Saturday, March 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं, अस्पतालों का करें नियमित निरीक्षण

कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाएं और हॉस्पिटल का करें सतत विजिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वास्थ्य और पोषण पर कलेक्टर्स के साथ हुआ व्यापक संवाद |

Insight TV News by Insight TV News
October 7, 2025
in मध्यप्रदेश स्पेशल
0
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – कलेक्टर्स स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएं, अस्पतालों का करें नियमित निरीक्षण
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल, मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स से कहा कि वे अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना का पूरा लाभ मिलना चाहिए ताकि हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 30 से अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं और जल्द ही यह संख्या 50 तक पहुंच जाएगी। कई कॉलेज पीपीपी मॉडल पर भी शुरू किए गए हैं। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया चल रही है, उसे शीघ्र पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कलेक्टर-कमिश्नर सम्मेलन के पहले दिन ‘स्वास्थ्य एवं पोषण’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य  संदीप यादव ने कलेक्टर्स के साथ राज्य में स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग (एनसीडी), क्षय रोग (टीबी) और सिकल सेल रोग उन्मूलन पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

उन्होंने निर्देश दिए कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत शिशुओं, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं की नियमित हीमोग्लोबिन जांच कराई जाए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किए जाएं।

पोषण और रोग नियंत्रण पर जोर

प्रमुख सचिव ने कहा कि पोषण ट्रैकर का प्रभावी उपयोग किया जाए और छह माह तक केवल स्तनपान को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्द्धन कार्यक्रम के तहत कुपोषित बच्चों की पहचान और देखभाल को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और अन्य प्रसूति सहायता योजनाओं के भुगतान में समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

एनसीडी की रोकथाम के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फैटी लीवर और कैंसर की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने ईट राइट अभियान, फिट इंडिया और योग जैसी गतिविधियों से जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

क्षय और सिकल सेल रोग उन्मूलन की दिशा में प्रयास
उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए एक्स-रे और अन्य आधुनिक जांच सुविधाओं का उपयोग किया जाए, निक्षय पोर्टल पर सभी मरीजों की जानकारी दर्ज की जाए और उन्हें समय पर पोषण सहायता व डीबीटी मिलना सुनिश्चित हो।
सिकल सेल रोग के लिए स्क्रीनिंग, कार्ड वितरण, दवाओं की उपलब्धता और वैक्सीनेशन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उत्कृष्ट जिलों ने साझा किए अपने अनुभव

सत्र के दौरान बालाघाट जिले ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर नियंत्रण के प्रयासों, झाबुआ ने स्वास्थ्य और पोषण सुधार के उपायों तथा मंदसौर ने अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य मॉडल की प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से कहा कि वे एक-दूसरे के सफल अनुभवों से सीखें और उन्हें अपने जिलों में लागू करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Tags: BhopalNewsCMDrMohanYadavfeatured
Previous Post

भारतीय संस्कृति के दिव्य ऋषि हैं महर्षि वाल्मीकि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

डीजीपी कैलाश मकवाणा बोले – पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध नियंत्रण नहीं, जनता का विश्वास जीतना भी जरूरी

Insight TV News

Insight TV News

Next Post

डीजीपी कैलाश मकवाणा बोले - पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध नियंत्रण नहीं, जनता का विश्वास जीतना भी जरूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
गैस एजेंसी पर छापा: जांच में गड़बड़ी उजागर, 961 भरे-खाली सिलेंडर जब्त

गैस एजेंसी पर छापा: जांच में गड़बड़ी उजागर, 961 भरे-खाली सिलेंडर जब्त

March 21, 2026
ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे – अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन

ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे – अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन

March 21, 2026
रजिस्ट्री कम, फिर भी बढ़ा सरकारी खजाना: अब छुट्टियों में भी होंगे पंजीयन कार्य

रजिस्ट्री कम, फिर भी बढ़ा सरकारी खजाना: अब छुट्टियों में भी होंगे पंजीयन कार्य

March 21, 2026
विधानसभा बजट सत्र सफल: मुख्यमंत्री साय ने सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद

विधानसभा बजट सत्र सफल: मुख्यमंत्री साय ने सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद

March 21, 2026
जंग पर ब्रेक? ट्रंप ने सैन्य अभियान खत्म करने के संकेत दिए, बोले- ‘मिशन ईरान’ पूरा होने के करीब

जंग पर ब्रेक? ट्रंप ने सैन्य अभियान खत्म करने के संकेत दिए, बोले- ‘मिशन ईरान’ पूरा होने के करीब

March 21, 2026
Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिजाइन के बारे में

Mini Cooper S Victory Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिजाइन के बारे में

March 21, 2026
ईरान-इजरायल तनाव का असर: मुंबई में घर खरीदना होगा और भी महंगा

ईरान-इजरायल तनाव का असर: मुंबई में घर खरीदना होगा और भी महंगा

March 21, 2026
51 हादसों में 18 मौतें, टाइगर कॉरीडोर बरेठा घाट होगा फोर-लेन, केंद्र से मिली मंजूरी

51 हादसों में 18 मौतें, टाइगर कॉरीडोर बरेठा घाट होगा फोर-लेन, केंद्र से मिली मंजूरी

March 21, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved