Wednesday, November 11, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

गांधीसागर देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 11, 2026
in मध्य प्रदेश
0
गांधीसागर देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे बिजली उत्पादन किया जा सकेगा
परियोजना पर 11500 करोड़ रुपए होगा निवेश

भोपाल
नीमच जिले के गांधी सागर में ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावाट भंडारण क्षमता वाली 'गांधीसागर' पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना विकसित की जा रही है। इस परियोजना पर 11500 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा परियोजना के पूर्ण होने पर 1920 मेगावाट पूर्ण क्षमता पर लगातार 6 घंटे विद्युत उत्पादन किया जा सकेगा। यह परियोजना नीमच जिले की रामपुरा तहसील स्थित खेमला ब्लॉक के गांव में स्थापित की जा रही है।

प्रोजेक्ट मैनेजर श्री श्रीनिवास ने बताया कि परियोजना का निर्माण लगभग 414 हेक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है। उक्त परियोजना देश में निर्माणाधीन सबसे बड़ी स्वतंत्र 'पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' है। इस परियोजना में दो जलाशय शामिल हैं। निचला जलाशयः मौजूदा गांधीसागर जलाशय (कुल क्षमता लगभग 270 TMC / 7643.70 MCM) है।

ग्रीनको द्वारा निर्मित नया जलाशय
परियोजना में गांधीसागर जलाशय से केवल 2.4 TMC (67.66 MCM) पानी का गैर-उपभोक्ता (नॉन-कंज़म्प्टिव) पुनः उपयोग किया जाएगा, यानी पानी की खपत नहीं होगी, बल्कि उसे चक्र के रूप में बार-बार इस्तेमाल किया जाएगा।

कार्यप्रणाली (पंपिंग और टरबाइन मोड)
पंपिंग मोड (ऊर्जा भंडारण): दिन या रात के समय ग्रिड से मिलने वाली अतिरिक्त सौर या पवन ऊर्जा से दो दिशाओं में (आगे-पीछे) चलने वाली मोटरों के ज़रिए पानी को निचले जलाशय से ऊपरी जलाशय में पंप करके संग्रहित किया जाएगा। टरबाइन मोड (बिजली उत्पादन): अधिक मांग वाले व्यस्त समय (पीक ऑवर्स) में ऊपरी जलाशय से पानी निचले जलाशय में छोड़ा जाता है, जिससे वही मोटरें उल्टी दिशा में घूमकर टरबाइन के रूप में आपूर्ति योग्य नवीकरणीय बिजली पैदा की जाएगी।

उत्पादन अवधि व तकनीकी विनिर्देश
यह परियोजना 1920 मेगावाट की पूरी क्षमता पर लगातार 6 घंटे तक बिजली उत्पादन कर सकती है। टरबाइन मोड में इसका रेटेड हेड लगभग 122 मीटर है। परियोजना की राउंड ट्रिप एफीशिएंसी यानी संग्रहित ऊर्जा को वापस देने की क्षमता लगभग 80% रहने का अनुमान है। टरबाइन कॉन्फ़िगरेशन व वार्षिक उत्पादनः इसमें कुल 9 टरबाइन लगाए जा रहे हैं, इनसे कुल वार्षिक ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3,580 मिलियन यूनिट (MU / Million kWh) होगी।

ग्रिड कनेक्टिविटी और ट्रांसमिशनः पंपिंग और उत्पादित बिजली की निकासी के लिए यह परियोजना लगभग 60 किमी दूर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित 765/400kV PGCIL/CTU सब स्टेशन से जुड़ी है।

कार्यान्वयन की समय-सीमा
दिसंबर 2026 में टर्बाइनों के पहले सेट का संचालन शुरू होगा। जून 2027 से पूरी परियोजना का वाणिज्यिक संचालन (कमर्शियल ऑपरेशंस) पूर्ण रूप से शुरू करने का लक्ष्य है।

रोजगार सृजन एवं स्थानीय प्राथमिकता
निर्माण चरण में लगभग 4 हजार लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया गया है। साथ ही संचालन एवं रखरखाव चरण में साइट पर लगभग 200 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा। परियोजना में मध्यप्रदेश के योग्य स्थानीय उम्मीदवारों को अधिकतम रोजगार अवसर देने की स्पष्ट प्रतिबद्धता शामिल है।

बिजली खरीद और वित्तीय लाभ (डिस्कॉम को फायदा)
पीक आवर्स के दौरान उत्पन्न बिजली को NTPC, SECI और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) को दीर्घकालिक PPA के माध्यम से बेचा जाएगा। यह बाजार के अस्थिर और महंगे पीक-टैरिफ की तुलना में काफी किफायती है, जिससे डिस्कॉम्स को भारी वित्तीय बचत होगी।

पर्यावरणीय और ग्रिड स्थिरता लाभ
अतिरिक्त सौर और पवन ऊर्जा को संग्रहित करके यह नवीकरणीय ऊर्जा को बर्बाद होने से रोकने में मदद करता है। ग्रिड को लचीली, समयबद्ध और मांग आधारित हरित ऊर्जा प्रदान कर देश के डी-कार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को गति देता है।

गांधी सागर जलाशयः बहुउद्देशीय विकास और जनकल्याणकारी कार्य
चंबल नदी पर स्थित एशिया के प्रमुख मानव निर्मित जलाशयों में शुमार गांधी सागर जलाशय मंदसौर एवं नीमच जिलों सहित पूरे मध्यप्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। राज्य सरकार द्वारा इस क्षेत्र में जनहित, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है:

स्वच्छ ऊर्जा और विद्युत उत्पादन
गांधी सागर जलविद्युत गृह (115 मेगावाट क्षमता) के माध्यम से राज्य को सस्ती, विश्वसनीय और हरित ऊर्जा प्रदान की जा रही है। साथ ही, जलाशय की जल सतह पर फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं को भी गति दी जा रही है।

मत्स्य पालन और आजीविका संवर्धन
जलाशय में बड़े स्तर पर वैज्ञानिक मत्स्य पालन और संग्रहण की व्यवस्था की गई है। स्थानीय मछुआरा सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता, आधुनिक जाल, नौकाएं और बाजार लिंकेज उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है।

हर घर जल और उन्नत कृषि (पेयजल एवं सिंचाई)
जल जीवन मिशनः मंदसौर और नीमच जिलों के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजनाः दबावयुक्त पाइप प्रणाली, ड्रिप और स्प्रिंकलर तकनीक से किसानों को सिंचाई की सुविधा देकर जल संरक्षण के साथ पैदावार और आय में वृद्धि की जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण और ईको-सिस्टम
चीता प्रोजेक्टः कूनो के बाद गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य को चीतों के दूसरे प्राकृतिकवास के रूप में विकसित किया गया है। जैव-विविधता की सुरक्षाः यह क्षेत्र सर्वाधिक गिद्धों की आबादी और चंबल नदी के मगरमच्छों के सुरक्षित प्रजनन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

 

Tags: Gandhisagar
Previous Post

स्वामित्व योजना से उनीदा के हर पात्र परिवार को मिला संपत्ति अधिकार

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
गांधीसागर देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना

गांधीसागर देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना

November 11, 2026
स्वामित्व योजना से उनीदा के हर पात्र परिवार को मिला संपत्ति अधिकार

स्वामित्व योजना से उनीदा के हर पात्र परिवार को मिला संपत्ति अधिकार

November 11, 2026
दूध खरीदना हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने फुल क्रीम से टोंड मिल्क तक बढ़ाए रेट

दूध खरीदना हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने फुल क्रीम से टोंड मिल्क तक बढ़ाए रेट

November 11, 2026
स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ रवाना, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ रवाना, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

November 11, 2026
एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री  सारंग ने किया

एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री सारंग ने किया

November 11, 2026
बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने से खुल रहे विकास और रोजगार के नए रास्ते

बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने से खुल रहे विकास और रोजगार के नए रास्ते

November 11, 2026
CM विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रखी आधारशिला

CM विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की रखी आधारशिला

November 11, 2026
रायपुर पुलिस को चकमा देकर भागा ड्रग्स तस्कर, 3 घंटे बाद पकड़ाया

रायपुर पुलिस को चकमा देकर भागा ड्रग्स तस्कर, 3 घंटे बाद पकड़ाया

November 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • गांधीसागर देश की सबसे बड़ी पम्पड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना
  • स्वामित्व योजना से उनीदा के हर पात्र परिवार को मिला संपत्ति अधिकार
  • दूध खरीदना हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने फुल क्रीम से टोंड मिल्क तक बढ़ाए रेट
  • स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ रवाना, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा
  • एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के आधिकारिक लोगो और ट्रॉफी का अनावरण मंत्री सारंग ने किया

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved