Sunday, November 8, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 8, 2026
in मध्य प्रदेश
0
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उज्जैन
 उज्जैन में सिंहस्थ 2028 में है, लेकिन इतने बड़े आयोजन के लिए अभी से तैयारी न की जाए तो भारी अव्यवस्था फैल सकती है। सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 60 दिन के आयोजन में औसतन रोज 66.67 लाख श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी। इतनी बड़ी संभावित मांग को पूरा करने के लिए उद्यानिकी विभाग ने दो साल का रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत 15 जिलों में 16 हजार हेक्टेयर में सब्जी और फूलों के उत्पादन के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे।

करीब 20 हजार किसानों को जोड़कर खेतों में अतिरिक्त उत्पादन कराया जाएगा, ताकि सिंहस्थ के दौरान स्थानीय और आसपास के जिलों से नियमित सप्लाई सुनिश्चित हो सके। 

द्यानिकी विभाग ने करीब 16 हजार हेक्टेयर में अतिरिक्त उत्पादन के लिए क्लस्टर आधारित मॉडल तैयार किया है। इसमें 8 हजार हेक्टेयर में सब्जियां और 8 हजार हेक्टेयर में फूलों की खेती बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके लिए करीब 20 हजार किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।

क्लस्टर का मतलब है कि एक क्षेत्र के कई किसान मांग के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से फसलों का उत्पादन करेंगे। इससे विभाग को पहले से पता रहेगा कि किस इलाके में कौन-सी फसल कितने क्षेत्र में लगाई जा रही है और उससे कितनी उपज मिलने की संभावना है।

सामान्य तौर पर किसान स्थानीय बाजार और अपनी सुविधा के हिसाब से फसल का चयन करते हैं। सिंहस्थ की योजना में मांग के अनुरूप उत्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि आयोजन के दौरान अचानक बढ़ने वाली जरूरत को पूरा किया जा सके।

15 जिलों को जोड़कर तैयार होगी सप्लाई चेन
सिंहस्थ की जरूरतों का पूरा भार उज्जैन जिले पर डालना संभव नहीं है। इसलिए उद्यानिकी विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों को जोड़कर उत्पादन और आपूर्ति का नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई है।

इसमें किसान, उत्पादन क्लस्टर, संग्रहण, ग्रेडिंग, पैकिंग और परिवहन के जरिए उपज को उज्जैन तक पहुंचाया जाएगा।

इस व्यवस्था से अलग-अलग जिलों में उत्पादन का अनुमान पहले से उपलब्ध रहेगा। यदि उज्जैन या आसपास के किसी क्षेत्र में उत्पादन कम होता है तो दूसरे जिलों से आपूर्ति बढ़ाई जा सकेगी।

इससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम होगी और सिंहस्थ के दौरान सब्जियों तथा फूलों की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

सब्जियों के लिए 7 जिलों में बनेंगे क्लस्टर
सब्जियों के उत्पादन के लिए उज्जैन संभाग के सात जिलों उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, नीमच और मंदसौर को योजना में शामिल किया गया है।

इन जिलों में दो साल में 8 हजार हेक्टेयर में हाइब्रिड सब्जियों का अतिरिक्त उत्पादन करने का प्रस्ताव है। इसके लिए किसानों को खेती की तकनीक और फसल चयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फूलों के लिए 8 जिलों में 8 हजार हेक्टेयर
सिंहस्थ के दौरान मंदिरों, अखाड़ों, आश्रमों, धार्मिक शिविरों और श्रद्धालुओं की पूजा के लिए फूलों की मांग भी बढ़ेगी। फूल उत्पादन के लिए उज्जैन, इंदौर, देवास, आगर-मालवा, खंडवा, छतरपुर, मैहर और दतिया को प्रस्तावित क्लस्टर में शामिल किया गया है।

इन आठ जिलों में दो साल में 8 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में फूलों की खेती विकसित करने की योजना है।

उज्जैन में गेंदा और गुलाब उत्पादन पर जोर
फूलों की स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए उज्जैन में गेंदा उत्पादन को बड़े स्तर पर बढ़ाने की योजना है। इसके तहत करीब 4,200 हेक्टेयर में गेंदा उत्पादन के लिए 25 क्लस्टर और 240 गांवों को जोड़ने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा गुलाब की खेती का रकबा मौजूदा क्षेत्र से बढ़ाकर 250 हेक्टेयर से अधिक करने की तैयारी है। फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन में करीब 19 एकड़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लोरीकल्चर विकसित करने की योजना भी बनाई गई है।

यहां किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पौध सामग्री और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। इससे फूलों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सिंहस्थ के दौरान मांग के अनुरूप फूल उपलब्ध नहीं होने पर दूसरे शहरों और राज्यों से आपूर्ति करनी पड़ सकती है, जिससे परिवहन लागत और कीमतें बढ़ सकती हैं। स्थानीय उत्पादन बढ़ने से इस निर्भरता को कम किया जा सकेगा।

 

चुनौती भी… खेत से थाली तक कैसे पहुंचेगी सब्जी?
16 हजार हेक्टेयर में उत्पादन बढ़ाने की योजना के साथ सबसे बड़ी चुनौती खेत से उपभोक्ता तक उपज पहुंचाने की होगी। सब्जियां जल्दी खराब होने वाली फसलें हैं। खेत से निकलने के बाद उन्हें जल्द से जल्द बाजार या उपभोक्ता तक पहुंचाना जरूरी होता है। इसलिए केवल उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं होगा। क्लस्टर के पास संग्रहण केंद्र, ग्रेडिंग, पैकिंग और जरूरत के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था भी करनी होगी।

इसके साथ उज्जैन तक तेज परिवहन और प्रतिदिन की मांग तथा उपलब्धता का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना भी जरूरी होगा। इससे यह तय किया जा सकेगा कि किस क्षेत्र से कितनी सब्जियां भेजनी हैं और कहां उनकी जरूरत ज्यादा है। अगर उत्पादन और परिवहन के बीच तालमेल नहीं रहा तो पर्याप्त उपज होने के बावजूद मेला क्षेत्र में कमी आ सकती है।

एक जिले में फसल खराब हुई तो दूसरे से आएगी सब्जी
सिंहस्थ करीब दो महीने तक चलेगा। इस दौरान बारिश, गर्मी, कीट या फसल संबंधी बीमारियों का असर उत्पादन पर पड़ सकता है। ऐसे में किसी एक जिले की फसल प्रभावित होने पर पूरे सप्लाई नेटवर्क पर असर न पड़े, इसके लिए दूसरे जिलों को बैकअप के तौर पर तैयार रखना होगा।

उदाहरण के तौर पर किसी जिले में टमाटर की फसल खराब होने पर दूसरे उत्पादन क्षेत्र से इसकी आपूर्ति बढ़ाई जा सकती है। इसी तरह आलू, प्याज और हरी सब्जियों के लिए अलग-अलग उत्पादन क्षेत्रों को जोड़ा जा सकता है।

कई जिलों में उत्पादन होने से किसी एक इलाके की फसल पर निर्भरता कम होगी। हालांकि, इसके लिए फसलवार उत्पादन का अनुमान, समय पर परिवहन और आपूर्ति की निगरानी जरूरी होगी।

दो साल पहले से किसानों को कर रहे तैयार
उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक केएस मंडलाई के मुताबिक, सिंहस्थ बड़ा आयोजन है और इस दौरान सब्जियों तथा फूलों की मांग बढ़ेगी। इसी को ध्यान में रखकर मांग का अनुमान लगाते हुए दो साल की योजना तैयार की गई है।

किसानों को पहले से चिह्नित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे आयोजन के समय जरूरत के मुताबिक उत्पादन कर सकें। इसके लिए विशेष क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं और किसानों को खेती के लिए सहायता भी दी जाएगी।

Tags: Simhastha
Previous Post

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी

सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी

November 8, 2026
तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

November 8, 2026
बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई

बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई

November 8, 2026
जगदलपुर की आकाशवाणी कॉलोनी के सरकारी आवास खाली, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

जगदलपुर की आकाशवाणी कॉलोनी के सरकारी आवास खाली, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

November 8, 2026
बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात

बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात

November 8, 2026
WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकते हैं नियम, SIM Binding से क्या होगा बदलाव?

November 8, 2026
ग्वालियर के डंपिंग यार्ड में उगेगा जंगल, 5 हजार पेड़ों से तैयार होगा सिटी फॉरेस्ट

ग्वालियर के डंपिंग यार्ड में उगेगा जंगल, 5 हजार पेड़ों से तैयार होगा सिटी फॉरेस्ट

November 8, 2026
‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

November 8, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
  • तमिलनाडु के कॉलेज छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, CM ने 2,000 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
  • बीएसपी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, प्रमोशन और ट्रांसफर में राजनीतिक दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
  • जगदलपुर की आकाशवाणी कॉलोनी के सरकारी आवास खाली, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी
  • बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved