Monday, September 14, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

संघ के शताब्दी वर्ष में आत्मबल का विराट प्रदर्शन

राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा का संचार

Insight TV News by Insight TV News
November 2, 2025
in संपादक की कलम से
0
संघ के शताब्दी वर्ष में आत्मबल का विराट प्रदर्शन
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजेश भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबंध संपादक

जबलपुर में संपन्न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि संघ आज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का जीवंत प्रतीक बन चुका है। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित 62,555 कार्यक्रमों में 25 लाख से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता ने संघ के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बना दिया।

देश के प्रत्येक भूभाग—अंडमान से लेकर लद्दाख, अरुणाचल से लेकर नागालैंड तक — विजयादशमी की गूंज ने यह सिद्ध किया कि भारत की आत्मा आज भी “एकता में विविधता” के मंत्र से ओत-प्रोत है। यह केवल संघ की नहीं, बल्कि राष्ट्र की सामूहिक चेतना की अभिव्यक्ति है।

संगठन की वृद्धि : समाज की गहराइयों तक विस्तार

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के अनुसार, वर्तमान में देशभर में 55,052 स्थानों पर 87,398 शाखाएं संचालित हो रही हैं जो पिछले वर्ष से लगभग 15,000 अधिक हैं। यह वृद्धि केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि समाज के हृदय में संघ के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

जनजातीय, श्रमजीवी, कृषक, विद्यार्थी और व्यवसायी वर्गों तक संघ कार्य का विस्तार बताता है कि संगठन की जड़ें अब जीवन के हर क्षेत्र में गहराई तक फैल चुकी हैं। बीते एक वर्ष में 10,000 नए स्थानों पर संघ कार्य प्रारंभ होना इसका सशक्त उदाहरण है।

वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष : भारत की आत्मा का गीत

सरकार्यवाह ने याद दिलाया कि इस वर्ष वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, भारत की आत्मा का मंत्र है। वास्तव में, यह राष्ट्रगीत भारत की मातृभूमि के प्रति उस समर्पण का प्रतीक है जो हर भारतीय के हृदय में स्पंदित होता है। 1975 में जब इसके 100 वर्ष पूर्ण हुए थे, आपातकाल के कारण समारोह स्थगित करना पड़ा। अब, जब भारत आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है, वंदेमातरम् की गूंज फिर से जन-जन में गर्व और ऊर्जा भर रही है।

चुनौतियाँ और परिवर्तन : मणिपुर से नक्सल क्षेत्रों तक

होसबाले ने मणिपुर की परिस्थितियों को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि निकट भविष्य में सुधार की उम्मीद है। यह वक्तव्य संघ के समग्र दृष्टिकोण को प्रकट करता है, जो हर क्षेत्र में शांति और एकता की स्थापना चाहता है।

इसी प्रकार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन , जहाँ अनेक नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं…इस बात का प्रमाण है कि सेवा और संवाद का मार्ग हिंसा पर विजय प्राप्त कर सकता है।

युवा शक्ति और अनुशासन : राष्ट्र की रीढ़

संघ का मानना है कि भारत का भविष्य उसके युवाओं के कंधों पर टिका है। तकनीक और कौशल में निपुण यह युवा वर्ग देश की प्रगति का इंजन है, किंतु नशे की प्रवृत्ति जैसी चुनौतियाँ चिंता का विषय हैं। संघ का सतत प्रयास यही है कि युवा पीढ़ी आत्मानुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो।

संघ की यात्रा : एक सदी की तपस्या और समर्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा केवल संगठन का इतिहास नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के पुनर्निर्माण की सतत साधना है। सीमाओं से लेकर सागरीय तटों तक, गांवों से लेकर महानगरों तक स्वयंसेवक सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, ग्रामोदय और आत्मनिर्भरता के कार्यों में निस्वार्थ भाव से समर्पित हैं।

आरएसएस की यात्रा में जबलपुर अब एक ऐतिहासिक पड़ाव बन गया है, जहाँ संगठन की दिशा तय करने वाले 397 पदाधिकारियों ने शताब्दी वर्ष की रूपरेखा तैयार की।

आगामी दृष्टि : ‘पंच परिवर्तन’ की ओर

बैठक में यह निर्णय हुआ कि आने वाले समय में “पंच परिवर्तन” – सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी स्वावलंबन और नागरिक उत्तरदायित्व के कार्यों पर विशेष बल दिया जाएगा। यह कार्यक्रम केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर, नैतिक और सशक्त बनाने का मार्गदर्शन हैं।

राष्ट्रभावना की नूतन चेतना

संघ के शताब्दी वर्ष का यह अध्याय आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देता है कि संगठन, सेवा और समर्पण से राष्ट्र की आत्मा को न केवल जीवित रखा जा सकता है, बल्कि उसे नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है।

जब स्वयंसेवक गणवेश में अनुशासनपूर्वक मार्च करते हैं, तो वह केवल प्रदर्शन नहीं होता – वह एक संदेश होता है कि भारत आज भी अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने कर्तव्य से जुड़ा हुआ है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष में जो आत्मबल, अनुशासन और संगठन की शक्ति प्रदर्शित की है, वह आने वाले भारत के निर्माण की दिशा तय करेगी।

Tags: RSSRSS completes 100 years
Previous Post

विकसित एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप है विजन डॉक्यूमेंट

Next Post

भव्य ड्रोन शो में जगमगाया ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ का सपना

Insight TV News

Insight TV News

Next Post
भव्य ड्रोन शो में जगमगाया ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ का सपना

भव्य ड्रोन शो में जगमगाया ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ का सपना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
भारत भवन में दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ

भारत भवन में दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ

September 14, 2026
ग्वालियर पुलिस ने विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स से संचालित करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स से संचालित करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का किया पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

September 14, 2026
जापान से आए एहिमे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत

जापान से आए एहिमे यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत

September 14, 2026
जशपुर दुष्कर्म केस में आरक्षक को झटका, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

जशपुर दुष्कर्म केस में आरक्षक को झटका, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

September 14, 2026
समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 10 अक्टूबर तक

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 10 अक्टूबर तक

September 14, 2026
अशोकनगर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 मासूम, एक ही परिवार के सभी बच्चों की मौत

अशोकनगर में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 मासूम, एक ही परिवार के सभी बच्चों की मौत

September 14, 2026
Indian Bank का बड़ा बिजनेस प्लान, 3 देशों में खुलेंगे नए ऑफिस; विदेशों में बढ़ाएगा कारोबार

Indian Bank का बड़ा बिजनेस प्लान, 3 देशों में खुलेंगे नए ऑफिस; विदेशों में बढ़ाएगा कारोबार

September 14, 2026
वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन, अंबिकापुर की खराब सड़क पर कलेक्टर को दिए तत्काल सुधार के निर्देश

वायरल वीडियो पर CM साय का एक्शन, अंबिकापुर की खराब सड़क पर कलेक्टर को दिए तत्काल सुधार के निर्देश

September 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved