Saturday, September 19, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

मुंबई के CSMIA पर 9 बजे तक 109 इंडिगो फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी एडवाइजरी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 6, 2025
in देश
0
मुंबई के CSMIA पर 9 बजे तक 109 इंडिगो फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट पर जारी एडवाइजरी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

  नई दिल्ली

इंडिगो एयरलाइन में आई अचानक स्टाफ-शॉर्टेज और तकनीकी मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या ने पूरे देश में हजारों यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्टों पर बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द या लेट हो रही हैं, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनलों पर भारी भीड़ है. कई जगह यात्रियों ने नाराजगी जताई, और सोशल मीडिया पर इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है.

इंडिगो के बेड़े और कनेक्टिविटी नेटवर्क की वजह से पूरे देश में इसका असर दिखा है. देर रात एयरपोर्ट प्राधिकरण और इंडिगो की ओर से एडवाइजरी जारी की जाती रहीं, मगर स्थिति देर रात 12 बजे तक भी संभलने में वक्त लग रहा था.

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी.

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) दिल्ली ने रात में पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया कि हम आपको अपडेट करना चाहते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें.

इसके साथ ही IGI ने अपनी वेबसाइट व एयरलाइंस से सीधे संपर्क करने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर यह एडवाइजरी दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक X हैंडल से शेयर की गई. दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर रात के समय भीड़ है, क्योंकि कई यात्री अनिश्चितता के बीच अगले अपडेट का इंतजार करते रहे.

दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों का बुरा हाल

– मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज भी इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने का सिलसिला जारी है. आज मुंबई से 109 फ्लाइट्स सुबह 9:00 बजे तक रद्द की गई हैं, जिनमें 51 अराइवल और 58 डिपार्चर फ्लाइट हैं. जिन लोगों ने मुंबई से वापस जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट की टिकट ली थी, वह भी कैंसल करवाने के लिए कतार में खड़े हैं. उनका कहना है कि इंडिगो की ऑनलाइन सेवा भी काम नहीं कर रही है. कस्टमर केयर सपोर्ट सिर्फ नाम के लिए ही बचा है, कोई फोन नहीं उठाता.

– दिल्ली की बात करें तो यहां IGI एयरपोर्ट के अनुसार, प्लान्ड इंडिगो कैंसलेशन 86 हैं. इनमें 37 डिपार्चर फ्लाइट्स और 49 अराइवल फ्लाइट्स शामिल हैं.

– चंडीगढ़ में इंडिगो की अब तक दस उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. बेंगलुरु, लखनऊ, लेह, श्रीनगर, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कुछ अन्य शहरों की उड़ानें रद्द हुई हैं. आज यात्रियों को पहले से जानकारी होने के कारण इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है.

– बैंगलोर की बात करें तो यहां 63 डिपार्चर फ्लाइट रद्द हुई हैं. वहीं 61 अराइवल रद्द हैं. 

– हैदराबाद में इंडिगो की तरफ से प्लान्ड कैंसलेशन जानकारी दी गई है, इमें अराइवल 26 और डिपार्चर 43 फ्लाइट्स रद्द हैं. यहां कुल 69 फ्लाइट्स कैंसल हैं.

– त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर निर्धारित इंडिगो उड़ानों की कुल संख्या डोमस्टिक अराइवल 11 और डिपार्चर 11 हैं. यहां इंटरनेशनल अराइवल 2, डिपार्चर 2 हैं. अब तक रद्द उड़ानें डोमस्टिक अराइवल 4, डोमस्टिक डिपार्चर 5 हैं. ये फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए थीं.

– पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो स्टेटस सामने आया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, आज पुणे से शेड्यूल की गई कुल 42 इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं. जो फ्लाइट्स शाम 4 बजे के बाद ऑपरेट होने वाली थीं, वे पहले लेट हो गई थीं, लेकिन अब सभी इंडिगो डिपार्चर कैंसल हैं.

अहमदाबाद एयरपोर्ट: 7 अराइवल और 12 डिपार्चर फ्लाइट रद्द

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर स्थिति सबसे गंभीर रही. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12 AM से 6 AM के बीच 7 आगमन (Arrivals) उड़ानें रद्द हुई हैं, इसी के साथ 12 प्रस्थान (Departures) रद्द हुईं. यानी कुल 19 इंडिगो उड़ानें प्रभावित रहीं. इससे एयरपोर्ट परिसर के बाहर और भीतर यात्री परेशान रहे. कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें एयरलाइन की ओर से समय पर सही जानकारी नहीं मिली.

चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसल

चेन्नई एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द होने के बीच एयरलाइन का एक आंतरिक पत्र सामने आया है. 6 दिसंबर 2025 को जारी इस पत्र में इंडिगो के ड्यूटी मैनेजर ने CISF के असिस्टेंट कमांडेंट को लिखा है कि रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति न दी जाए, ताकि एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

इसमें कुल 29 फ्लाइट का जिक्र है, जिन्हें दिनभर विभिन्न शहरों के लिए रवाना होना था, लेकिन सभी को ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दिया गया. इनमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, पुणे और कोच्चि जैसी प्रमुख रूटों की उड़ानें शामिल हैं. रद्द हुई उड़ानों के निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे से लेकर देर रात 11:15 बजे तक फैले हुए थे, यानी लगभग पूरे दिन की शेड्यूलिंग प्रभावित हुई.

रद्द की गई फ्लाइट की सूची (समय सहित)

    फ्लाइट नं.    सेक्टर                               निर्धारित समय
    6E 845       चेन्नई – पोर्ट ब्लेयर (IXZ)           10:30
    6E 6374     चेन्नई – अहमदाबाद                  11:40
    6E 973       चेन्नई – गोवा                            12:20
    6E 515      चेन्नई – लखनऊ                        12:40
    6E 2578    चेन्नई – अहमदाबाद                   12:45
    6E 6058    चेन्नई – मुंबई                            12:55
    6E 6055    चेन्नई – बेंगलुरु                         13:15
    6E 5837    चेन्नई – मुंबई                            14:45
    6E 902      चेन्नई – जबलपुर                        15:45
    6E 979      चेन्नई – गुवाहाटी                        16:30
    6E 6158    चेन्नई – हैदराबाद                      16:50
    6E 147      चेन्नई – भुवनेश्वर                        17:50
    6E 6903    चेन्नई – कोच्चि                          18:20
    6E 3002    चेन्नई – कोयंबटूर                      18:25
    6E 9027    चेन्नई – मुंबई                            18:55
    6E 2010    चेन्नई – बेंगलुरु                         20:10
    6E 924      चेन्नई – कोच्चि                           20:15
    6E 684      चेन्नई – पटना                            20:20
    6E 6374    चेन्नई – दिल्ली                           21:00
    6E 3083    चेन्नई – हैदराबाद                      21:10
    6E 648      चेन्नई – कोलकाता                     21:10
    6E 923      चेन्नई – कोलकाता                    21:15
    6E 6145    चेन्नई – बेंगलुरु                        21:30
    6E 6051    चेन्नई – हैदराबाद                     22:10
    6E 157      चेन्नई – तिरुवनंतपुरम               22:20
    6E 5661    चेन्नई – पुणे                            22:30
    6E 6324    चेन्नई – कोलकाता                  23:05
    6E 6818    चेन्नई – दिल्ली                       23:15

मुंबई एयरपोर्ट: फर्श पर बैठकर इंतजार करते रहे यात्री, सीटिंग अरेंजमेंट तक करना पड़ा

मुंबई एयरपोर्ट पर स्थिति और भी जटिल दिखाई दी. बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन और देरी के बाद यात्रियों की भीड़ इतनी बढ़ गई कि एयरपोर्ट प्राधिकरण को अस्थायी बैठने की व्यवस्था करनी पड़ी. बच्चे, बुजुर्ग, पर्यटक और बिजनेस ट्रैवलर जमीन पर बैठकर इंतजार करते दिखे.

एक यात्री ने कहा कि अहमदाबाद वाली फ्लाइटें रद्द हो गईं. अब टैक्सी बुक करके जाना ही एकमात्र विकल्प है. एयरलाइन अधिकारियों को कुछ पता नहीं है, वे सिर्फ 'वेट' बोल रहे हैं.

लखनऊ में कैंसल हो गईं कई फ्लाइट्स

इंडिगो फ्लाइट्स में संकट जारी है. यहां कुल 8 फ्लाइट्स कैंसलहो गईं, जिनमें 7 इंडिगो फ्लाइट्स और 1 एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है. शाम 3.30 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसल हो गई है. वहीं जो इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं, उनमें दिल्ली की फ्लाइट 6E 6737 सुबह 10.05 बजे, दिल्ली की फ्लाइट 6E 758 दोपहर 2.35 बजे, दिल्ली की फ्लाइट 6E 2292 शाम 4.20 बजे, कोच्चि की फ्लाइट 6E 435 शाम 4.50 बजे कैंसल हैं.

कोच्चि, जयपुर, इंदौर सहित देश के कई शहर प्रभावित

देशभर में इंडिगो ऑपरेशन सामान्य होने में कठिनाई की वजह से कई शहरों में यात्रियों ने घंटों इंतजार किया. कोच्चि (केरल) में एयरपोर्ट पर दर्जनों यात्री बोर्डिंग गेट पर लाइन में दिखाई दिए. इंदौर में कई यात्रियों ने शिकायत की कि एयरलाइन की ऐप और काउंटर अपडेट एक-दूसरे से अलग थे. जयपुर और अहमदाबाद में कई परिवारों ने सोशल मीडिया पर अपनी समस्याएं शेयर कीं- खासकर कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी.

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइटें रद्द

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट ने कैंसल फ्लाइट्स का डेटा जारी किया है. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल निर्धारित फ्लाइट्स में डोमस्टिक अराइवल  11 और डिपार्चर 11 हैं. यहां इंटरनेशनल अराइवल 2 हैं, और डिपार्चर भी 2 फ्लाइट्स हैं. यहां अब तक कैंसल फ्लाइट्स में डोमस्टिक अराइवल 3 और डोमस्टिक डिपार्चर फ्लाइट्स 3 हैं.

स्टाफ इश्यू, सिस्टम सिंक्रोनाइजेशन और ऑपरेशनल वजह

इंडिगो में अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अनुपस्थित होने, ऑपरेशनल टीम के बीच समन्वय की समस्या और एयरक्रू उपलब्धता की वजह से उड़ानें प्रभावित हुईं. कई क्रू मेंबर सीक्वेंसिंग में फंस गए, जिससे एक-एक करके कई उड़ानें प्रभावित हो गईं. हालांकि एयरलाइन ने बयान में कहा कि हम स्थिति को सामान्य कर रहे हैं. ऑपरेशंस तेजी से बहाल हो रहे हैं.

अभिनेता सोनू सूद की अपील- स्टाफ भी तनाव में है, सहयोग करें

इस बीच अभिनेता सोनू सूद ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि फ्लाइट में देरी होना निराशाजनक है, लेकिन उन लोगों के चेहरों को याद रखें, जो इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. कृपया इंडिगो स्टाफ के साथ अच्छा और विनम्र व्यवहार करें; वे भी कैंसलेशन का बोझ उठा रहे हैं.

भारतीय रेलवे यात्रियों की मदद के लिए मैदान में उतरा- 116 अतिरिक्त कोच लगाए

फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते भारी संख्या में लोग ट्रेन यात्रा की ओर भागे. रेलवे ने रातोंरात बड़ा कदम उठाते हुए 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है. रेलवे मंत्रालय ने कहा कि सबसे अधिक ऑगमेंटेशन 18 ट्रेनों में है. चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच जोड़े गए हैं. यह सुविधा 6 दिसंबर से प्रभावी है. 

इसके अलावा अन्य 8 ट्रेनों में 3AC और चेयर कार कोच जुड़े हैं. 4 व्यस्त ट्रेनों में 3AC/2AC कोच जोड़े गए हैं. राजेन्द्र नगर- नई दिल्ली (12309) में 6-10 दिसंबर के बीच अतिरिक्त 2AC कोच लगे हैं. भुवनेश्वर-नई दिल्ली ट्रेनों में 5 ट्रिप के लिए 2AC कोच हैं. 7-8 दिसंबर को 3 प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर क्लास कोच होंगे. 6-13 दिसंबर के बीच 8 ट्रिप में 3AC और स्लीपर क्लास का विस्तार किया गया है.

रेलवे ने साथ ही 4 स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं, जिनमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, नई दिल्ली-कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल, नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट स्पेशल शामिल हैं.

 

    

Tags: featuredIndiGo flights
Previous Post

DAVV में स्थायी शिक्षकों की कमी, विजिटिंग फैकेल्टी के सहारे चल रहे विभाग

Next Post

रायपुर : सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत किया सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
रायपुर : सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत किया सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर : सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत किया सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं, अब इस सत्र में नहीं मिलेगा प्रवेश

कॉलेजों में सीटें खाली रह गईं, अब इस सत्र में नहीं मिलेगा प्रवेश

September 19, 2026
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 19, 2026
राजनांदगांव हाईटेक बस स्टैंड की दुकानों की होगी नीलामी, निगम ने शुरू की तैयारी

राजनांदगांव हाईटेक बस स्टैंड की दुकानों की होगी नीलामी, निगम ने शुरू की तैयारी

September 19, 2026
एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

September 19, 2026
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी का मामला, दो डायरेक्टर गिरफ्तार

September 19, 2026
DUSU Election Result: ABVP की 3 पदों पर जीत, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के नाम

DUSU Election Result: ABVP की 3 पदों पर जीत, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन के नाम

September 19, 2026
दुर्ग नगर निगम की नई पहल, किफायती दामों पर मिलेगी ‘सब्जी की टोकरी’

दुर्ग नगर निगम की नई पहल, किफायती दामों पर मिलेगी ‘सब्जी की टोकरी’

September 19, 2026
अगस्त्य इंटरप्राइजेस पर बड़ा खुलासा, बोगस कंपनियों से 141 करोड़ की खरीदी

अगस्त्य इंटरप्राइजेस पर बड़ा खुलासा, बोगस कंपनियों से 141 करोड़ की खरीदी

September 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved