# Insight TV News > सच के साथ ## Posts - [भावांतर योजना: किसान के लिए राहत या अस्थायी सहारा?](https://insighttvnews.com/bhavantar-yojana-relief-or-temporary-support-for-farmers/): Mohan Yadav की सरकार ने भावांतर योजना को किसान हित की बड़ी पहल के रूप में आगे बढ़ाया है। इसका सीधा मकसद है—अगर मंडी में फसल का दाम MSP से कम मिलता है, तो उस अंतर की रकम सरकार सीधे किसान के बैंक खाते में जमा करे। यानी बाजार में नुकसान हो, तब भी किसान खाली हाथ न लौटे। सोयाबीन जैसे फसल में अक्सर दाम गिर जाते हैं। ऐसे में किसान को लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। भावांतर योजना इस नुकसान की भरपाई करती है। हाल के आंकड़ों के अनुसार लाखों किसानों को करोड़ों रुपये सीधे उनके खातों […] - [मैटरनिटी फोटोशूट बना मातम: पानी के पूल में गिरा मासूम, दर्दनाक मौत](https://insighttvnews.com/maternity-photoshoot-turns-into-mourning-infant-falls-into-pool-of-water-dies-a-painful-death/): कर्नाटक बेंगलुरु में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां तीन साल के बच्चे की मौत वाटर पूल में गिरने से हो गई। मां की मैटरनिटी फोटोशूट में बिजी थी। बच्चे का नाम लक्ष्मी था, जो चरण और स्वाति का बेटा था। स्वाति 8 महीने की गर्भवती थी और वह अपने दूसरे बच्चे के आने की तैयारी में मैटरनिटी फोटोशूट करवा रही थी। यह घटना शनिवार को बेंगलुरु के गिद्दनहल्ली इलाके में एक प्राइवेट स्टूडियो में हुई, जहां फोटोशूट के लिए छोटा सा आर्टिफिशियल वाटर पूल बनाया गया था। बच्चा मां के साथ स्टूडियो में मौजूद था और खेलते-खेलते वह […] - [AI-पावर्ड भारत-विस्तार लॉन्च कल: खेती में आएगी टेक्नोलॉजी क्रांति, किसानों को होगा बड़ा फायदा](https://insighttvnews.com/ai-powered-bharat-vistar-launches-tomorrow-technology-revolution-in-agriculture-farmers-will-benefit-greatly/): नई दिल्ली कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाकर भारत मंगलवार (17 फरवरी) को एक इतिहास रचने जा रहा है क्योंकि उस दिन केंद्र सरकार भारत-विस्तार (Bharat-VISTAAR) नाम का एक क्रांतिकारी AI-पावर्ड मल्टीलिंगुअल टूल लॉन्च करने जा रही है। यह किसानों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने हालिया बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिसजेंस (AI) पर आधारित कृषि प्लेटफॉर्म भारत-विस्तार (Bharat-VISTAAR) को जल्द लॉन्च करने का ऐलान किया था। इस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जयपुर में किया जाएगा। सरकार […] - [5 साल में दुनिया से आगे निकलेगा भारत! एयरो इंजन पर रक्षामंत्री का बड़ा ऐलान](https://insighttvnews.com/india-will-surpass-the-world-in-five-years-defense-minister-makes-major-announcement-on-aero-engines/): नई दिल्ली रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि देश एडवांस्ड मीडियम कॉम्बेट एयरक्राफ्ट यानी एमका के डिजाइन और डेवलपमेंट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पूर्व में भी एयरो इंजन के क्षेत्र में महारथ हासिल करने के कई प्रयास किए हैं। अब समय आ गया है कि हमारे जो प्रयास अधूरे रह गए थें, उनको हम पूरा करें। रक्षा मंत्री सोमवार को गैस टरबाइन रिसर्च स्टेब्लिशमेंट बेंगलुरु में विशेषज्ञों के बीच बोल रहे थे। रक्षामंत्री ने विशेषज्ञों व शोधकर्ताओं से कहा, “अगर किसी इंजन को विकसित करने में 25 साल लग रहे हैं, तो भारत की मौजूदा स्थिति […] - [बैंक का डिप्टी मैनेजर बना मास्टरमाइंड, लॉकर से 3.5 करोड़ का सोना उड़ाया, सट्टे में हार गया सब](https://insighttvnews.com/bank-deputy-manager-becomes-mastermind-steals-gold-worth-rs-3-5-crore-from-locker-loses-everything-in-gambling/): बेंगलुरु कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडियन बैंक के एक डिप्टी मैनेजर पर ग्राहकों के सोने के आभूषणों की हेराफेरी करने और उन्हें बिना अनुमति के गिरवी रखने का आरोप है। जब्त किए गए सोने का कुल वजन लगभग 2,780 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ रुपये से अधिक है।   बैंक लॉकर में सोना रखना अब भी सुरक्षित है या नहीं? यह सवाल बेंगलुरु के एक चौंकाने वाले मामले ने सबके मन में उठा दिया है। जहां लोग बैंक को सबसे भरोसेमंद जगह मानते हैं, वहां ही बैंक का उप प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर) ग्राहकों के सोने का सेंधमार निकला। […] - [फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन](https://insighttvnews.com/fide-freestyle-world-championship-magnus-carlsen-becomes-the-first-official-champion/): जर्मनी नॉर्वे के विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए पहले आधिकारिक फिडे फ्रीस्टाइल विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को 2.5–1.5 से हराकर खिताब जीता। वाइसेनहाउस में खेले गए चार गेम के फाइनल मुकाबले में कार्लसन ने चौथा और अंतिम गेम ड्रॉ खेलकर खिताब पक्का किया। 35 वर्षीय कार्लसन को निर्णायक मुकाबले में सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी और उन्होंने बराबरी के एंडगेम में यह परिणाम हासिल कर लिया। 33 वर्षीय कारुआना वापसी के कुछ अवसरों को भुना नहीं सके। रविवार को […] - [IND vs PAK में ईशान किशन का धमाका, T20 वर्ल्ड कप में रचा नया इतिहास](https://insighttvnews.com/ishan-kishans-blast-in-ind-vs-pak-created-new-history-in-t20-world-cup/): नई दिल्ली पाक के खिलाफ ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 77 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी के साथ अब ईशान किशन टी-20 विश्व कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली और मोहम्मद रिजवान के खास ग्रुप में एंट्री कर ली है। रविवार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 40 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ […] - [12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम: सोमनाथ मंदिर का गौरवशाली इतिहास और रहस्य](https://insighttvnews.com/first-among-the-12-jyotirlingas-the-glorious-history-and-mystery-of-the-somnath-temple/): गुजरात का सोमनाथ मदिर देवों के देव भगवान शिव शंकर को समर्पित है। यह गुजरात के वेरावल बंदरगाह से कुछ ही दूरी पर प्रभास पाटन में स्थित है। शिव महापुराण में सभी ज्योतिर्लिंगों के बारे में बताया गया है। इस ज्योतिर्लिंग के संबंध में मान्यता है कि सोमनाथ के शिवलिंग की स्थापना खुद चंद्र देव ने की थी। चंद्र देव के द्वारा स्थापित करने की वजह से इस शिवलिंग का नाम सोमनाथ पड़ा है। आइए जानते हैं इस प्रचीन मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें… ऐसा है मंदिर का स्वरूप सोमनाथ मंदिर की ऊंचाई लगभग 155 फीट है। मंदिर के […] - [टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का](https://insighttvnews.com/virat-and-anushka-return-to-mumbai-after-their-impressive-t20-world-cup-win-over-pakistan/):  एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के ‘नो-मेकअप’ लुक और सादगी ने जीता फैंस का दिल मुंबई, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 61 रनों की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जीत के शोर-शराबे से दूर यह पावर कपल बेहद शांत और सहज अंदाज में नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का शर्मा सफेद कॉटन सूट, गले में तुलसी की माला और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए दिख रही हैं। उनके इस पारंपरिक और ‘नो-मेकअप’ लुक की […] - [जंगल से निकला नक्सली हथियारों का जखीरा, ई-30 ऑप्स टीम की बड़ी कार्रवाई](https://insighttvnews.com/a-cache-of-naxalite-weapons-recovered-from-the-forest-a-major-operation-by-the-e-30-ops-team/): गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा डंप किए गए स्वचालित हथियारों को बरामद किया है। यह महत्वपूर्ण सफलता जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम को मिली है। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में गरियाबंद में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से गहन पूछताछ के दौरान यह सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सातमारी पहाड़ी में हथियार डंप किए गए हैं। इस सूचना के आधार पर, स्थान की पहचान कर 16 फरवरी […] - [उस्मान तारिक को देर से दी गेंद, वकार यूनुस ने खोली पाकिस्तान की हार की बड़ी वजह](https://insighttvnews.com/waqar-younis-reveals-the-main-reason-for-pakistans-defeat-after-usman-tariq-was-given-the-ball-late/): नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 61 रन की करारी शिकस्त के बारे में कहा कि जब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए तो पाकिस्तान की टीम उसी समय इस मैच से बाहर हो गई थी।  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 61 रन की करारी शिकस्त के बारे में कहा कि जब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए तो पाकिस्तान की टीम उसी […] - [राज्यपाल के गोद ग्राम टेमरी के ग्रामीणों ने किया लोकभवन का भ्रमण](https://insighttvnews.com/villagers-from-the-governors-adopted-village-temri-visited-the-lok-bhavan/): रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम टेमरी के जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने सरपंच शिवमूर्ति कोसले और विहान स्व-सहायता समूहों की प्रमुख सुश्री गीता बंजारे के साथ आज लोकभवन का भ्रमण किया। लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की विभिन्न शाखाओं और हरे-भरे उद्यान का भ्रमण कराया गया और इन स्थानों के संबंध में उन्हें विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने परिसर में स्थापित […] - [बिना ऐप, बिना इंटरनेट UPI पेमेंट! जानिए मिनटों में यह आसान तरीका](https://insighttvnews.com/upi-payments-without-an-app-or-internet-learn-this-easy-method-in-minutes/): नई दिल्ली देश के मेट्रो शहर हों या छोटे कस्बे, आज खरीदारी, मोबाइल रिचार्ज या बिल भुगतान तक में ऑनलाइन पेमेंट हमारे लिए सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका बन गया है। Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स ने लेन-देन को बेहद सहज बना दिया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट काम नहीं करता और कोई जरूरी पेमेंट करना पड़ता है। ऐसे समय में कैश के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता, और अगर पास में कैश भी नहीं है तो मुश्किल बढ़ जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए National Payments Corporation of India (NPCI) ने […] - [सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की एंट्री, अब भारत से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर](https://insighttvnews.com/south-africa-enters-super-8-now-there-will-be-a-high-voltage-clash-with-india/): नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के अगले चरण में स्थान बनाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन गई है। वेस्टइंडीज और भारत ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप डी से क्वालीफाई किया है, जबकि वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए और भारत ने ग्रुप सी से किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती तीनों लीग मैच जीते हैं और छह अंक के साथ सुपर आठ […] - [दिन में गर्मी बढ़ने से छूटने लगा पसीना, रायपुर में 33 डिग्री पहुंचा तापमान](https://insighttvnews.com/the-daytime-heat-in-raipur-has-caused-sweating-with-temperatures-reaching-33-degrees-celsius/): रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच गया, माह के अंतिम दिन पारा 36 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है. अभी पश्चिम से पूर्व की ओर आने वाली हवा के प्रबल होने की वजह से दिन का पारा चढ़ रहा है. पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया. रायपुर की गर्मी लगातार तीसरे दिन राज्य में सबसे अधिक रही. विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के अंतिम दिनों तक […] - [फाल्गुन अमावस्या की रात इन भूलों से रहें दूर, नहीं तो जीवन में आ सकती हैं बड़ी परेशानियाँ](https://insighttvnews.com/avoid-these-mistakes-on-the-night-of-phalguna-amavasya-or-you-could-face-major-problems-in-life/): हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है. खासतौर पर फाल्गुन अमावस्या को पितरों की शांति, नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और आध्यात्मिक साधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इन गलतियों से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या की रात किन कामों से […] - [क्या है रिंग ऑफ फायर? जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण की खासियत](https://insighttvnews.com/what-is-the-ring-of-fire-learn-about-the-special-features-of-the-first-solar-eclipse-of-the-year/): सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर लगता है. कल यानी 17 फरवरी को फाल्गुन माह की अमावस्या मानाई जाएगी. साथ ही कल साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य को ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा. ये वलयाकार सूर्य ग्रहण रहने वाला है. इसे विज्ञान अपनी भाषा में रिंग ऑफ फायर कहता है. ये सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष है. ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है और न ही इसका सूतक काल भारत में माना जाएगा, लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि ये रिंग ऑफ फायर क्या है और […] - [सरगुजा में संभागीय रोजगार मेला आज से, युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका](https://insighttvnews.com/a-divisional-job-fair-begins-in-surguja-today-offering-youth-a-chance-to-find-jobs/): जशपुर. प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा में 16 और 17 फरवरी 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेला में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है. ऐसे आवेदक जिन्होनें ऑनलाईन पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार एप में रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पंजीयन नहीं करवाया है, वे पोर्टल पर अपना पंजीयन करवा सकतें है. एवं अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पर इत्यादि […] - [MP विधानसभा बजट सत्र में भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित](https://insighttvnews.com/congress-creates-ruckus-over-bhagirathpura-incident-during-mp-assembly-budget-session-house-proceedings-adjourned-until-tomorrow/):  भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Madhya Pradesh budget 2026-27) सोमवार को शुरू होते ही हंगामें की भेंट चढ़ गया। राज्यपाल के अभिभाषण में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से लोगों की हुई मौत का उल्लेख ना होने पर कांग्रेस के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। सोमवार को जैसे ही राज्यपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण शुरू हुआ, उसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस के सभी विधानसभा सदस्य सदन में खड़े होकर विरोध करने लगे। सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कांग्रेस विधायक इंदौर के भागीरथपुरा कांड का राज्यपाल के अभिभाषण में […] - [MP विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल ने मोहन सरकार के विकास कार्यों का किया विवरण, बजट की मुख्य बातें](https://insighttvnews.com/the-budget-session-of-the-mp-legislative-assembly-begins-the-governor-details-the-development-work-of-the-mohan-government-key-highlights-of-the-budget/): भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सरकार की विकास उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों का उल्लेख किया। साथ ही संकल्प पत्र 2023 में किए गए वादों पर अब तक हुए कार्य और आगामी लक्ष्यों की जानकारी भी दी। सदन में विभिन्न हस्तियों और नेताओं के निधन पर पक्ष-विपक्ष के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, […] - [MP के चर्चित IAS अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, दो पत्नियां कलेक्टर और डिप्टी सेक्रेटरी](https://insighttvnews.com/mps-renowned-ias-officer-avi-prasad-has-married-for-the-third-time-with-two-wives-a-collector-and-a-deputy-secretary/):  भोपाल     मध्य प्रदेश की प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक नाम फिर चर्चा के केंद्र में है अवि प्रसाद. वजह इस बार कोई तबादला, सख्त कार्रवाई या विकास मॉडल नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है. अवि प्रसाद ने तीसरी शादी कर ली है, हालांकि दोनों से उनका तलाक हो चुका है और खास बात यह है दोनों भी भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है और वर्तमान में जिले की कलेक्टर के रूप में काम कर रही हैं. तीसरी पत्नी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं.  अवि प्रसाद का प्रशासनिक करियर शुरुआत से ही उल्लेखनीय रहा है. वर्ष 2013 […] - [Ahmedabad के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर, शहर में दहशत](https://insighttvnews.com/bomb-threats-to-ahmedabad-schools-police-on-alert-panic-grips-city/): अहमदाबाद  अहमदाबाद के तीन स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है. स्कूल को प्राप्त हुए ईमेल में स्कूल को 1:11 बजे बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है. पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और स्कूलों में डॉग स्क्वाड, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (बॉम्ब स्क्वाड) की टीमों के साथ व्यापक जांच शुरू की गई है. पुलिस-प्रशासन ने बताया कि कुछ स्कूलों ने धमकी भरे ईमेल मिलने की शिकायत मिली है. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन शुरू कर […] - [नकवी की रणनीति फेल, ‘तारिक’ दांव भी बेअसर… हार के बाद PAK पर बरसे आफरीदी, शाहीन-बाबर पर साधा निशाना](https://insighttvnews.com/naqvis-strategy-failed-even-the-tariq-move-proved-ineffective-afridi-lashed-out-at-pakistan-after-the-defeat-targeting-shaheen-and-babar/):  नई दिल्ली/ इस्लामाबाद    भारतीय टीम के खिलाफ करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है. रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में 61 रनों से मिली शिकस्त के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी ने अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर खुलकर निशाना साधा है. आफरीदी ने अपने दामाद शाहीन आफरीदी को भी नहीं बख्शा.  शाहिद आफरीदी ने साफ तौर पर कहा कि अब बार-बार नाकाम हो रहे वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम देकर युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने बाबर आजम, शाहीन आफरीदी और शादाब […] - [पुराना चालान भरना अब आसान: घर बैठे डिजिटल लोक अदालत में ऐसे करें निपटारा (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)](https://insighttvnews.com/paying-old-challans-is-now-easy-how-to-settle-them-from-home-in-the-digital-lok-adalat-step-by-step-guide/): नई दिल्ली अगर आपके पुराने चालान बकाया हैं, तो अब डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालत पोर्टल के जरिए आप घर बैठे उनका निपटारा कर सकेंगे। यह पोर्टल लोगों को अपनी गाड़ी का नंबर और ओटीपी दर्ज करके चालान देखने की सुविधा देता है। इस पोर्टल के जरिए लोग लोक अदालत के लिए तारीख और कोर्ट चुन सकेंगे। इसके बाद चुनी हुई तारीख को कोर्ट में जाकर पोर्टल पर मिलने वाले बारकोड को स्कैन करवाना होगा। इसके बाद जुर्माने की राशि को भरते ही रियल टाइम में चालान का निपटारा अपडेट हो जाएगा। डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालत पोर्टल से क्या फायदा डिजिटल […] - [MP में मौसम का कहर: आंधी-तूफान संग भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी](https://insighttvnews.com/weather-havoc-in-mp-imd-issues-warning-for-heavy-rain-and-thunderstorms/): भोपाल मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के प्रभाव से 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र भोपाल ने उत्तरी मध्य प्रदेश के 8 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही […] - [शिवपुरी हत्याकांड पर उबाल: पूरे मध्य प्रदेश में वकीलों का ब्लैक आउट, सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम](https://insighttvnews.com/shivpuri-massacre-lawyers-blackout-across-madhya-pradesh-7-day-ultimatum-to-government/): जबलपुर शिवपुरी में शनिवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या से समूचे राज्य के वकील आक्रोशित हो गए हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। यह निर्णय रविवार को एमपी स्टेट बार काउंसिल ने सर्वसम्मति से लिया है। इससे पहले रविवार को ही मप्र हाई कोर्ट बार, जिला बार और हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार ने संयुक्त रूप से सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया था। दरअसल, करेरा तहसील के वकील संजय सक्सेना की शनिवार, 14 फरवरी की दोपहर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त संजय […] - [31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ, सरकार ने दूर किया बड़ा भ्रम](https://insighttvnews.com/pensioners-retiring-before-december-31-2025-will-also-get-benefits-the-government-has-cleared-up-a-major-confusion/): नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद लाखों केंद्रीय पेंशनभोगियों के मन में उपजी चिंताओं पर सरकार ने विराम लगा दिया है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर, 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी नए वेतन आयोग के लाभों के दायरे में रखा जाएगा। वित्त मंत्रालय ने संसद में किया साफ केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) के लाभार्थियों को लेकर चल रहे संशय को दूर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने संसद में साफ किया है कि वेतन आयोग की सिफारिशें केवल मौजूदा कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि उन […] - [बांग्लादेश में शपथ समारोह से पीएम मोदी दूर, लोकसभा स्पीकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व](https://insighttvnews.com/pm-modi-stays-away-from-swearing-in-ceremony-in-bangladesh-lok-sabha-speaker-to-represent-india/): नई दिल्ली बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भारत बांग्लादेश भेज रहा है। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे। यह समारोह 17 फरवरी को ढाका के राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल भारत-बांग्लादेश के गहरे और स्थायी दोस्ती को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण मिला था, लेकिन वे मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता और दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट […] - [आज का राशिफल 16 फरवरी 2026: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क](https://insighttvnews.com/todays-horoscope-for-february-16-2026-find-out-which-zodiac-sign-will-shine-and-who-needs-to-be-cautious/): मेष :आज के दिन करियर तौर पर मोटिवेटेड और प्रोडक्टिव फील करेंगे। जो भी कार्य करेंगे, बेहद समझदारी से करेंगे। क्योंकि स्थिर और सोच-समझकर लेने से आपको कहीं अधिक टिकाऊ और मजबूत परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से बचें। वहीं, लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। वृषभ: धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, जो भी काम करें जल्दबाजी में ना करें। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट […] - [पाकिस्तान पर फिर भारी भारत, 61 रन से जीतकर 8-1 का शानदार रिकॉर्ड कायम](https://insighttvnews.com/india-once-again-overpowered-pakistan-winning-by-61-runs-and-maintaining-an-impressive-8-1-record/): नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीम कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने हैं। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है। पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है और उन्होंने वही टीम उतारी है, जो यूएसए के खिलाफ खेली थी। भारत की जीत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो […] - [आउट ऑफ सिलेबस निकले ईशान किशन, पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की हैट्रिक](https://insighttvnews.com/ishan-kishan-was-out-of-syllabus-scoring-a-hat-trick-in-indias-resounding-victory-over-pakistan/): नई दिल्ली रविवार को श्रीलंका का कोलंबो भारतमय हो गया। प्रेमदासा स्टेडियम से लेकर सड़क ओर होटल तक जहां भी नजर दौड़ाओ भारतीय फैंस ही नजर आ रहे थे। कोलंबो के नीले आसमान तले ब्लू जर्सी में भारतीय फैंस अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। सूर्यकमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम भी फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरी और उसने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर पटखनी दे दी। पाकिस्‍तान टीम ने अभिषेक शर्मा की तैयारी थी, लेकिन ईशान किशन आउट ऑफ सिलेबस आ गए। कभी तेज गेंदबाजी के लिए पहचानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम ने […] - [टॉलीगंज में लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में भीषण आग, सड़क पर आए फिल्मी सितारे](https://insighttvnews.com/a-massive-fire-broke-out-in-a-luxury-residential-building-in-tollygunge-forcing-film-stars-to-flee/): कोलकाता दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में रविवार दोपहर को एक आलीशान घर में आग लग गई, जिससे वहां रहने वाले बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग नीचे सड़क पर आ गए। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग काले धुएं से ढक गई। आग डायमंड सिटी रेजिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं। पता चला है कि यश और नुसरत घबराकर अपने बच्चों के साथ नीचे आ गए। वहां रहने वालों […] - [अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव](https://insighttvnews.com/navgraha-shaktipeeth-is-a-wonderful-place-chief-minister-dr-yadav/): भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागिता की। महाशिवरात्रि के अवसर पर नवग्रह शक्तिपीठ परिसर ओम नम: शिवाय से गूंज उठा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवग्रह मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डबरा में निर्मित यह नवग्रह शक्तिपीठ एक अद्भुत धाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से सभी का अभिनंदन करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की उपस्थितजन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डबरा के शक्तिपीठ […] - [परमाणु डील को तैयार ईरान, लेकिन रखी शर्तें; क्या ट्रंप मानेंगे ये प्रस्ताव?](https://insighttvnews.com/iran-ready-for-nuclear-deal-but-with-conditions-will-trump-accept-this-proposal/): ईरान ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौते का रास्ता खोल दिया है। तेहरान का हना है कि वह अमेरिका के साथ समझौते की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। हालांकि इसके लिए उसने शर्त भी रखा है। उसका कहना है कि समझौता केवल तभी जब वाशिंगटन प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार हो। बीबीसी से बात करते हुए ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि समझौता करने की इच्छा साबित करने की जिम्मेदारी अमेरिका पर है। उन्होंने कहा कि अगर वे ईमानदार हैं, तो मुझे यकीन है कि हम समझौते की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने आगे […] - [सहमति से बने रिश्ते में शादी का वादा टूटना रेप नहीं: हाई कोर्ट का अहम फैसला](https://insighttvnews.com/breaking-the-promise-of-marriage-in-a-consensual-relationship-is-not-rape-important-decision-of-the-high-court/): उत्तराखंड उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि सहमति से लंबे समय तक संबंध बनाने के बाद शादी का वादा तोड़ना रेप नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि जब दो व्यस्कों के बीच सहमति से संबंध नते हैं तो रेप केस के लिए यह साबित करना जरूरी है कि शादी का वादा शुरू से ही झूठा था। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड हाई कोर्ट ने कहा है कि जब दो वयस्क आपसी सहमति से लंबे समय तक संबंध में हों तो शादी के वादे को पूरा न करना आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार […] - [कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट](https://insighttvnews.com/high-voltage-match-in-colombo-india-set-a-target-of-176-for-pakistan/): कोलंबो टी-20 वर्ल्ड कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अपने चरम रोमांच पर पहुंच गया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, दूसरे छोर पर ईशान किशन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ईशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की पारी खेली और […] - [इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन](https://insighttvnews.com/madhya-pradesh-to-showcase-ai-enabled-governance-and-deep-tech-innovations-at-india-ai-impact-summit-2026/): नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ‘मध्यप्रदेश पैवेलियन’ स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण और शहरी प्रबंधन में एआई समाधान होंगे प्रस्तुत भोपाल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। समिट में प्रदेश का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग “मध्यप्रदेश पैवेलियन” स्थापित कर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रदर्शनी हॉल-4, प्रथम तल, बूथ क्रमांक 4F32 एवं 4F34 में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगी। मध्यप्रदेश पैवेलियन में एआई-सक्षम शासन मॉडल, डीप-टेक नवाचारों और स्टार्टअप आधारित समाधानों का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। यह सहभागिता 15 जनवरी 2026 को […] - [खजराना मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह तक पहुंचा बदमाश, गार्ड बर्खास्त](https://insighttvnews.com/major-lapse-in-khajrana-temple-security-miscreant-reaches-sanctum-sanctorum-guard-dismissed/): इंदौर शहर के आस्था के प्रमुख केंद्र खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश की घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को मंदिर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, अनाधिकृत प्रवेश के लिए दबाव बनाने वाले आकाश रावत पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इंटरनेट मीडिया में खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में बदमाश सतीश भाऊ के प्रवेश का वीडियो शनिवार को बहुप्रसारित हुआ, जबकि गर्भगृह में प्रवेश करना प्रतिबंधित है। मामले को कलेक्टर शिवम वर्मा ने […] - [राज्यपाल पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने की सौजन्य भेंट](https://insighttvnews.com/madhya-pradesh-assembly-speaker-tomar-paid-a-courtesy-call-on-governor-patel/): भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल का तोमर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल को विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने 16 फ़रवरी से प्रारम्भ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के अभिभाषण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर पारस्परिक चर्चा हुई। - [भोपाल में भीषण आग का तांडव: फर्नीचर फैक्ट्री धधकी, 7 किमी दूर तक छाया धुएं का गुबार](https://insighttvnews.com/fierce-fire-ravages-bhopal-furniture-factory-blazes-smoke-spreads-up-to-7-km-away/): भोपाल राजधानी के कस्तूरबा नगर स्थित चेतक ब्रिज के पास रविवार दोपहर करीब सवा चार बजे एक फर्नीचर की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जो करीब सात से आठ किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रहा था। उस धुंए का देखकर हर किसी के मन में यही बात उठ रही थी कि इतनी भीषण आग कहां लग गई। फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल की […] - [नशे के नेटवर्क पर करारा वार: 50 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार](https://insighttvnews.com/a-major-blow-to-the-drug-network-50-kg-of-marijuana-seized-two-smugglers-arrested/): धमतरी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार से गांजा की तस्करी करते दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी पाई है. तस्करों के पास से 50.94 किलोग्राम गांजा के साथ 2 लाख रुपए नगदी, कार और मोबाइल सहित कुल 32,67,000 रुपए का माल जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को 14 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली की सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर […] - [उड़ान भरते ही हिलने लगा सीएम मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप](https://insighttvnews.com/cm-mohan-yadavs-helicopter-started-shaking-as-soon-as-it-took-off-causing-panic/): खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान कुल पल के लिए तब लोगों की सांसें थम गईं जब टेक ऑफ के तुरंत बाद यह आगे बढ़ने की बजाए पीछे हटने लगा। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग सीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए थे। यह घटना हाल ही में तब हुई जब CM मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। खंडवा के पंधाना में उड़ान […] - [नेपाल के पशुपतिनाथ से भी अनोखी है मंदसौर की अष्टमुखी पशुपतिनाथ प्रतिमा](https://insighttvnews.com/the-eight-faced-pashupatinath-statue-in-mandsaur-is-even-more-unique-than-the-pashupatinath-temple-in-nepal/):  मंदसौर मंदसौर में शिवना तट पर विराजे अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा का सौंदर्य अपने-आप में अनूठा है। नेपाल के पशुपतिनाथ में चार मुख की मूर्ति है, जबकि मंदसौर में मूर्ति अष्टमुखी है और अभी तक ज्ञात इतिहास में यह विश्व की एकमात्र अष्टमुखी मूर्ति है। पशुपतिनाथ महादेव की मूर्ति लगभग 1500 वर्ष पुरानी है। और 85 बरस पहले शिवना नदी से ही निकली थी। 19 जून 1940 को शिवना नदी से बाहर आने के बाद 21 साल तक भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति नदी के तट पर ही रखी रही। मूर्ति को नदी से बाहर निकलने के बाद चैतन्य […] - [इमरान खान की सेहत की बढ़ी अटकलें, परिवार को बिना बताए अस्पताल में किया शिफ्ट](https://insighttvnews.com/speculation-about-imran-khans-health-grows-he-was-shifted-to-hospital-without-informing-his-family/): इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया कि इमरान को जेल से गुप्त रूप से अस्पताल में भेजा जा रहा है। पार्टी का दावा है कि इस कदम से उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है। इमरान खान की फैमिली को इस ट्रांसफर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पीटीआई ने मांग की है कि कोई भी मेडिकल जांच या इलाज उनके निजी डॉक्टरों की मौजूदगी में और कम से […] - [सुपर-8 में वेस्टइंडीज की धमाकेदार एंट्री, नेपाल का टूर्नामेंट खत्म](https://insighttvnews.com/west-indies-make-a-strong-entry-into-super-8-nepals-tournament-ends/): मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने नेपाल को हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। वेस्टइंडीज के अब तीन मैचों में लगातार तीन जीत हो गई है और वह अगले राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने नेपाल को एकतरफा मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। कैरेबियाई टीम ने नेपाल को मात्र 133 रनों पर रोक दिया। इस मैच में नेपाल के लिए 'करो या […] - [बांग्लादेश में नए पीएम का 17 को होगा शपथ ग्रहण, भारत और चीन समेत 12 देशों को भेजा न्योता](https://insighttvnews.com/bangladeshs-new-pm-will-be-sworn-in-on-the-17th-invitations-have-been-sent-to-12-countries-including-india-and-china/): ढाका. बांग्लादेश के आम चुनवाों में बीएनपी को बड़ी जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री समेत पूरे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 17 फरवरी को होने जा रहा है। इस समारोह का दिलचस्प पहलू यह है कि यह राष्ट्रीय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जा रहा है जबकि अभी तक शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित होते रहे हैं। समाचार पत्र 'प्रोथोम आलो' और 'इत्तेफाक' में प्रकाशित खबर के अनुसार, समारोह के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन नव-निर्वाचित सांसदों को पद की शपथ दिलाएंगे, जबकि संविधान के अनुसार यह शपथ अध्यक्ष शिरीन शरमिन चौधरी द्वारा दिलाई […] - [महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के विवाद में कूदे ओवैसी, 'टीपू सुल्तान की अंगूठी पर लिखा था राम'](https://insighttvnews.com/owaisi-jumped-into-the-controversy-surrounding-the-maharashtra-congress-president-saying-tipu-sultans-ring-had-ram-written-on-it/): नई दिल्ली. महाराष्ट्र में कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने 18वीं सदी के सुल्तान टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी थी। इसको लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सपकाल की टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया तो वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान हिंदू-मुस्लिम एकता के मिसाल थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़े टीपू- ओवैसी ओवैसी ने कहा, 1799 में टीपू सुल्तान की शहादत हुई। अंग्रेजों से लड़कर टीपू की शहादत हुई। टीपू ने जेल में बैठकर तुम्हारे वीर (वीर सावरकर) […] - [बेंगलुरु में बस से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत](https://insighttvnews.com/a-speeding-car-collided-with-a-bus-in-bengaluru-killing-five-people/): बेंगलुरु. बेंगलुरु के जिंदल फ्लाईओवर के पास देर रात भयानक सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर पहले रोड डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सामने से आ रही कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) बस से जोरदार भिड़ंत कर दी। यह दुर्घटना लगभग 11:30 बजे के करीब हुई, जब रात का ट्रैफिक थोड़ा कम था, लेकिन तेज रफ्तार के चलते हादसा हो गया। दुर्घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विपरीत दिशा में आ रही बस में कुल लगभग 40 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन कार […] - [इंदौर में आईईटी में रैगिंग के लिए उकसाया, प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थी होंगे निष्कासित](https://insighttvnews.com/ragging-was-incited-at-iet-indore-four-first-year-students-will-be-expelled/): इंदौर. इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) ने रैगिंग को लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें प्रथम वर्ष के चार विद्यार्थियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इन्हें सीनियर को रैगिंग दिए जाने को लेकर सहपाठियों पर दबाव बनाने का दोषी पाया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी (एआरसी) ने चार विद्यार्थियों को कोर्स से बाहर करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट में निष्कासन की अनुशंसा की गई है। जबकि 11 विद्यार्थियों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। इन पर अर्थदंड भी लगाया गया है। रैगिंग की रिपोर्ट कुलगुरु डॉ. राकेश सिंघई को भेज दी गई। करीब दो […] - [एपस्टीन का काला नेटवर्क: प्राइवेट जेट, ताकतवर लोग और नाबालिग लड़कियों का खेल](https://insighttvnews.com/epsteins-dark-network-private-jets-powerful-figures-and-underage-girls/): आईलैंड  जेफरी एपस्टीन का प्राइवेट आईलैंड लिटिल सेंट जेम्स कैरिबियन सागर में स्थित है, जो अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह में सेंट थॉमस के दक्षिण-पूर्व में है। यह लगभग 72 एकड़ का छोटा आईलैंड है, जिसे एपस्टीन ने 1998 में करीब 80 लाख डॉलर में खरीदा था। यहां सफेद रेत के समुद्र तट, नारियल के पेड़, नीले रंग की छत वाले भवन, स्विमिंग पूल, हेलीकॉप्टर लैंडिंग पैड, मुख्य विला, गेस्ट कॉटेज और डॉक जैसी सुविधाएं थीं। 2010 तक एपस्टीन ने द्वीप का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया, जिसमें नई विलाएं, स्टोन केबिन और एक रहस्यमयी नीले-सफेद धारीदार भवन शामिल था, जिसे […] - [महामुकाबले से पहले कोलंबो अलर्ट मोड पर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा](https://insighttvnews.com/colombo-is-on-alert-ahead-of-the-big-match-with-police-monitoring-every-corner/): कोलंबो भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच के लिए श्रीलंका की राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कड़े पहरे के बीच परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर श्रीलंका पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने शनिवार को बताया कि मैच के आयोजन को देखते हुए किसी भी तरह की […] - [मध्य प्रदेश में अवैध बसों पर कार्रवाई तेज, 16 फरवरी से चलेगा सख्त चेकिंग अभियान](https://insighttvnews.com/madhya-pradesh-intensifies-crackdown-on-illegal-buses-strict-checking-drive-to-begin-from-february-16/): इंदौर मध्य प्रदेश की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से चल रही बसों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट या निर्धारित रूट का पालन न करने वाले बस ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। नए परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया है और 16 फरवरी से प्रदेशव्यापी विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में परमिट उल्लंघन की बढ़ती शिकायतों ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते विस्तृत डेटा विश्लेषण […] - [अब जनरल कोच भी चमकेंगे: AC कोच की तरह हर घंटे सफाई, AI करेगा निगरानी](https://insighttvnews.com/now-general-coaches-will-also-shine-hourly-cleaning-like-ac-coaches-will-be-monitored-by-ai/):  नई दिल्ली रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा रेल मंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी […] - [यात्रियों के लिए खुशखबरी: भोपाल-खजुराहो महामना और आरकेएमपी-आधारताल एक्सप्रेस में जुड़ेंगे लग्जरी कोच](https://insighttvnews.com/good-news-for-passengers-luxury-coaches-to-be-added-to-bhopal-khajuraho-mahamana-and-rkmp-adhartal-express/): भोपाल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 22163/22164 भोपाल-खजराहो महामना एक्सप्रेस तथा 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस के पारंपरिक आईसीएफ कोचों को अब आधुनिक एलएचबी कोचों में परिवर्तित किया जा रहा है। भोपाल-खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस आज से तथा रानी कमलापति–आधारताल–रानी कमलापति एक्सप्रेस 16 फरवरी से एलएचबी रैक के साथ संचालित होगी। एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तेज गति के अनुकूल माने जाते हैं। इन कोचों में झटके कम लगते हैं और दुर्घटना की स्थिति में एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन यात्रियों की सुरक्षा […] - [एमपी में SIR का बड़ा असर: 8 लाख नए वोटर जुड़ेंगे, 1 लाख नाम हटेंगे, 21 फरवरी को आएगी फाइनल लिस्ट](https://insighttvnews.com/sir-will-have-a-major-impact-in-mp-8-lakh-new-voters-will-be-added-1-lakh-names-will-be-removed-final-list-will-be-released-on-february-21/): भोपाल मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त 95 प्रतिशत दावे-आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम, उपनाम और आयु में कुछ त्रुटियां थीं, जिन्हें सुधरवाया गया है। वहीं, जिन साढ़े चार लाख मतदाताओं ने अधूरे गणना पत्रक जमा किए थे, उनकी भी सुनवाई कर ली गई है। मतदाता सूची में करीब आठ लाख नए नाम जुड़ेंगे और एक लाख हटेंगे। यह प्रक्रिया शनिवार को पूरी करने के बाद अब 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य […] - [राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के 82 लाख परिवारों को दो महीने का राशन एक साथ](https://insighttvnews.com/big-relief-for-ration-card-holders-8-2-million-families-in-chhattisgarh-will-receive-two-months-ration-at-once/): रायपुर  छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने राज्य के राशन कार्ड धारकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्रदेश के लगभग 82 लाख परिवारों को फरवरी 2026 में ही दो महीने (फरवरी और मार्च) का चावल एकमुश्त प्रदान किया जाएगा। खाद्य विभाग (CG News) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य वितरण प्रणाली को सुचारू बनाना और कार्ड धारकों को अग्रिम राहत पहुँचाना है। सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को समय पर भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए हैं। किसे मिलेगा कौन सा […] - [गिलगित-बाल्टिस्तान के रेअर अर्थ मिनरल्स पर पाकिस्तान की नजर, स्थानीयों पर सेना के अत्याचार का आरोप](https://insighttvnews.com/pakistan-eyes-gilgit-baltistans-rare-earth-minerals-locals-allege-army-atrocities/): वाशिंगटन पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान (पीओजीबी) में सियासी हालात संजीदा हो चले हैं। चीन के अलावा, पाकिस्तान अब अमेरिकी और सेंट्रल एशियाई कंपनियों से भी इस इलाके में संसाधनों के दोहन में शामिल होने की गुजारिश कर रहा है। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में कजाकिस्तान और इंडोनेशिया ने गिलगित- बाल्टिस्तान के सोने और तांबे की माइन्स में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। कई स्थानीय कार्यकर्ता मानते हैं, "गिलगित-बाल्टिस्तान में अस्थिरता की एक मुख्य वजह स्ट्रेटेजिक लोकेशन और रेयर अर्थ्स की मौजूदगी है। पाकिस्तानी सेना स्थानीय लोगों को मुआवजा […] - [धोनी फिल्म ने बदल दी जिंदगी! उस्मान तारिक ने छोड़ी नौकरी, अब बना भारत के लिए बड़ा खतरा](https://insighttvnews.com/the-dhoni-film-changed-his-life-usman-tariq-quit-his-job-and-now-poses-a-significant-threat-to-india/): इस्लामाबाद    पाकिस्तान के स्टार स्पिनर उस्मान तारिक भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी बॉलिंग एक्शन को लेकर काफी चर्चा में है। इस हाईवोल्टेज मैच से पहले स्पिनर उस्मान तारिक ने अपनी क्रिकेट करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एमएस धोनी की वजह से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट छोड़कर दुबई में सेल्समैन की नौकरी कर ली थी और क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन 2016 में एमएस धोनी की बायोपिक देखने के बाद उनकी जिंदगी […] - [कोलंबो में पाकिस्तान पर भारी पड़ेंगे टीम इंडिया के 3 स्टार, SKY के बनेंगे सबसे बड़े हथियार](https://insighttvnews.com/team-indias-three-stars-will-prove-to-be-a-major-challenge-for-pakistan-in-colombo-becoming-skys-biggest-weapon/): कोलंबो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 27वां मुकाबला रविवार, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं टीम इंडिया के उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जो कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): हमने अपनी इस लिस्ट में सबसे पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम रखा है। ये 32 साल का खिलाड़ी अपनी […] - [3 ड्राइव मोड के साथ लॉन्च हुआ Mahindra Udo थ्री-व्हीलर ऑटो, कीमत और रेंज की पूरी जानकारी](https://insighttvnews.com/mahindra-udo-three-wheeler-launched-with-3-drive-modes-full-price-and-range-details/): मुंबई  महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड (MLMML), जो ऑटोमेकर की छोटी कमर्शियल गाड़ी बनाने वाली कंपनी है, उसने भारत में Mahindra UDO नाम का एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि UDO की प्रेरणा हवाई जहाज़ से मिली है और वह इसे 'ऑटोप्लेन' के तौर पर देखती है. कंपनी का यह भी कहना है कि Mahindra UDO शब्द का हिंदी में मतलब 'उड़ना' है. Mahindra का कहना है कि 1948 से पारंपरिक ऑटो डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसमें ड्राइवरों और यात्रियों के कम्फर्ट का ध्यान नहीं रखा गया है. क्योंकि भारत दुनिया का […] - [महाशिवरात्रि पर महादेव की विशेष कृपा: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगी धन-समृद्धि](https://insighttvnews.com/mahadevs-special-blessings-on-mahashivratri-these-4-zodiac-signs-will-see-their-fortunes-shine-increasing-their-wealth-and-prosperity/): हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कई स्थानों पर धूमधाम से शिव बारात भी निकाली जाती है। वर्ष 2026 में यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शिव-शक्ति की पूजा करने पर अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है, जबकि विवाहित दंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का […] - [भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मास्टर प्लान, प्लेइंग XI में बड़े बदलाव के संकेत](https://insighttvnews.com/pakistans-master-plan-against-india-hinting-at-major-changes-to-the-playing-xi/): कोलंबो. पाकिस्तान रविवार को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के बड़े मुकाबले में चार विशेषज्ञ गेंदबाजों ( दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज) के साथ उतर सकता है। टीम के करीबी एक सूत्र ने बताया कि मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा इस मैच में दोनों विशेषज्ञ स्पिनरों अबरार अहमद और उस्मान तारिक के साथ-साथ दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी और सलमान मिर्जा को खिलाने के इच्छुक हैं। टीम प्रबंधन शादाब खान, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ में से एक ऑलराउंडर को बाहर करने पर भी विचार कर सकता है। सूत्र […] - [कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने साझा किया जीवन मंत्र: 'हर दिन को पूरी तरह जियो'](https://insighttvnews.com/cancer-survivor-hina-khan-shares-her-life-mantra-live-every-day-to-the-fullest/): मुंबई   कैंसर सर्वाइवर टीवी एक्ट्रेस हिना खान हाल ही में सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल द्वारा आयोजित ऑन्कोलॉजी लीडरशिप टाउनहॉल 'इलुमिनेट 3.0 में पहुंची। अभिनेत्री ने कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया और बताया कि कैंसर होने का मतलब सीधा मौत नहीं है; अगर समय पर स्क्रीनिंग और जांच हो जाए तो इस बीमारी से भी लड़ा जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि पूरी जर्नी के दौरान और आज भी उनके पति रॉकी और उनके पूरे परिवार ने कैसे उनका साथ दिया है।  इवेंट में पहुंची हिना खान ने मंच से कहा, "मैं खुद […] - [होली के चलते घर जाना हुआ मुश्किल, कई ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही](https://insighttvnews.com/traveling-home-has-become-difficult-due-to-holi-with-confirmed-seats-unavailable-on-many-trains/): भोपाल  होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। ऐसे में त्योहारी सीजन में अपने घर जाने की इच्छा दूसरे शहरों में रह रहा हर कोई करता है। लेकिन, इस बार आपका ये सफर बड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिल पाना अभी से काफी मुश्किल हो गए हैं। इंदौर-पटना, कर्नाटका और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है। सीट न मिलने से यात्रियों को वैकल्पिक साधन तलाशने पड़ रहे हैं, जिससे […] - [लिव-इन रिलेशनशिप और दहेज कानून: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण](https://insighttvnews.com/live-in-relationships-and-dowry-law-supreme-court-seeks-clarification-from-the-government/): नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट इस समय एक बेहद महत्वपूर्ण और जटिल कानूनी प्रश्न पर विचार कर रहा है, जिसमें क्या एक विवाहित पुरुष के खिलाफ उसकी लिव-इन पार्टनर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A (दहेज प्रताड़ना) के तहत मुकदमा दर्ज करा सकती है? मामले की पृष्ठभूमि यह मामला कर्नाटक के एक हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर लोकेश बीएच से जुड़ा है। लोकेश का विवाह साल 2000 में हुआ था, लेकिन एक अन्य महिला ने दावा किया कि उसका विवाह लोकेश से 2010 में हुआ और उसने उन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया। […] - [30 हजार फीट पर उड़ान बनी अखाड़ा! यात्रियों के बीच खूनी झड़प, बेल्जियम में इमरजेंसी लैंडिंग](https://insighttvnews.com/flight-at-30000-feet-turns-into-a-battleground-passengers-clash-violently-leading-to-an-emergency-landing-in-belgium/): तुर्की तुर्की से यूनाइटेड किंगडम (UK) जा रही Jet2 की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस घटना के चलते विमान को रास्ते में ही Belgium में डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट LS896, जो Antalya से Manchester जा रही थी, में गुरुवार को अचानक दो यात्रियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के गलियारे में यात्री एक-दूसरे पर घूंसे बरसा रहे हैं, जबकि आसपास बैठे लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। एयरलाइन की ओर से […] - [Valentine’s Day पर बड़ा झटका या मौका? चांदी ₹20,000 सस्ती, सोना भी गिरा—जानें 22-24 कैरेट का ताजा भाव](https://insighttvnews.com/valentines-day-a-major-setback-or-an-opportunity-silver-fell-by-%e2%82%b920000-and-gold-also-fell-check-out-the-latest-22-24-carat-prices/): झारखण्ड अगर आप सोना-चांदी खरीदने या गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में सही जानकारी के बिना खरीदारी करना महंगा पड़ सकता है। रांची में सोना-चांदी के दाम में गिरावट रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार राजधानी रांची में सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। आज 22 कैरेट सोना 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी की बात करें तो आज इसका भाव 2,80,000 […] - [कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने खोला सच, मासूमों की मौत का बड़ा खुलासा](https://insighttvnews.com/the-viscera-report-revealed-the-truth-in-the-coldrif-cough-syrup-case-revealing-a-major-story-behind-the-deaths-of-innocent-people/): छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौतें हुईं थी. इस मामले की विसरा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई है कि बच्चों की मौत जहरीले केमिकल डाई एथिलीन ग्लाइकॉल की वजह से हुई है. इस मामले में पुलिस चार्जशीट में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था. सितंबर 2025 में कफ सिरफ से हुई बच्चों की मौतों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. 'डाई एथिलीन ग्लाइकॉल […] - [सैन फ्रांसिस्को में लापता भारतीय छात्र, अमेरिकी प्रशासन अलर्ट; दूतावास परिवार के संपर्क में](https://insighttvnews.com/indian-student-missing-in-san-francisco-us-administration-alerted-embassy-in-touch-with-family/): न्यू यार्क अमेरिका से भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले और University of California, Berkeley में पोस्ट-ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता हो गए हैं। इस मामले पर Consulate General of India, San Francisco ने गहरी चिंता जताई है। दूतावास ने बताया कि वह छात्र के माता-पिता के संपर्क में है और स्थानीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर साकेत की तलाश में जुटा हुआ है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने की […] - [स्मार्ट सिटी से आगे: अब ‘अमीर शहर’ बनाएगा सरकार का नया अर्बन चैलेंज फंड](https://insighttvnews.com/beyond-smart-cities-the-governments-new-urban-challenge-fund-will-now-create-rich-cities/): नई दिल्ली   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को भारतीय शहरों की सूरत बदलने के लिए 'अर्बन चैलेंज फंड' (UCF) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार अगले पांच वर्षों में ₹1 लाख करोड़ की सहायता राशि प्रदान करेगी। सरकार का लक्ष्य इस फंड के जरिए 2031 तक शहरी बुनियादी ढांचे में कुल ₹4 लाख करोड़ का निवेश जुटाना है। फंडिंग का बदला अंदाज यह योजना भारत के शहरी विकास में एक बड़े बदलाव का संकेत है। अब शहर केवल सरकारी Grants पर निर्भर नहीं रहेंगे। केंद्र सरकार किसी भी प्रोजेक्ट […] - [बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी को धन्यवाद; रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत](https://insighttvnews.com/bnp-wins-historic-bangladesh-election-victory-thanks-to-pm-modi-signals-a-new-beginning-in-relations/): ढाका बांग्लादेश में संसदीय चुनाव में शानदार जीत के बाद Bangladesh Nationalist Party (BNP) ने भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के बधाई संदेश के लिए सार्वजनिक रूप से आभार जताया है। पार्टी ने इसे भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत बताया है। BNP ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पार्टी प्रमुख Tarique Rahman के नेतृत्व को मिली मान्यता का वह स्वागत करती है। पार्टी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के भरोसे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास को दर्शाती है। BNP ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि वह […] - [भारत को बड़ी राहत: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार का ऐलान](https://insighttvnews.com/big-relief-for-india-abhishek-sharma-will-take-the-field-against-pakistan-captain-suryakumar-announced/): कोलंबो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अभिषेक शर्मा रविवार को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। दरअसल, विस्फोटक बल्लेबाज हाल ही में नामीबिया के खिलाफ मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाए थे। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था। हालांकि, उन्हें छुट्टी मिल गई थी। अभिषेक की होगी वापसी टी20 विश्व कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि कर दी है कि […] - [नवागत आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया](https://insighttvnews.com/newly-appointed-public-relations-commissioner-mr-manish-singh-assumed-charge/): भोपाल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने गुरुवार को आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दिशा में समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे। आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक माध्यम श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा […] - [अनूपपुर जिले में उद्योग हो रहे स्थापित, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार- राज्यमंत्री श्री जायसवाल](https://insighttvnews.com/industries-are-being-established-in-anuppur-district-providing-employment-to-local-youth-minister-of-state-mr-jaiswal/): अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अनुपपुर जिले को अनेक विकासात्मक सौगातें प्रदान की गई हैं, जिससे जिले में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। राज्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि जिले में नए उद्योगों की स्थापना की जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। राज्यमंत्री  जायसवाल शुक्रवार को कोतमा […] - [बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव](https://insighttvnews.com/agriculture-based-regional-industry-conclave-to-be-held-in-burhanpur-chief-minister-dr-yadav/): भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबको साथ और विश्वास में लेकर हम ऐसे नये मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे, जहां विकास केवल अवसर नहीं, यहां के हरेक नागरिक का अधिकार होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बुरहानपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक से 696 करोड़ 37 लाख रुपये लागत के 80 विकास कार्यों का […] - [‘जुलाई चार्टर’ पर बांग्लादेश का भरोसा, 70% जनता चाहती है भारत जैसी संसदीय व्यवस्था](https://insighttvnews.com/bangladesh-relies-on-the-july-charter-70-of-the-population-wants-a-parliamentary-system-like-indias/): ढाका   बांग्लादेश के इतिहास में 12 फरवरी, 2026 की तारीख एक नए युग की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गई है। देश में संपन्न हुए आम चुनावों में तारिक रहमान के नेतृत्व वाले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) गठबंधन ने 297 में से 210 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही, लगभग 35 वर्षों में तारिक रहमान बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। यह चुनाव केवल सत्ता हस्तांतरण के लिए नहीं था, बल्कि देश की शासन प्रणाली को पूरी तरह से बदलने के लिए एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह भी था। […] - [शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर कदम — एमबी पावर स्कूल अब DAV प्रबंधन के साथ।](https://insighttvnews.com/stepping-towards-excellence-in-education-mb-power-school-now-with-dav-management/): अनुपपुर. एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड, प्रबंधन के द्वारा, परियोजना टाउनशिप स्थित 10+2 सीबीएसई संबद्ध विद्यालय का संचालन एवं प्रबंधन, DAV कॉलेज ट्रस्ट एवं मैनेजमेंट सोसायटी को सौंपने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय विद्यालय के शैक्षणिक मानकों, आधारभूत संरचना और समग्र प्रशासन को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय की स्थापना, कर्मचारियों के बच्चों, परियोजना प्रभावित परिवारों तथा आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। बता दें कि यह संस्थान वर्षो से सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में जाना जाने बाला एक महत्वपूर्ण […] - [एम.पी. ट्रांस्को मुरैना सब स्टेशन में हुआ जीवन रक्षक सी.पी.आर. प्रशिक्षण शिविर](https://insighttvnews.com/life-saving-cpr-training-camp-held-at-mp-transco-morena-substation/): एम.पी. ट्रांस्को मुरैना सब स्टेशन में हुआ जीवन रक्षक सी.पी.आर. प्रशिक्षण शिविर भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) एवं रेड क्रॉस सोसायटी व स्थानीय जिला चिकित्सालयों ,मेडिकल कॉलेजों के सहयोग से मध्यप्रदेश में एम.पी. ट्रांसको के जिला मुख्यालयों में स्थित ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस उपसंभागों, सबस्टेशनों आदि में ‘‘सी.पी.आर. एवं अन्य ऐसे ही जीवन रक्षक तकनीकों‘‘ पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में एक प्रशिक्षण कार्यशाला एम.पी. ट्रांसको एवं शासकीय जिला चिकित्सालय, मुरैना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। मुरैना स्थित 220 के.व्ही. सब स्टेशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला के संयोजक ग्वालियर के अधीक्षण […] - [अमेरिका में चार दिन से लापता भारतीय छात्र, पुलिस ने जताई जान को खतरे की आशंका](https://insighttvnews.com/indian-student-missing-in-the-us-for-four-days-police-fear-his-life-is-in-danger/): न्यूयॉर्क अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत और लापता होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के बर्कले में 22 साल के भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता हो गए हैं। अमेरिकी पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि साकेत की तलाश की जा रही है। अमेरिकी पुलिस ने उनकी जान को खतरा भीबताया है। मंगलवार की शाम 5 बजे उन्हें आखिरी बार देखा गया था। पुलिस ने बताया है कि साकेत की लंबाई 6 फीट 1 इंच थीऔर उनका वजन 72 किलो के आसपास था। उनकी आंखें भूरी हैं और बाल छोटे हैं। पुलिस ने इसके अलावा […] - [मोटोरोला का जबरदस्त ऑफर: ₹12,500 से कम में 24GB RAM वाला 5G स्मार्टफोन](https://insighttvnews.com/motorolas-exciting-offer-a-5g-smartphone-with-24gb-of-ram-for-less-than-%e2%82%b912500/): मुंबई  मोटोरोला के फोन पर कमाल की डील मिल रही है। हम कंपनी के इस धांसू फोन की बात कर रहे हैं, उसका नाम Motorola G35 5G है। अमेजन की डील में आप 24जीबी तक की रैम (रैम बूस्ट फीचर के साथ) वाले इस फोन को 12500 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 13225 रुपये है। फोन पर 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 12500 रुपये से कम में आपका हो सकता है। […] - [सूर्य ग्रहण में सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ या अशुभ? शास्त्रों में क्या है विधान](https://insighttvnews.com/is-offering-prayers-to-the-sun-god-during-a-solar-eclipse-auspicious-or-inauspicious-what-are-the-rules-in-the-scriptures/): भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का गहरा अध्यात्मिक महत्व माना जाता है. ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है. ग्रहण के दौरान सूतक काल, खान-पान के नियम और शुद्धिकरण का विशेष ध्यान रखा जाता है. आमतौर पर रोजाना लोग सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उनको अर्घ्य यानी जल दिया करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, रोजाना सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन की नकारात्मकता दूर हो जाती है, लेकिन सूर्य ग्रहण के समय लोगों के मन में ये सवाल हमेशा उठता है कि इस दौरान सूर्य देव को अर्घ्य दिया […] - [चीन को कड़ा संदेश: सीमा के पास पीएम मोदी का विमान उतरा, आपात लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन](https://insighttvnews.com/strong-message-to-china-pm-modis-plane-lands-near-border-emergency-landing-facility-inaugurated/): असम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ में मोरन बाइपास पर आपातकाली लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया। उनका विमान इसी हाइवे पर उतारा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर पहुंचे हैं। उनका विमान चीन की सीमा के पास असम के डिब्रूगढ़ में बने पहले इमर्जेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक दिवसीय दौरे के दौरान मोरन बाइपास के पास आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। चीन के […] - [पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनका साहस भारतीयों के लिए प्रेरणा](https://insighttvnews.com/pulwama-attack-anniversary-pm-modi-pays-tribute-to-martyrs-says-their-courage-is-an-inspiration-for-indians/): पुलवामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 के पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी बहादुरी, समर्पण और सेवा को याद किया. उन्होंने कहा कि उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है. पीएम मोदी ने कहा, '2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद करते हुए. देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी. हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है.' एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, '2019 में आज के दिन पुलवामा […] - [T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला: एक टीम बाहर, दूसरी को सुपर 8 में एंट्री](https://insighttvnews.com/a-major-battle-in-the-2026-t20-world-cup-today-one-team-eliminated-another-entering-the-super-8/): नई दिल्ली T20 World Cup 2026 super 8 scenario: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू हुए 7 दिन बीत चुके हैं। 7 दिन में 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर दिन की तरह आज यानी शनिवार 14 फरवरी को भी 3 मैच होने हैं, लेकिन अभी तक एक भी टीम को सुपर 8 का टिकट नहीं मिला है और न ही कोई टीम टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हुई है। हालांकि, आज यानी 14 फरवरी को एक टीम एलिमिनेट हो जाएगी, जबकि एक टीम को सुपर 8 का टिकट […] - [पटवारी-आरआई 15 दिन बाद काम पर लौटे, कलेक्टर की बैठक में हड़ताल समाप्त का किया ऐलान](https://insighttvnews.com/patwari-ri-returned-to-work-after-15-days-announced-end-of-strike-in-collectors-meeting/): मुंगेली. जिले के लोरमी तहसील में पिछले 15 दिनों से चल रहा पटवारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसीलदार के बीच का गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन और हस्तक्षेप के बाद उनके निर्देशन में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों तथा पटवारी-आरआई संगठनों के बीच बैठक आयोजित की, जिसमें आपसी सामंजस्य से समाधान निकाल लिया गया। इसके बाद हड़ताली पटवारी और राजस्व निरीक्षक अपने-अपने कार्य पर लौट आए। दरअसल, पटवारी और राजस्व निरीक्षक संघ ने लोरमी तहसील में पदस्थ तहसीलदार शेखर पटेल को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया था। […] - [डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक आगमन: नेशनल हाईवे पर पहली बार PM विमान की लैंडिंग](https://insighttvnews.com/prime-minister-modis-historic-arrival-in-dibrugarh-the-pms-plane-lands-on-a-national-highway-for-the-first-time/): डिब्रूगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के तहत डिब्रूगढ़ पहुंच गए हैं. उनके दौरे की शुरुआत बेहद रणनीतिक रही, जब उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा (ELF) पर उतरा. यह पहली बार है कि पीएम का विमान नेशनल हाइवे पर उतरा. पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की यह पहली सुविधा है, जो युद्ध और प्राकृतिक आपदा जैसी स्थितियों में भारतीय वायुसेना के लिए गेम-चेंजर साबित होगी. प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे. ₹3,030 करोड़ की लागत से बना यह 6-लेन पुल पूर्वोत्तर का पहला 'एक्स्ट्राडोज्ड' पुल है. इस आधुनिक […] - [पाकिस्तान मुकाबले से पहले खुशखबरी: अभिषेक पूरी तरह फिट, वरुण का बड़ा अपडेट](https://insighttvnews.com/good-news-ahead-of-pakistan-match-abhishek-fully-fit-big-update-from-varun/): नई दिल्ली भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि पेट के संक्रमण से उबर रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट दिख रहे हैं। अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। चक्रवर्ती ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है और उन्हें लगता है कि अगला मैच खेल सकता है। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मुझे […] - [IAS ट्रांसफर लिस्ट जारी: मनीष सिंह को नई जिम्मेदारी, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त](https://insighttvnews.com/ias-transfer-list-released-manish-singh-gets-new-assignment-deepak-saxena-becomes-excise-commissioner/): भोपाल  राज्य सरकार ने शुक्रवार आधी रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. नई लिस्ट के अनुसार, कई अहम विभागों में शीर्ष स्तर पर बदलाव हुआ है. 2009 बैच के मनीष सिंह को दोबारा जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है, जबकि अब तक जनसंपर्क की कमान संभाल रहे दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. स्वास्थ्य और वन विभाग में अदला-बदली अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस त्रासदी विभाग की कमान […] - [आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत: समान वेतन, EPF और ESI जल्द लागू, जानें तारीख](https://insighttvnews.com/relief-for-outsourced-employees-equal-pay-epf-and-esi-implemented-soon-learn-the-date/): भोपाल  मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अध्यापक, अंशकालीन और ग्राम पंचायत कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इन कर्मचारियों की लंबी लड़ाई अब रंग लाने वाली है। मुख्य मांगें: समान कार्य के लिए समान वेतन और समान अधिकार ,आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण ,सभी कर्मचारियों को समय पर पूरा वेतन ,EPF और ESI की नियमित सुविधा सुनिश्चित ,ग्रेड वेतन कार्यानुसार देने की मांग ,नौकरी की सुरक्षा और मनमानी छंटनी रोकना मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की […] - [Badanwar के पीएम मित्र पार्क में 21,500 करोड़ का निवेश, 55 हजार युवाओं को रोजगार](https://insighttvnews.com/21500-crore-rupees-investment-in-badanwars-pm-mitra-park-employment-for-55000-youth/): बदनावर  मध्य प्रदेश के इंदौर में बदनावर स्थित पीएम मित्र पार्क (PM Mitra Park) में उद्योग स्थापित करने को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए शासन ने पार्क के विकास का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। दूसरे चरण में 13 कंपनियों को 320 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिनके माध्यम से लगभग 7,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 16 हजार से अधिक नए रोजगार सृजित होने का दावा किया गया है। पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पहले चरण में ही कई […] - [Rajasthan और Madhya Pradesh से बिहार के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, स्टॉपेज और फेरे की पूरी जानकारी](https://insighttvnews.com/two-holi-special-trains-will-run-from-rajasthan-and-madhya-pradesh-to-bihar-with-complete-details-about-stoppages-and-trips/): भोपाल  होली के त्योहार के दौरान एक जगह से दूसरी जगह पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है। इसी अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेल प्रशासन ने लोगों को परेशानी से बचाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इस दौरान पश्चिम मध्य रेलवे ने मध्य प्रदेश के रानी कमलापति स्टेशन और राजस्थान के सोगरिया स्टेशन से बिहार के दानापुर के लिए दो विशेष ट्रेन चलाने की जानकारी दी है। ये दोनों ट्रेन अलग-अलग दिनों पर चलेंगी और दोनों दिशाओं में कुल चार फेरे लगाएंगी। इसके […] - [20 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन : मंत्री राजपूत](https://insighttvnews.com/more-than-20000-farmers-have-registered-to-procure-wheat-at-the-support-price-minister-rajput/): 20 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन : मंत्री  राजपूत भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक 20 हजार 98 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय में पंजीयन अवश्य करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष […] - [8वां वेतन आयोग लागू होने की चर्चा, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा; क्या प्राइवेट सेक्टर में भी बढ़ेंगी सैलरी?](https://insighttvnews.com/the-implementation-of-the-8th-pay-commission-is-being-discussed-bringing-significant-benefits-to-government-employees-will-salaries-in-the-private-sector-also-increase/): नई दिल्ली  दिल्ली की सर्दी में चाय की चुस्कियों के साथ ऑफिस जाने वाले लाखों कर्मचारी आजकल एक ही बात पर चर्चा कर रहे हैं- 8वां केंद्रीय वेतन आयोग क्या लाने वाला है? आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कर्मचारी, यूनियन और अन्य स्टेकहोल्डर्स 16 मार्च 2026 तक अपने सुझाव और फीडबैक जमा कर सकते हैं. यह आयोग नवंबर 2025 में गठित हुआ था और इसे 18 महीनों के अंदर अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपनी हैं, जिनमें वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा शामिल है. समझा जा रहा है कि जल्द ही सरकारी कर्मचारियों की […] - [14 फरवरी का राशिफल: किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें आज का भविष्यफल](https://insighttvnews.com/february-14th-horoscope-which-zodiac-signs-will-be-blessed-by-luck-read-todays-predictions/): मेष राशि- आज आप पूरे जोश में नजर आएंगे। लंबे समय से जो काम टल रहे थे, उन्हें पूरा करने का अच्छा मौका है। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी की तारीफ हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सीनियर या बॉस कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे या जल्दबाजी में खर्च करने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा और शाम तक मन हल्का और खुश रहेगा। वृषभ राशि- आपके लिए दिन स्थिर और सुकून भरा रहेगा। काम धीरे-धीरे लेकिन सही दिशा में […] - [राज्यसभा में गूंजा मुद्दा: ऐतिहासिक धरोहरों पर तोड़फोड़ और अपवित्रता पर गहरी चिंता](https://insighttvnews.com/the-issue-resonated-in-the-rajya-sabha-deep-concern-over-the-vandalism-and-desecration-of-historical-monuments/): नई दिल्ली राज्यसभा सदस्य मीनाक्षी जैन ने शुक्रवार को देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सदन का ध्यान देश की अमूल्य धरोहर स्थलों पर बढ़ती हुई तोड़फोड़ और अपवित्रता के गंभीर खतरे की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जो अत्यंत चिंताजनक है। मीनाक्षी जैन ने कहा कि हम्पी, जो 14वीं से 16वीं शताब्दी के बीच शासन करने वाले महान विजयनगर साम्राज्य की राजधानी था, हमारी समृद्ध सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है। लगभग 16 वर्ग मील में फैला यह नगर मध्यकालीन […] - [सुप्रीम कोर्ट की फटकार: भोपाल नगर निगम को कचरा प्रबंधन सुधारने का सख्त निर्देश](https://insighttvnews.com/supreme-court-reprimands-bhopal-municipal-corporation-for-improving-waste-management/): नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा है कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों में बार-बार बदलाव करने से जमीनी हकीकत में तब तक सुधार नहीं होगा, जब तक अधिकारी आने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2026 के हिसाब से वेस्ट मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत नहीं करते। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने भोपाल नगर निगम द्वारा दायर उन अपीलों की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की, जिनमें राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) की केंद्रीय क्षेत्रीय पीठ, भोपाल द्वारा लगाए गए भारी पर्यावरणीय मुआवजे को चुनौती दी गई थी। ग्रीन ट्रिब्युनल ने अपने 31 जुलाई 2023 और […] - [एफटीए से बदल रहा वैश्विक व्यापार का ढांचा, भारत नई दिशा में: पीयूष गोयल](https://insighttvnews.com/ftas-are-changing-the-structure-of-global-trade-india-is-moving-in-a-new-direction-piyush-goyal/): नई दिल्ली केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत के हाल में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए) खासकर अमेरिका के साथ हुआ अंतरिम व्यापार समझौता, देश के दुनिया के साथ व्यापार करने के तरीके में संरचनात्मक बदलाव को दिखाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 'ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट (जीबीएस) 2026' में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील में किसानों के हितों की पूरी तरीके से रक्षा की है। उन्होंने संबोधन में कहा कि जब हम अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए बातचीत कर रहे […] - [छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की चौथी बैठक आयोजित](https://insighttvnews.com/the-fourth-meeting-of-the-chhattisgarh-state-wetland-authority-was-held/): रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण की चतुर्थ बैठक आयोजित वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण  केदार कश्यप की अध्यक्षता में प्राधिकरण की चतुर्थ बैठक का आयोजन अरण्य भवन,अटल नगर में किया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विकासशील, अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. निवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण कुमार पाण्डेय, सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग, सदस्य सचिव तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।            यह प्राधिकरण राज्य के आर्द्रभूमियों (Wetlands) […] - [शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे](https://insighttvnews.com/netherlands-on-the-back-foot-early-on-levitt-returns-to-the-pavilion-cheaply/): चेन्नई  टी20 विश्व कप 2026 का 21वां मुकाबला आज ग्रुप ए की अमेरिका और नीदरलैंड के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की नजर इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल करने पर हैं। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 196 रन बनाए हैं।  नीदरलैंड की पारी जारी नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर मौजूद हैं। अमेरिका की पारी कप्तान मोनांक पटेल और शायान जहांगीर ने अमेरिका को सधी शुरुआत […] - [28 हफ्ते की प्रेग्नेंसी पर MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 13 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात की मंजूरी](https://insighttvnews.com/mp-high-court-issues-major-ruling-on-28-week-pregnancy-grants-abortion-to-13-year-old-rape-victim/): भोपाल Madhya Pradesh High Court ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 28 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से समाप्त करने की अनुमति दे दी है।   अदालत ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और पीड़िता की शारीरिक व मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने माना कि इतनी कम उम्र में गर्भावस्था जारी रखना नाबालिग के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। मामले की सुनवाई के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया […] ## Pages - [MP Info RSS Feed](https://insighttvnews.com/mp-info-rss-feed/) - [Advertise](https://insighttvnews.com/advertise/) - [Contact Us](https://insighttvnews.com/contact-us/):   Rajesh Bhatia- Editor in Chief B-29, IT Park , Badwai  Near RGPV , Bhopal ( MP ) 462033 Mobile: +91 93036 09004 WhatsApp : +91 93036 09004 Email: insighttvnews@gmail.com - [About Us](https://insighttvnews.com/about-us/) - [Home](https://insighttvnews.com/): [vc_row][vc_column width=”2/3″][jnews_element_newsticker compatible_column_notice=”” newsticker_title=”NEWSFLASH” newsticker_icon=”fa fa-solid fa-bolt” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=””][jnews_slider_1 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”8″ post_offset=”0″ included_only=”” include_tag=”20″][jnews_block_1 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”5″ excerpt_length=”20″ first_title=”मध्य प्रदेश”][jnews_block_1 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”2″ excerpt_length=”20″ first_title=”देश”][jnews_block_8 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”5″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”8″ first_title=”मनोरंजन”][vc_row_inner][vc_column_inner width=”1/2″][jnews_block_21 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”4″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”7″ first_title=”बिज़नेस”][/vc_column_inner][vc_column_inner width=”1/2″][jnews_block_21 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”4″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”9″ first_title=”खेल”][/vc_column_inner][/vc_row_inner][vc_row_inner][vc_column_inner width=”1/2″][jnews_block_21 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”4″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”11″ first_title=”लाइफस्टाइल”][/vc_column_inner][vc_column_inner width=”1/2″][jnews_block_21 compatible_column_notice=”” sticky_post=”” sponsor=”” number_post=”4″ post_offset=”0″ included_only=”” include_category=”12″ first_title=”टेक”][/vc_column_inner][/vc_row_inner][/vc_column][vc_column width=”1/3″][vc_widget_sidebar sidebar_id=”default-sidebar”][/vc_column][/vc_row] - [Privacy Policy](https://insighttvnews.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://insighttvnews.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested […] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)