Monday, August 31, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

शुभमन गिल का शतक, गुजरात फाइनल में एंट्री; राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें टूटीं

Insight TV Admin by Insight TV Admin
May 30, 2026
in खेल
0
शुभमन गिल का शतक, गुजरात फाइनल में एंट्री; राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदें टूटीं
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 मुल्लांपुर

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में शुक्रवार (29 मई) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच हुआ. जिसे गुजरात टाइटन्स ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीता. गुजरात ने रनचेज 8 गेंद शेष रहते हुए हास‍िल कर ल‍िया। 

गुजरात की टीम अब 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी . गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन ग‍िल ने शानदार 104 रनों की कप्तानी पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन ने भी 58 रन बनाए. शुक्रवार को हुए इस मैच में टॉस र‍ियान पराग ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों की बदौलत 20 ओवर्स में 6 व‍िकेट के नुकसान पर 214 का स्कोर खड़ा किया था। 

गुजरात की पारी की हाइलाइट्स 
215 रन के रनचेज के जवाब में गुजरात के ओपनर्स शुभमन ग‍िल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की. दोनों ने लंबे-लंबे शॉट खेलने की वजह ग्राउंडेड शॉट खेले. राजस्थान के गेंदबाज मैच में व‍िकेट लेने के ल‍िए जूझते रहे. हालांकि GT का स्कोर जब 167 था तभी, 13वें ओवर मे साई सुदर्शन (58) एक बार फ‍िर से प‍िछले मैच की तरह ह‍िट व‍िकेट आउट हो गए. वहीं गुजरात जब जीत के करीब थी, तभी वो 52 गेंदों पर 104 रन जड़कर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. जब ग‍िल आउट हुए तो गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों पर 33 रन चाहिए थे.  वहीं वॉश‍िंंगटन सुंदर भी मैच जल्दी खत्म करने के चक्कर में 16 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए.  हालांकि राहुल तेवत‍िया और जोस बटलर मैच फ‍िन‍िश करके ही वापस लौटे।

साई सुदर्शन फिर हुए हिट-विकेट, बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के दौरान एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. गुजरात के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट-विकेट आउट हो गए। 

हालांकि इस मैच में गुजरात को राजस्थान के ख‍िलाफ 7 व‍िकेट से जीत मिली. अब 31 मई को गुजरात की टीम आईपीएल फाइनल में अहमदाबाद में आरसीबी से खेलेगी।   

मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 32 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

 गुजरात की पारी के 13वें ओवर में ब्रजेश शर्मा गेंदबाजी करने आए. ओवर की पहली गेंद लो फुलटॉस थी, जिसे सुदर्शन ने ऑफ साइड में स्क्वायर के पीछे चौके के लिए खेल दिया.  दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर शुभमन ग‍िल ने चौका जड़ा, चौथी लीगल गेंद पर ग‍िल ने एक रन लिया। 

इसके बाद पांचवीं गेंद  तेजी से बाउंड्री पार कर गई, लेकिन उसी दौरान साई का बल्ला हाथ से छूट गया और सीधे स्टंप्स पर जा गिरा. अंपायर ने तुरंत उन्हें हिट-विकेट आउट करार दिया. स्टेडियम में मौजूद फैन्स भी इस तरह के आउट को देखकर दंग रह गए, जबकि कप्तान शुभमन गिल निराश होकर घुटनों पर बैठ गए। 

कमेंट्री के दौरान रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा- फेविकोल कहां है? ग्लू कहां है? क्योंकि लगातार दूसरे मैच में सुदर्शन इसी तरह आउट हुए. इससे पहले RCB के खिलाफ मुकाबले में भी बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स से टकराया था। 

इस विकेट के साथ साई सुदर्शन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अब वह मेंस T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3 बार हिट-विकेट आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में आ गए हैं. इस लिस्ट में आंद्रे रसेल और शोएब मलिक भी शामिल हैं. खास बात ये है कि सुदर्शन के तीनों हिट-विकेट IPL में ही आए हैं। 

पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा हिट-विकेट आउट
3 – आंद्रे रसेल
3 – शोएब मलिक
3 – साई सुदर्शन

 वैभव सूर्यवंशी, 96 रन जड़कर IPL में रचा नया इतिहास

 स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि इस बार उनकी पारी सिर्फ ताबड़तोड़ शॉट्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें संयम, समझदारी और मैच सिचुएशन के हिसाब से खेली गई जिम्मेदार बल्लेबाजी भी देखने को मिली। 

हालांकि इस मैच में राजस्थान को 7 विकेट से हार मिली. गुजरात ने 214 के रनचेज को 8 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से नाम किया. गुजरात की टीम अब 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी . गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन ग‍िल ने शानदार 104 रनों की कप्तानी पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन ने भी 58 रन बनाए. शुक्रवार को हुए इस मैच में टॉस र‍ियान पराग ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों की बदौलत 20 ओवर्स में 6 व‍िकेट के नुकसान पर 214 का स्कोर खड़ा किया था। 

न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (29 मई) को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े और 204.26 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे। 

दिलचस्प बात यह रही कि शुरुआती ओवरों में वैभव ने थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने विकेट बचाने पर ध्यान दिया और फिर सेट होने के बाद गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. यही वजह रही कि उनकी पारी बाकी मुकाबलों से अलग नजर आई। 

वैभव को कगिसो रबाडा ने 96 रन के स्कोर पर आउट किया. वह इस आईपीएल तीसरी बार नर्वस नाइन्टीज का शिकार बने. इसके साथ ही वह डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ IPL में सबसे ज्यादा बार 90s में आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। 

उनकी शानदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए. रविंद्र जडेजा ने 45 रन की अहम पारी खेली, जबकि डोनोवन फरेरा ने सिर्फ 11 गेंदों पर 38 रन ठोककर टीम को मजबूत फिनिश दिया। 

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वह IPL इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सिर्फ 440 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ. इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 545 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। 

इसके अलावा वैभव IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. इस मामले में शॉन मार्श 21 पारियों के साथ टॉप पर हैं। 

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक 775 रन बना चुके हैं और वह एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली 2016 में बनाए गए 973 रन के साथ अभी भी शीर्ष पर हैं. कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, उसने भारतीय क्रिकेट को भविष्य का एक बड़ा सुपरस्टार दे दिया है। 

एक IPL एडिशन में सबसे ज्यादा  रन
973 – विराट कोहली 2016 में (SR: 152.03)
890 – शुभमन गिल 2023 में (SR: 157.8)
863 – जोस बटलर 2022 में (SR: 149.05)
848 – डेविड वॉर्नर 2016 में (SR: 151.42)
775 – वैभव सूर्यवंशी 2026 में (SR: 237)
759 – साई सुदर्शन 2025 में (SR: 156.17)

IPL में सबसे ज्यादा 90s में आउट होने वाले बैट्समैन
3 – डेविड वॉर्नर
3 – केएल राहुल
3 – ग्लेन मैक्सवेल
3 – रुतुराज गायकवाड़
3 – वैभव सूर्यवंशी

1000 IPL रन तक सबसे कम गेंदें खेली गईं
440 – वैभव सूर्यवंशी
545 – आंद्रे रसेल
560 – टिम डेविड
575 – ट्रैविस हेड
575 – फिल साल्ट
594 – हेनरिक क्लासेन
604 – वीरेंद्र सहवाग

सबसे तेज़ 1000 IPL रन (इनिंग के हिसाब से)
21 – शॉन मार्श
23 – लेंडल सिमंस
23 – वैभव सूर्यवंशी
24 – डेवोन कॉन्वे 
25 – मैथ्यू हेडन
25 – साई सुदर्शन

Tags: ipltop-news
Previous Post

अजीत डोभाल की कूटनीति का असर? रूस पहुंचते ही पुतिन-तालिबान के बीच हुई बड़ी डील

Next Post

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?

31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?

August 30, 2026
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

August 30, 2026
सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह

सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह

August 30, 2026
AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस

AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस

August 30, 2026
करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

August 30, 2026
गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

August 30, 2026
31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री  सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

August 30, 2026
मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ ’

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ ’

August 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved