात तक बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी है।

राजगढ़ और आगर-मालवा में भारी बारिश
पिछले 24 घंटे में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में करीब 9 इंच, खिलचीपुर में 8 इंच और जीरापुर में 7.7 इंच बारिश दर्ज की गई। आगर-मालवा के सोयतकलां में भी करीब 7.7 इंच बारिश हुई। गुना, शाजापुर, नरसिंहपुर, मंदसौर और उज्जैन के कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई।

बड़ा तालाब भरने की ओर
लगातार बारिश का सबसे बड़ा असर भोपाल के बड़े तालाब पर दिख रहा है। एक दिन में करीब पौन फीट पानी बढ़ने के बाद जलस्तर 1663 फीट पहुंच गया है। इससे भोपाल के प्रमुख जलस्रोत की स्थिति काफी बेहतर हुई है। कोलार, केरवा और कलियासोत बांध में भी पानी की आमद बढ़ी है। नर्मदा के जलस्तर में बढ़ोतरी से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध में भी पानी बढ़ रहा है।

नर्मदा 48 घंटे में 10 फीट बढ़ी
नर्मदापुरम में लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर 48 घंटे में करीब 10 फीट बढ़ गया। सेठानी घाट पर जलस्तर 946.40 फीट पहुंच गया है। तवा बांध का जलस्तर भी करीब 8.5 फीट बढ़कर 1137.70 फीट हो गया। फिलहाल तवा बांध का जलस्तर निर्धारित सीमा से नीचे है, इसलिए उसके गेट खोलने की जरूरत नहीं बताई गई है।

खरगोन में बांध के गेट खुले, 24 गांवों में अलर्ट
लगातार बारिश से खरगोन के अपरवेदा बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद गेट खोले गए। बांध से करीब 340 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। निचले क्षेत्र के 24 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। आगर-मालवा के कुंडालिया और उमरिया के जोहिला बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है।लगातार बारिश के कारण रतलाम के सागोद रोड स्थित रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया। कई वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। मंदसौर में शिवना नदी का जलस्तर बढ़ने से पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया भी पानी में डूब गई। कालाभाटा बांध के दो गेट खोले गए हैं।

प्रदेश में अब तक 19 इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक करीब 19 इंच बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश से लगभग 3.5 इंच कम है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सामान्य से करीब 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अभी भी 46 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। कुछ जिलों में बारिश की कमी 4 से 57 प्रतिशत तक है। 

Tags: featuredrain
Previous Post

बस्तर में आज से शुरू होगी तिरंगा यात्रा, नक्सलमुक्त गांवों से होकर गुजरेगी बाइक रैली

Next Post

धान खरीदी केंद्र में ₹1.31 करोड़ की गड़बड़ी, संस्था प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
धान खरीदी केंद्र में ₹1.31 करोड़ की गड़बड़ी, संस्था प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

धान खरीदी केंद्र में ₹1.31 करोड़ की गड़बड़ी, संस्था प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी

ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी

August 12, 2026
RNTU का मेगा जॉब फेयर संपन्न, 25+ कंपनियों ने दिए रोजगार-इंटर्नशिप के मौके; 700 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल

RNTU का मेगा जॉब फेयर संपन्न, 25+ कंपनियों ने दिए रोजगार-इंटर्नशिप के मौके; 700 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल

August 12, 2026
बिलासपुर में बिजली तार चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में बिजली तार चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

August 12, 2026
Chhattisgarh Industrial Policy 2024-30: छत्तीसगढ़ बना निवेश का नया हब, ₹8.22 लाख करोड़ के प्रस्ताव से लाखों रोजगार की उम्मीद

Chhattisgarh Industrial Policy 2024-30: छत्तीसगढ़ बना निवेश का नया हब, ₹8.22 लाख करोड़ के प्रस्ताव से लाखों रोजगार की उम्मीद

August 12, 2026
धान खरीदी केंद्र में ₹1.31 करोड़ की गड़बड़ी, संस्था प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

धान खरीदी केंद्र में ₹1.31 करोड़ की गड़बड़ी, संस्था प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार

August 12, 2026
भोपाल में 3 दिन की बारिश ने खोली सड़कों की पोल! अटल पथ और लिंक रोड-2 खस्ताहाल, 527 लोगों का रेस्क्यू

भोपाल में 3 दिन की बारिश ने खोली सड़कों की पोल! अटल पथ और लिंक रोड-2 खस्ताहाल, 527 लोगों का रेस्क्यू

August 12, 2026
बस्तर में आज से शुरू होगी तिरंगा यात्रा, नक्सलमुक्त गांवों से होकर गुजरेगी बाइक रैली

बस्तर में आज से शुरू होगी तिरंगा यात्रा, नक्सलमुक्त गांवों से होकर गुजरेगी बाइक रैली

August 12, 2026
CG के CM हाउस में आज मनेगा हरेली तिहार, बस्तर से शुरू होगी भव्य तिरंगा यात्रा

CG के CM हाउस में आज मनेगा हरेली तिहार, बस्तर से शुरू होगी भव्य तिरंगा यात्रा

August 12, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved