Saturday, September 19, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

नागपुर टी20: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, अभिषेक और रिंकू का गदर”

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 22, 2026
in खेल
0
नागपुर टी20: भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, अभिषेक और रिंकू का गदर”
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नागपुर
   
भारत-न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.  मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा की तूफानी 84 और रिंकू सिंह की नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर 238 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी मेहमान टीम 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.  

ऐसी रही न्यूजीलैंड की पारी

239 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने कॉन्वे का विकेट झटक लिया. वो खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद दूसरा ओवर लेकर हार्दिक आए. उन्होंने रचिन रवींद्र को आउट कर दिया. रवींद्र के बल्ले से केवल एक रन आए. यानी 1 रन के स्कोर पर कीवी टीम को 2 झटके लगे. लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और रॉबिन्सन ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. लेकिन 7वें ओवर में वरुण ने रॉबिन्सन का विकेट झटका. उस वक्त मेहमान टीम का स्कोर 52-3 था.

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 40 गेंद में 78 रन बनाए. लेकिन 14वें ओवर में उनका विकेट गिरा. इसके बाद चैपमेन ने मोर्चा संभाला. लेकिन 15वें ओवर में वरुण ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया. चैपमेन के बल्ले से 39 रन आए. जब चैपमेन का विकेट गिरा तो न्यूजीलैंड को जीत के लिए 31 गेंद में 96 रन चाहिए थे. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया और 190 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड को रोक दिया. सीरीज का दूसरा मैच अब 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा.

अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों को कूट डाला

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में लगातार अपनी धाक मजबूत करते जा रहे हैं. दुनिया के नंबर-1 रैंक वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ ने बुधवार (21 जनवरी) को नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड की गेंदबाज़ी की धज्जियां उड़ाते हुए 35 गेंदों पर शानदार 84 रन की पारी खेली.

8 छक्के और 5 चौके लगाए

पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतरी भारतीय टीम को एक बार फिर शुरुआती बढ़त अभिषेक के निडर स्ट्रोकप्ले से मिली. उन्होंने अपनी 84 रनों की पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए. महज 22 गेंदों में उन्होंने फिफ्टी जमाई. भले ही वह शतक से 16 रन दूर रह गए, लेकिन तब तक वह न्यूजीलैंड को भारी नुकसान पहुंचा चुके थे. 

5000 रन भी पूरे

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 5000 रन भी पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले इस प्रारूप के इतिहास में 131वें खिलाड़ी बन गए. हालांकि, जो बात उन्हें सबसे अलग बनाती है, वह है इन रनों की रफ्तार. 5000 टी20 रन बनाने वाले सभी बल्लेबाज़ों में अभिषेक का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने शानदार 172.54 के स्ट्राइक रेट से यह मुकाम हासिल किया.

अभिषेक ने यह उपलब्धि 165 पारियों में हासिल की और वह 5000 टी20 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ बन गए.

भारतीय बल्लेबाज़ों में 5000 टी20 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी

* 143 पारियां – केएल राहुल
* 145 पारियां – ऋतुराज गायकवाड़
* 154 पारियां – शुभमन गिल
* 165 पारियां – अभिषेक शर्मा

* 167 पारियां – विराट कोहली

पावरप्ले में उनका दबदबा उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है. उनके कुल टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्कों में से 60 प्रतिशत से अधिक पहले छह ओवरों में आए हैं. यह एक हैरान करने वाला आंकड़ा है. अभिषेक अब तक पावरप्ले में 49 छक्के जड़ चुके हैं, जो उनसे पीछे पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान (28 छक्के) से कहीं ज्यादा हैं.

फिफ्टी जड़कर भी बनाया रिकॉर्ड

अपने सातवें टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक के दौरान अभिषेक ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने महज 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी करते हुए 25 गेंदों से कम में अपना आठवां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जमाया, जो इस प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे अधिक है. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के फिल साल्ट, वेस्टइंडीज़ के एविन लुईस और अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम सात-सात ऐसे अर्धशतक दर्ज हैं.

ऐसी रही भारत की पारी 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद लंबे समय के बाद टी20 में वापसी कर रहे ईशान किशन भी सस्ते में निपट गए. उनके बल्ले से केवल 8 रन आए. लेकिन इसके बाद अभ‍िषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली और महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी लय में दिखे. 10 ओवर में भारत का स्कोर 117-2 था. लेकिन 11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब कप्तान सूर्या 32 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्या ने 22 गेंद में 4 चौके और एक छक्के जड़कर 32 रन बनाए. 12वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 35 गेंद में 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. अभिषेक ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए.

14वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब शिवम दुबे 9 रन बनाकर आउट हो गए. 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा. हार्दिक ने 25 रन बनाए. इसके बाद रिंकू सिंह ने 20 गेंद में 44 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत का स्कोर 238 तक पहुंचाया.

भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

नागपुर टी20 में न्यूज़ीलैंड की  XI  : टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी. का फॉर्म चिंता का विषय है. 

Tags: featuredIndia
Previous Post

नगरपालिका परिषद देवरी में श्रीमती नेहा अलकेश जैन पूर्ववत अध्यक्ष रहेंगी

Next Post

अंगदान को मिले राजकीय सम्मान” विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
अंगदान को मिले राजकीय सम्मान” विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अंगदान को मिले राजकीय सम्मान” विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिक को नौकरी पर नहीं लिया, मंडी समिति को देने होंगे ₹6.44 लाख

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिक को नौकरी पर नहीं लिया, मंडी समिति को देने होंगे ₹6.44 लाख

September 19, 2026
मध्यप्रदेश में बनेगी ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ की विराट तस्वीर

मध्यप्रदेश में बनेगी ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ की विराट तस्वीर

September 19, 2026
MP के मेधावी छात्रों को CM यादव देंगे स्कूटी की सौगात, 7400 से ज्यादा विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

MP के मेधावी छात्रों को CM यादव देंगे स्कूटी की सौगात, 7400 से ज्यादा विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

September 19, 2026
19 सितंबर राशिफल: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग

19 सितंबर राशिफल: शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, धन लाभ के बनेंगे योग

September 18, 2026
9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट

9 लाख 77 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 10.53 करोड़ रुपये की छूट

September 18, 2026
आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी

September 18, 2026
सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन

September 18, 2026
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सिंगरौली डकैती का 06 घंटे में पर्दाफाश

September 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved