Monday, September 7, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

A Big Hello to all of you…ये बोलकर बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने ठाठ से बतौर होस्ट टीवी पर एंट्री मारी. लेकिन 'सिंघम' की दहाड़ क्राइम पेट्रोल में आकर फीकी पड़ गई. सलमान खान और अमिताभ बच्चन की तरह उन्होंने कोई रियलिटी, क्विज शो नहीं चुना. उन्होंने सबसे हटके एक क्राइम शो चुना. वो टीवी के आइकॉनिक शो क्राइम पेट्रोल 2026 के होस्ट बने. उन्हें लेकर उम्मीदें काफी थीं.

फैंस ने तो फिक्शन की अलग ही दुनिया बना ली थी. उन्हें लगा जब सिंघम जुर्म की वारदात सुनाएगा तो अपराधी ही नहीं, घर बैठे लोगों की धड़कनें भी तेज हो जाएंगी. लेकिन अफसोस सारे अरमान चकनाचूर हो गए. फिल्मों में अजय ने हर रोल ऐसा निभाया कि आपको लगेगा ये उनके अलावा कोई और नहीं कर सकता था. लेकिन टीवी पर बाजी उल्टी पड़ गई. अजय की होस्टिंग देखकर लगता है अनूप सोनी होते तो बेहतर होता.

अजय ने इस शो में अनूप सोनी को रिप्लेस किया है. वही अनूप जिनके स्टोरीटेलिंग स्टाइल से क्राइम पेट्रोल का पूरा माहौल सेट हो जाता था. अब सवाल ये है कि क्या अजय उस खाली जगह को भर पाए? या फिर मेकर्स ने स्टार पावर के चक्कर में शो का असली चार्म ही गंवा दिया? अजय को होस्ट रखना कहीं घाटे का सौदा तो नहीं है? जानते हैं…

अजय की दाल यहां नहीं गली!
जब अजय की होस्टिंग की जानकारी सामने आई तो एक सवाल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ. कहीं ये चैनल और मेकर्स की अजय की स्टार पावर, ब्रैंड वैल्यू और सिंघम इमेज को कैश कराने की कोशिश तो नहीं है? शो देखने के बाद सच कहूं तो ये अंदाजा सही साबित होता दिखा है. क्योंकि अजय इसके होस्ट के रोल में अटपटे लगते हैं. खासकर अनूप सोनी के फैंस को अजय बिल्कुल नहीं भाएंगे. अजय का ऑरा एक सीरियस, इंटेंस पर्सनैलिटी का है, जो इस शो के लिए परफेक्ट क्वॉलिटी है. लेकिन फिर भी अजय को क्राइम पेट्रोल की होस्टिंग करते देख अटपटी फीलिंग आती है.

उनकी डायलॉग डिलीवरी नेचुरल कम और टेली प्रॉम्पटर ट्रांसलेटर की ज्यादा दिखती है. उनकी हैवी वॉइस, इंटेंस एटीट्यूड अच्छा है. लेकिन ओवरऑल प्रेजेंटेशन में वो चूके हैं. ऐसा लगता है मानो अजय को स्क्रिप्ट पकड़ाई गई और कहा- सर, ये लाइनें बोल दीजिए. क्राइम की इंटेंसिटी और डर का माहौल वो क्रिएट नहीं कर पाए हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी में नेचुरल फ्लो नहीं दिखता, जो क्राइम पेट्रोल जैसे शो की जान है.

अजय बनाम अनपू सोनी में फंसे दर्शक
अगर आपने अनूप सोनी को देखा होगा, तो जानते होंगे कैसे उनकी होस्टिंग और क्राइम स्टोरी के बीच एक सिंक हुआ करता था. मौजूदा सीन में चल रहा क्राइम अनूप के एक्सप्रेशन, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस में साफ झलकता था. ऐसा लगता था मानो एपिसोड में चल रहे सीन अनूप के सामने घटित हुए हैं. तभी वो दर्शकों को उस क्राइम को इतना महसूस कर बता पाए हैं. अनूप की होस्टिंग में सहजता थी. वो दर्शकों को भरोसा दिलाते थे. अनूप ऑडियंस को ऐसा महसूस कराते थे जैसे वो होस्ट नहीं उनका कोई अपना है. जो उन्हें जुर्म के खिलाफ सतर्क करते हुए समझा रहा है.

कहां चूके अजय?
लेकिन अजय देवगन के केस में ऐसा नहीं है. लगता है जैसे मेकर्स ने एपिसोड बनने के बाद अजय को उनकी लाइनें दे दीं, फिर एक्टर ने बस एक टेक में सभी डायलॉग बोल डाले. क्राइम की गहरी चोट का असर ना ही उनके एक्शन और ना ही एक्सप्रेशंस में दिखता है. अजय फिल्मों के होंगे सिंघम, उनका रुतबा दमदार और सिनेमाई है, लेकिन ये शो उनके बस की बात नहीं लगती. वो अजय देवगन लगे हैं. ना कि एक क्राइम होस्ट. वो कहानी और ऑडियंस के बीच खुद को स्टैब्लिश करने में असमर्थ रहे हैं.

क्योंकि अजय इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं. इसलिए जब वो किसी जुर्म की कहानी सुनाते हैं, तो दर्शक उन्हें अजय देवगन 'द स्टार' के रूप में पाती है. जबकि क्राइम शो में कहानी और जुर्म सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होता है ना कि होस्ट. एक्टर के केस में क्राइम पीछे रह गया, स्क्रीन पर अजय देवगन ज्यादा हो गए हैं.

ये कैसा हैलो….?
सबसे फनी और वीयर्ड अजय का खुद को इंट्रोड्यूस करने का तरीका है. जहां वो बोलते हैं- A Big Hello to all of you… भई कोई उन्हें समझाए कि ये कॉफी विद करण या बिग बॉस जैसा शो नहीं है. ये क्राइम शो है. उनका हैलो बोलने का स्टाइल क्राइम शो की सेंसिटिविटी से तालमेल नहीं खाता. शो के आखिर में दिया गया अजय का लेक्चर भी बोरिंग साउंड करता है.

जबकि अनूप सोनी का शो के अंत में बस ये बोलना कि 'सावधान रहे, सर्तक रहे' दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता था. अजय की होस्टिंग की सबसे बड़ी कमी उनकी स्टार इमेज और गंभीर एक्टिंग वाली पर्सनैलिटी है, जो शो के नेचुरल होस्ट वाले अंदाज पर भारी पड़ी है. शो को ऐसा होस्ट चाहिए जो कहानी को जिए नहीं, उसे सहजता से दर्शकों तक पहुंचाए. अजय की एंट्री ग्रैंड हुई है, लेकिन अनूप सोनी वाली सहजता और कनेक्ट वो स्क्रीन पर नहीं ला पाएं.

अजय परफेक्ट होस्ट बन पाते अगर…
अजय देवगन के क्राइम पेट्रोल का परफेक्ट होस्ट बनने में हुई गड़बड़ी का कुछ क्रेडिट मेकर्स को भी जाता है. क्योंकि उन्होंने बस होस्ट बदला है, बाकी शो में कोई बदलाव नहीं किए. वही पुरानी कास्टिंग, नैरेशन स्टाइल और इंवेस्टिगेशन प्रोसेस में भी कुछ नया नहीं है. तभी दर्शकों को रह-रहकर अनूप सोनी याद आ जाते हैं. अगर मेकर्स ने होस्ट के साथ शो का फॉर्मेट, थीम और नैरेशन स्टाइल भी बदला होता, तो अजय लोगों को इतना अखरते नहीं. नए सीजन में वही पुराना फॉर्मूला काफी हद तक दोहराया गया है. शो में अजय के सिवाय कोई नया फैक्टर नहीं है.

सुनने में आया है कि अजय क्राइम पेट्रोल के 15 एपिसोड में नजर आएंगे. देखना होगा इसके बाद क्या जनता जर्नादन की अपील पर अनूप सोनी वापस आएंगे, या फिर कोई और शो होस्ट करेगा? अगर आप एक्टर के फैन हैं तो क्राइम पेट्रोल में उन्हें देखने का जोखिम उठा सकते हैं. वरना तो ये रिस्क लेकर खुद को बोर ना करें. दृश्यम 3 का इंतजार करें.

Tags: Ajay Devgn
Previous Post

वार्ड क्रमांक 15 में सड़क नहीं, कीचड़ से गुजरने को मजबूर वार्डवासी

Next Post

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

September 7, 2026
इंटर्न डॉक्टरों का भोपाल में पैदल मार्च, स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग

इंटर्न डॉक्टरों का भोपाल में पैदल मार्च, स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग

September 7, 2026
Jio का ₹3,599 वाला धांसू प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा

Jio का ₹3,599 वाला धांसू प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा

September 7, 2026
चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

September 7, 2026
US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

September 7, 2026
21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

September 7, 2026
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का डबल धमाका, ठोका शानदार दोहरा शतक

September 7, 2026
क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

September 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved