Friday, February 6, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

ब्रह्मोस का छोटा भाई तैयार: 6100 KMPH की रफ्तार से क्रूज मिसाइल और फाइटर जेट करेगा तबाह

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 18, 2025
in देश
0
ब्रह्मोस का छोटा भाई तैयार: 6100 KMPH की रफ्तार से क्रूज मिसाइल और फाइटर जेट करेगा तबाह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेंगलुरु 

Pantsir-S1M Air Defence System: भारत की सीमा के एक तरफ पाकिस्‍तान तो दूसरी तरफ चीन जैसे देश हैं. अब तो बांग्‍लादेश भी दुश्‍मनों की लिस्‍ट में शामिल हो चुका है. ऐसे में पूरब से लेकर पश्चिम और उत्‍तर तक के बॉर्डर को अभेद्दय किला बनाना जरूरी हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसकी आवश्‍यकता और भी बढ़ चुकी है. खासकर एयर थ्रेट से निपटने की की जरूरत पहले से कहीं ज्‍यादा महसूस की जाने लगी है. इंडियन एयरफोर्स, आर्मी और नेवी की ओर से लगातार इसको लेकर कदम उठाए जा रहे हैं. खासकर एयर डिफेंस सिस्‍टम को अपग्रेड करने के साथ ही उसे पहले के मुकाबले ज्‍यादा मजबूती दी जा रही है. स्‍वदेशी तकनीक के साथ ही इंपोर्टेड एयर डिफेंस सिस्‍टम पर भी भरोसा जताया जा रहा है. भारत ने रूस से S-400 के कुछ स्‍क्‍वाड्रन खरीदे हैं, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी क्षमता से दुश्‍मनों के हौसले को पस्‍त कर दिया. अब उससे ज्‍यादा ताकतवर S-500 एयर डिफेंस सिस्‍टम खरीद पर भी बातचीत शुरू होने के चर्चे हैं. इन सबके बीच, भारत और रूस एक और डिफेंस डील करने के करीब पहुंच गए हैं. य‍ह डील भी एयर डिफेंस से जुड़ा है, पर S-400 और S-500 एयर सिस्‍टम से अलग है.

दरअसल भारत और रूस के बीच कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली Pantsir-S1M को लेकर एक अहम रक्षा सौदा होने की संभावना बन रही है. यह सौदा ऐसे समय पर चर्चा में है, जब भारतीय सेना अपने नए ट्रैक्ड एयर डिफेंस प्लेटफॉर्म CADET (कैरीयर एयर डिफेंस ट्रैक्ड) सिस्टम को आगे बढ़ा रही है. सेना एक ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश में है, जिस पर अलग-अलग तरह के एयर डिफेंस हथियार लगाए जा सकें. इसी जरूरत के चलते रूस का पैंट्सिर सिस्टम एक बार फिर चर्चा में आया है. ‘इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी इस सिस्टम के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन वह किसी कारण से आगे नहीं बढ़ सका था. भारतीय सेना ने CADET को एक साझा और बहुउपयोगी ट्रैक्ड प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार करने की योजना बनाई है. इसके चुने जाने के बाद भविष्य में आने वाले कई एयर डिफेंस सिस्टम इसी प्लेटफॉर्म पर लगाए जा सकेंगे. इससे हथियारों की देखरेख, मरम्मत और आधुनिकीकरण आसान हो जाएगा.

क्‍यों ब्रह्मोस का छोटा भाई है Pantsir-S1M?
Pantsir-S1M में जिस मिसाइल का यूज किया जाता है, उसकी रेंज अधिकतम 30 किलोमीटर है, पर यह पूरी सटीकता से टारगेट को तबाह करता है. ठीक वैसे ही जैसे ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल दुश्‍मनों पर काल बनकर बरसता है. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की रेंज कहीं ज्‍यादा है.

Pantsir-S1M सिस्‍टम में इंटीग्रेट मिसाइ की रफ्तार कितनी होती है?
Pantsir-S1M में जिस मिसाइल का इस्‍तेमाल किया जाता है, वह 4700 से 6100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अटैक करने में सक्षम है.

रूस का सबसे ताकतवर एयर डिफेंस कौन सा है?
रूस की प्रमुख वायु रक्षा प्रणालियों में लंबी दूरी की एस-400 ट्रायम्फ प्रणाली शामिल है, जिसका बड़े इलाकों की सुरक्षा के लिए व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा इससे भी ज्यादा उन्नत और नई पीढ़ी की एस-500 प्रोमेथियस प्रणाली है, जिसे बहुत ऊंचाई पर हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक खतरों को रोकने के लिए बनाया गया है. ये सिस्‍टम्‍स टोर जैसी कम दूरी की रक्षा प्रणालियों के साथ मिलकर कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था बनाती हैं.

SHORAD क्‍या है?
नॉर्थरॉप ग्रुम्मन की शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस (SHORAD) क्षमताएं अमेरिकी और सहयोगी देशों की सेनाओं को मानव चालित और मानव रहित हवाई प्लेटफॉर्म तथा मिसाइल खतरों की व्यापक श्रेणी से सुरक्षा प्रदान करती हैं. ये क्षमताएं सेंसर, हथियार और कमांड एवं कंट्रोल प्रणालियों को एकीकृत करती हैं, जिससे मौजूदा और उभरते खतरों की पहचान, ट्रैकिंग, पुष्टि, मुकाबला और उन्हें निष्क्रिय करना संभव हो पाता है.

क्‍या है CADET?

CADET एक बॉक्सनुमा ट्रैक्ड वाहन होगा, जिसमें चार सैनिकों के बैठने और जरूरी उपकरणों के लिए पर्याप्त जगह होगी. इस पर रडार, मिसाइल लॉन्चर, तोपें, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और भविष्य में नए मॉड्यूल लगाए जा सकेंगे. सेना इसे मैदानों, रेगिस्तानी इलाकों, अर्ध-शुष्क क्षेत्रों (Semi-Dry Zone) और करीब 5,000 मीटर की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में तैनात करना चाहती है. पहले इस प्रोजेक्ट में दक्षिण कोरिया की कंपनी हनव्हा (Hanwha) को चुना गया था, लेकिन स्वदेशी सामग्री से जुड़े मुद्दों के कारण सौदा रद्द हो गया. बाद में रूस ने 2018 में भारत-रूस सैन्य तकनीकी सहयोग बैठक में खुद को अनुचित तरीके से बाहर किए जाने पर आपत्ति भी जताई थी.
क्‍या है इसकी खासियत?

अब रूस का पैंट्सिर-S1M सिस्टम नए रूप में फिर सामने आया है. इसके निर्यात संस्करण में नई मिसाइल शामिल है और इसकी मारक क्षमता 30 किलोमीटर तक बढ़ गई है. इसमें 12 सतह-से-हवा मिसाइलें और दो 30 मिमी की तोपें लगी होती हैं. यह सिस्टम ड्रोन, हेलीकॉप्टर, कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान, सटीक हथियारों और क्रूज मिसाइलों से निपटने में सक्षम है. इस बीच चीन ने भी अपने नए SWS2 ऑटोमेटेड एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को पेश किया है, जिससे क्षेत्र में वायु रक्षा को लेकर प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है. ऐसे हालात में CADET प्लेटफॉर्म पर लगा पैंट्सिर-S1M भारत के लिए एक मजबूत और प्रभावी जवाब साबित हो सकता है. रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम भारतीय सेना को तुरंत वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा और कठिन सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा.

Tags: featuredPantsir-S1M Air Defence System
Previous Post

नॉर्थ पोल उड़ान से पहले कैप्टन जोया का जोश: बोलीं—इतिहास रचने जा रहे हैं, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे

Next Post

बांग्लादेश में हालात बिगड़े, भारत ने लिया बड़ा कदम—ढाका में वीजा आवेदन केंद्र बंद

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
बांग्लादेश में हालात बिगड़े, भारत ने लिया बड़ा कदम—ढाका में वीजा आवेदन केंद्र बंद

बांग्लादेश में हालात बिगड़े, भारत ने लिया बड़ा कदम—ढाका में वीजा आवेदन केंद्र बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
6 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत बदलने के योग

6 फरवरी का राशिफल: ग्रहों की चाल से इन राशियों की किस्मत बदलने के योग

February 5, 2026
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का व्यापक अभियान, 216 आतंकवादी मारे गए

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का व्यापक अभियान, 216 आतंकवादी मारे गए

February 5, 2026
बकाया संपत्ति कर पर निगम का शिकंजा, व्यावसायिक परिसरों में तालाबंदी

बकाया संपत्ति कर पर निगम का शिकंजा, व्यावसायिक परिसरों में तालाबंदी

February 5, 2026
SIR से हुई 107 मौतों पर बंगाल विधानसभा सख्त, प्रस्ताव पारित

SIR से हुई 107 मौतों पर बंगाल विधानसभा सख्त, प्रस्ताव पारित

February 5, 2026
छत्तीसगढ़ को बड़ी प्रशासनिक सौगात: 4 नए उप पंजीयक कार्यालयों को साय सरकार की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी प्रशासनिक सौगात: 4 नए उप पंजीयक कार्यालयों को साय सरकार की मंजूरी

February 5, 2026
मुख्यमंत्री करेंगे ‘ज्ञानोदय हब’ का उद्घाटन

मुख्यमंत्री करेंगे ‘ज्ञानोदय हब’ का उद्घाटन

February 5, 2026
शुक्र–गुरु का नवपंचम राजयोग कल, इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

शुक्र–गुरु का नवपंचम राजयोग कल, इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

February 5, 2026
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की प्राथमिकता: मंत्री श्री वर्मा

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सरकार की प्राथमिकता: मंत्री श्री वर्मा

February 5, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved