Friday, October 30, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

नीम करोली बाबा के चमत्कारों का सच क्या था? ट्रेन से LSD तक, जानिए कहानियों के पीछे की हकीकत

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 11, 2026
in धर्म ज्योतिष
0
नीम करोली बाबा के चमत्कारों का सच क्या था? ट्रेन से LSD तक, जानिए कहानियों के पीछे की हकीकत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नीम करोली बाबा का नाम आते ही लोगों के मन में सबसे पहले क्या आता है? एक साधारण सा दिखने वाला संत, कंधे पर कंबल और उनसे जुड़ी ऐसी कहानियां, जिन्हें सुनकर आज भी लोग हैरान रह जाते हैं. कहीं ट्रेन के रुक जाने की बात होती है, कहीं पानी के घी में बदलने का दावा मिलता है और कहीं उनके सामने एलएसडी का असर खत्म हो जाने की कहानी सुनाई जाती है. लेकिन इन घटनाओं की सच्चाई क्या है? क्या वाकई बाबा के पास कोई असाधारण शक्ति थी या फिर समय के साथ उनके भक्तों के अनुभव चमत्कारों की कहानियों में बदलते चले गए?

दिलचस्प बात यह है कि इन सवालों का जवाब ढूंढते समय सबसे ज्यादा हैरानी बाबा के अपने रवैये से होती है. क्योंकि जिनके नाम पर इतने चमत्कारों की कहानियां सुनाई जाती हैं, वही नीम करोली बाबा खुद चमत्कारों को कोई बड़ी बात मानने से बचते थे.

ट्रेन रोकने से पानी को घी बनाने तक, क्या थे बाबा के चमत्कार?
नीम करोली बाबा से जुड़े कई किस्से आज भी उनके भक्तों के बीच सुनाए जाते हैं. सबसे चर्चित घटनाओं में ट्रेन रुकने वाली कहानी भी शामिल है. कहा जाता है कि एक बार बाबा को ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे कर्मचारी उन्हें अंदर नहीं जाने दे रहे थे. इसके बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ी. जब बाबा को ट्रेन में बैठाया गया तो ट्रेन चल पड़ी. ऐसी ही एक कहानी पानी के घी में बदल जाने की भी कही जाती है. वहीं अमेरिकी आध्यात्मिक शिक्षक रामदास से जुड़ा एक चर्चित किस्सा एलएसडी को लेकर भी बताया जाता है.

बाबा से जुड़ी ज्यादातर कहानियां आखिर आई कहां से?
नीम करोली बाबा ने खुद अपने जीवन के चमत्कारों की कोई किताब नहीं लिखी थी. उनके बारे में जो सामग्री सामने आती है, उसमें बड़ी भूमिका उन लोगों की है, जो उनसे मिले, उनके साथ रहे या उनके भक्त बने. रामदास की किताब Miracle of Love में बाबा से जुड़े कई अनुभव और प्रसंग मिलते हैं. इनमें बड़ी संख्या ऐसे किस्सों की है, जिन्हें लोगों ने अपने अनुभव के तौर पर साझा किया.

यही वजह है कि बाबा से जुड़ी कहानियों को समझते समय दो पहलू सामने आते हैं. पहला, वह व्यक्ति जिसने किसी घटना को अपनी आंखों से देखा या महसूस किया और उसे चमत्कार माना. दूसरा, वह व्यक्ति जो उस घटना के पीछे किसी सामान्य वजह की तलाश करता है. मसलन, अगर कोई भक्त कहता है कि बाबा की वजह से उसकी जिंदगी बदल गई, तो उसके लिए वह अनुभव बिल्कुल वास्तविक है. लेकिन इसे वैज्ञानिक रूप से चमत्कार साबित करने के लिए अलग तरह के प्रमाण की जरूरत होगी.

क्या समय के साथ बढ़ती गईं चमत्कारों की कहानियां?
बाबा के निधन के बाद उनके बारे में कहानियां अलग-अलग लोगों तक पहुंचती रहीं. किसी ने अपनी मुलाकात का अनुभव सुनाया, किसी ने किसी घटना को याद किया और किसी ने बाबा के साथ हुई बातचीत को जीवन बदल देने वाला बताया. ऐसे में यह संभावना भी उठती है कि वर्षों तक सुनाई जाती रहीं कहानियों में कुछ बातें जुड़ती या बदलती गई हों.

हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि हर अनुभव झूठा था. किसी व्यक्ति के लिए आध्यात्मिक अनुभव बेहद निजी हो सकता है. वह उसे जिस तरह महसूस करता है, उसी तरह बयान करता है. यही कारण है कि नीम करोली बाबा की कहानी में आस्था और तर्क दोनों के लिए जगह बनी हुई है.

लेकिन, बाबा खुद चमत्कारों के बारे में क्या कहते थे? यह शायद इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा है.

जिन बाबा के नाम पर इतने चमत्कारों की बातें होती हैं, वह खुद इन दावों से दूरी बनाए रखते थे. भक्त जब उन्हें असाधारण शक्ति वाला संत मानते या उनकी पूजा करने की बात करते, तो बाबा उन्हें अपनी तरफ देखने के बजाय हनुमान जी की भक्ति करने की सलाह देते थे. उनका संदेश सीधा था कि अगर आस्था रखनी है तो भगवान हनुमान में रखो, किसी इंसान को उसका केंद्र मत बनाओ.

बाबा तस्वीरों से भी क्यों बचते थे?
नीम करोली बाबा के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह अपनी तस्वीरें खिंचवाने से बचते थे. उनके लिए बाहरी पहचान से ज्यादा महत्व भक्ति और सेवा का था. उन्होंने अपने बाद किसी व्यक्ति को उत्तराधिकारी घोषित करके अपनी गद्दी नहीं सौंपी. उनके जाने के बाद भी उनके नाम पर कोई ऐसा केंद्रीय धार्मिक ढांचा नहीं बना, जैसा कई दूसरे संतों के साथ देखने को मिलता है. शायद यही वजह है कि बाबा की लोकप्रियता उनके जाने के बाद किसी प्रचार अभियान से नहीं, बल्कि उनके भक्तों की यादों और अनुभवों के जरिए बढ़ती गई.

सितंबर 1973 में क्या हुआ था?
नीम करोली बाबा के जीवन का आखिरी अध्याय सितंबर 1973 में जुड़ा है. बताया जाता है कि वह आगरा में एक हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलने के बाद ट्रेन से कैंची लौट रहे थे. रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद वह मथुरा में ट्रेन से उतर गए और अपने साथ मौजूद लोगों से वृंदावन ले जाने के लिए कहा. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज की कोशिश की गई, लेकिन भक्तों के अनुसार बाबा ने ऑक्सीजन लेने से भी इनकार कर दिया. 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में उनका निधन हो गया. उनके आखिरी समय से जुड़े कई प्रसंग भी भक्तों के बीच सुनाए जाते हैं. इन्हीं में 'जय जगदीश हरे' का जिक्र भी मिलता है. बाबा का शरीर चला गया, लेकिन उनके नाम से जुड़ी कहानियां इसके बाद और तेजी से फैलती चली गईं.

बाबा के जाने के बाद कैंची धाम क्यों बन गया आस्था का बड़ा केंद्र?
आज कैंची धाम सिर्फ एक आश्रम या मंदिर परिसर का नाम नहीं है. यह देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक स्थल बन चुका है. बाबा के जीवन से जुड़े किस्सों के साथ-साथ उन लोगों की कहानियां भी यहां की लोकप्रियता का हिस्सा बनीं, जिन्होंने बाबा या कैंची धाम से किसी तरह का आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस किया. समय के साथ विदेशी यात्रियों और चर्चित हस्तियों के कैंची धाम पहुंचने की बातें भी सामने आती रहीं. इससे बाबा की कहानी भारत से बाहर भी ज्यादा लोगों तक पहुंची.

स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग का कैंची धाम से क्या कनेक्शन है?
नीम करोली बाबा से जुड़ी सबसे चर्चित आधुनिक कहानियों में स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग का नाम भी लिया जाता है. यहां एक जरूरी तथ्य समझना जरूरी है. स्टीव जॉब्स की भारत यात्रा बाबा के निधन के बाद हुई थी. यानी जॉब्स की बाबा से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई थी. लेकिन उनकी भारत यात्रा और आध्यात्मिक खोज को कैंची धाम से जोड़ा जाता है.

बाद में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी भारत यात्रा के दौरान कैंची धाम जाने का अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया था कि उनके मेंटर स्टीव जॉब्स ने उन्हें भारत आने और एक ऐसे मंदिर में जाने की सलाह दी थी, जहां वह खुद जा चुके थे. जुकरबर्ग के मुताबिक उस यात्रा ने उन्हें अपने जीवन और फेसबुक को लेकर दिशा समझने में मदद की.

इस कहानी ने नीम करोली बाबा और कैंची धाम को दुनिया भर में चर्चा में ला दिया. हालांकि यहां भी यह साफ समझना जरूरी है कि जुकरबर्ग और जॉब्स के अनुभवों को बाबा के प्रत्यक्ष चमत्कार का प्रमाण नहीं माना जा सकता. ये उनके व्यक्तिगत आध्यात्मिक अनुभवों से जुड़े प्रसंग हैं.

तो क्या नीम करोली बाबा के चमत्कार सच थे?
इस सवाल का सबसे ईमानदार जवाब यही है कि सभी चमत्कारों को साबित करने वाला स्वतंत्र और वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. कुछ घटनाएं भक्तों की गवाही और व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित हैं. उनके लिए वह अनुभव बिल्कुल वास्तविक था. लेकिन किसी अनुभव का वास्तविक महसूस होना और किसी अलौकिक घटना का वैज्ञानिक रूप से सिद्ध होना, दोनों अलग बातें हैं.

ट्रेन रुकने की कहानी हो, पानी के घी में बदलने का दावा हो या किसी व्यक्ति की जिंदगी अचानक बदल जाने का अनुभव- हर घटना को उसी के संदर्भ में देखना जरूरी है. हो सकता है किसी घटना के पीछे कोई सामान्य कारण रहा हो. यह भी संभव है कि किसी व्यक्ति ने उसे अपने आध्यात्मिक विश्वास के नजरिए से देखा हो.

Tags: Neem Karoli Babatop-news
Previous Post

CG हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, न्यायाधीशों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हुई

Next Post

कोको गॉफ को हराकर यूएस ओपन फाइनल में पहुंचीं एलेना रिबाकिना, सबालेंका से होगा खिताबी मुकाबला

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

October 30, 2026
निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर संकट, अचानक ट्रेनिंग कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक

निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर संकट, अचानक ट्रेनिंग कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक

October 30, 2026
मुख्यमंत्री साय ने शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर जताया शोक, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

मुख्यमंत्री साय ने शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर जताया शोक, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

October 30, 2026
आबकारी ने तीन अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल सहित चार आरोपियों से अवैध शराब पकड़ी

आबकारी ने तीन अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल सहित चार आरोपियों से अवैध शराब पकड़ी

October 30, 2026
मोहन सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

मोहन सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

October 30, 2026
ईडन पार्क में अभिषेक-वैभव का तूफान मचाएगा तबाही? न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बढ़ी टेंशन

ईडन पार्क में अभिषेक-वैभव का तूफान मचाएगा तबाही? न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बढ़ी टेंशन

October 30, 2026
जापान भारत में टेस्ट करना चाहता है अपनी मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियारों को लेकर क्या है खास योजना?

जापान भारत में टेस्ट करना चाहता है अपनी मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियारों को लेकर क्या है खास योजना?

October 30, 2026
UP-पंजाब चुनाव से पहले RSS की तैयारी तेज, इंदौर में होगी संघ की बड़ी बैठक

UP-पंजाब चुनाव से पहले RSS की तैयारी तेज, इंदौर में होगी संघ की बड़ी बैठक

October 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते
  • निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर संकट, अचानक ट्रेनिंग कार्यक्रम में पहुंचीं विधायक
  • मुख्यमंत्री साय ने शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर जताया शोक, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द
  • आबकारी ने तीन अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल सहित चार आरोपियों से अवैध शराब पकड़ी
  • मोहन सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved