Monday, September 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 7, 2025
in खेल
0
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 2 रनों से हराया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 हॉन्गकॉन्ग

एशिया कप 2025 में लगातार 3 मुकाबले हराने के बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को शिकस्त दी है। इस बार हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट में इंडिया ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 2 रन से हराया। मैच में उथप्पा ने 28 और भरत ने 24 रन बनाए। यह मुकाबला मोंग कोक (हॉन्ग कॉन्ग) के मिशन रोड ग्राउंड में हुआ।

दरअसल, टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 6-6 ओवर के खेले जा रहे हैं। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। इसके बाद भारतीय टीम ने 87 रनों का टारगेट सेट किया। जवाब में पाकिस्तान ने 3 ओवर में 41 रन बनाए तभी बारिश के कारण मैच रोक दिया गया। फिर डकवर्थ लुइस नियम से फैसला हुआ।

रॉबिन उथप्पा ने खेली तूफानी पारी
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 6 ओवर्स में 4 विकेट पर 86 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत तूफानी रही. रॉबिन उथप्पा और भरत चिप्ली ने मिलकर 2.3 ओवरों में 42 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. इस पार्टनरशिप को मुहम्मद शहजाद ने तोड़ा, जिन्होंने उथप्पा को आउट किया. उथप्पा ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 11 बॉल पर 28 रन बनाए. उथप्पा के बाद शहजाद ने स्टुअर्ट बिन्नी (4 रन) को भी सस्ते में चलता किया.

यहां से भरत चिप्पी और कप्तान दिनेश कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम अच्छे स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. चिप्ली ने 13 बॉल पर 24 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं कार्तिक ने 2 चौके और एक सिक्स की मदद से 6 बॉल पर 17 रनों का योगदान दिया.

इस टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान और कुवैत के साथ ग्रुप-सी में रखा गया है. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ले रही है, जिन्होंने तीन-तीन के चार ग्रुप्स में बांटा गया है. ग्रुप मुकाबले राउंड रॉबिन प्रारूप में होने हैं. प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीम्स क्वार्टफाइनल में पहुंचेगी. क्वार्टर फाइनल मुकाबले शनिवार (8 नवंबर) को खेले जाने हैं. जबकि अंतिम-चार और खिताबी मुकाबले रविवार (9 नवंबर) को आयोजित होंगे. 

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का दबदबा रहा है. इन तीनों टीमों ने सबसे ज्यादा 5-5 बार खिताब अपने नाम किए हैं. वहीं श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 2 बार जीता है. जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के नाम 1-1 खिताब दर्ज हैं. भारत ने अपना एकमात्र खिताब साल 2005 में जीता था. तब फाइनल में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

किस फॉर्मेट में हो रहा ये टूर्नामेंट?
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट का फॉर्मेट काफी यूनिक है. इस टूर्नामेंट टीम 6-6 खिलाड़ियों के साथ उतरती है, साथ ही मुकाबले 6-6 ओवर के छोटे फॉर्मेट में खेले जाते हैं. सेमीफाइनल तक हर ओवर में 6 गेंदें होती हैं, लेकिन फाइनल में प्रत्येक ओवर 8 गेंदें की होती हैं. फील्डिंग साइड में विकेटकीपर को छोड़कर सभी खिलाड़ियों के लिए 1-1 ओवर फेंकना अनिवार्य है. यानी एक टीम से केवल एक ही खिलाड़ी ऐसा होगा, जो 2 ओवर डालेगा.

नो-बॉल और वाइड को लेकर नियम बिल्कुल साफ है. नो बॉल या वाइड डालने पर बल्लेबाजी टीम को 1 अतिरिक्त रन मिलेगा और गेंद दोबारा फेंकी जाएगी.लेकिन नो-बॉल होने पर कोई फ्री हिट नहीं मिलेगी. अगर 5 ओवर पूरे होने से पहले ही 5 विकेट गिर जाते हैं, तो टीम का आखिरी खिलाड़ी अकेले क्रीज पर बना रहेगा और उसे हर गेंद पर स्ट्राइक लेनी होगी.

इस दौरान उसके साथ एक रनर मौजूद रहेगा. जैसे ही छठा विकेट गिरेगा, पारी वहीं समाप्त मानी जाएगी. इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 50 रन पूरा करते ही रिटायर्ड हो जाएगा. वह बाद में फिर से बल्लेबाजी के लिए वापस आ सकता हैय लेकिन तभी, जब उसके बाद के बल्लेबाज या तो आउट या खुद रिटायर्ड हों जाएं.

कार्तिक की कप्तानी में खेल रही इंडिया
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी पूर्व विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं। टीम के लिए ओपनर रोबिन उथप्पा ने 11 बॉल पर 28 रन बनाए। जबकि भरत चिपली ने 13 बॉल पर 24 रनों की पारी खेली।

स्टुअर्ट बिन्नी ने 4 और अभिमन्यू मिथुन ने 6 रन बनाए। कप्तान कार्तिक ने 6 बॉल पर 17 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद शहजाद ने 2 और अब्दुल समद ने 1 विकेट लिया।

इस तरह रही पाकिस्तान की पारी
87 रनों के टारगेट के जवाब में पाकिस्तानी टीम बारिश के कारण खेल रुकने तक 3 ओवर में 41 रन ही बना सकी थी। ओपनर ख्वाजा नफाय ने 9 गेंदों पर नाबाद 18 और माज सदाकत ने 3 बॉल पर 7 रन बनाए।

अब्दुल समद 6 बॉल पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। एकमात्र विकेट स्टुअर्ट बिन्नी ने लिया। उन्होंने सदाकत को कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। इस तरह यह मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया।

Tags: India-Pakistantop-news
Previous Post

कोंडागांव सड़क हादसा: बाइक-ट्रक टक्कर में सीएएफ जवान की मौत, परिजनों में शोक की लहर

Next Post

दीपिका कक्कड़ की तबीयत नाज़ुक: लिवर का 22% हिस्सा कटा, लंबा इलाज जारी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
दीपिका कक्कड़ की तबीयत नाज़ुक: लिवर का 22% हिस्सा कटा, लंबा इलाज जारी

दीपिका कक्कड़ की तबीयत नाज़ुक: लिवर का 22% हिस्सा कटा, लंबा इलाज जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान

छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान

September 21, 2026
मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस में जाने पर दी प्रतिक्रिया

मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस में जाने पर दी प्रतिक्रिया

September 21, 2026
इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

September 21, 2026
आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 47 रन, फिफ्टी से चूके; भारत ने बनाए 341 रन

September 21, 2026
IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

September 21, 2026
बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

September 21, 2026
AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

September 21, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved