Monday, August 31, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

Insight TV Admin by Insight TV Admin
May 30, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर

 नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जायेंगे, आज प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर मती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित पृथक-पृथक भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। 
    
नगर पालिक निगम केारबा द्वारा सर्वमंगलानगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61 बरमपुर बीच बस्ती ट्रांसफार्मर के पास से नदी तक 20 लाख रूपये की लागत से नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 बरमपुर में चैतु मंझवार के खेत के पास से नदी तक 20 लाख रूपये की लागत से नाली एवं कलवर्ट निर्माण तथा वार्ड क्र. 64 इमलीछापर स्थित रामनगर कंचन कंवर के घर से राजेश सोनवानी घर होते हुये नदी तक 11 लाख 50 हजार रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण कार्य कराया जाना हैं। इसी प्रकार निगम के दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52 शारदा चैक गोपाल तिवारी घर से राजकुमार कबाड़ी घर, चित्रा साहू गली शंभू घर से रामानुज घर एवं सतनाम चैक गली में 20 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण कार्य कराया जाना हैं, वहीं वार्ड क्र. 53 में ही पावर सिटी कालोनी के पास 06 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच का निर्माण, वार्ड क्र. 54 डुमरमुड़ा बस्ती में ठाकुर देव स्थल के पास 03 लाख रूपये की लागत से शेड का निर्माण, वार्ड क्र. 54 में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल गोपालपुर में 05 लाख रूपये की लागत से किचन शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य के साथ-साथ वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेलनगर प्रतीक्षा बस स्टैण्ड के समीप 22 लाख 55 हजार रूपये की लागत से वेंडिंग जोन का निर्माण किया जाना हैं। आज उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन एवं महापौर मती संजूदेवी राजपूत के द्वारा इन सभी विकास कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया गया, उन्होने पूजा अर्चना की, शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया तथा कार्यो को प्रारंभ कराया। 

राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है राज्य सरकार 

 इस अवसर पर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का पूरा आशीर्वाद विकास हेतु प्राप्त हो रहा हैं तथा राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, एक ओर जहाॅं विकास को तेज गति व दिशा दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर केन्द्र व राज्य सरकार की दर्जनों जनकल्याणकारी  योजनाओं से आमलोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा मानना है कि छत्तीसगढ़ राज्य को हमारी ही सरकार ने बनाया था, और अब हमारी ही सरकार छत्तीसगढ़ को संवार रही है। उद्योग मंत्री  देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश का तेजी से विकास हो रहा है, देश के कोने-कोने में फोरलेन -सिक्सलेन सड़कें बन रही है तथा हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, वहीं गरीब कल्याण की दर्जनों योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है, इधर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में विगत सवा दो वर्ष के दौरान पूर्व में किये गये सभी वायदों को राज्य सरकार पूरा कर रही है, प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना अंतर्गत 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में भेजा जा रहा है, 3100 प्रति क्विटल धान की खरीदी, बकाया बोनस का भुगतान, तेदूपत्ता मानक बोरे की दर में वृद्धि, 26 लाख पी.एम.आवासगृहों की स्वीकृति, रामलला दर्शन योजना अंतर्गत भगवान राम के दर्शन लाभ दिलाने सहित दर्जनों योजनाएं संचालित हो रही है।  

हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही तेजी के साथ विकास 

 महापौर मती संजूदेवी राजपूत ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये अपने उद्बोधन में कहा कि आप सब के आशीर्वाद से केन्द्र में, राज्य में तथा कोरबा नगर निगम में हमारी सरकार बनी है तथा यह ट्रिपल इंजन की सरकार जिले, प्रदेश व देश का तेजी से विकास कर रही है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का सपना था कि हर व्यक्ति के पास उनका अपना स्वयं का पक्का मकान हों, वे झोपड़ी में न रहें, आज  मोदी का यह सपना पूरा हो रहा है तथा हर व्यक्ति के पास अपना स्वयं का पक्का मकान होने जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य का साय-साय विकास हो रहा है, विकास कार्यो हेतु फण्ड की कोई कमी नहीं हो रही है, जहाॅं तक कोरबा नगर निगम के विकास का प्रश्न है, तो उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन लगातार यहाॅं के विकास कार्येा हेतु फण्ड की व्यवस्था करा रहे हैं, इसी का परिणाम हैं कि विगत सवा दो वर्ष के दौरान कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों के अंतर्गत 01 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत किये जा चुके हैं। 

उद्योग मंत्री व महापौर ने मेरे वार्ड में कराये 07 करोड़ रू. के कार्य

 इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं वर्तमान पार्षद के प्रतिनिधि  माधव जायसवाल ने अपने उद्बोधन  मे कहा कि मेरे वार्ड क्र. 61 में उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन एवं महापौर मती संजूदेवी राजपूत के द्वारा अल्पकाल में ही 07 करोड़ रूपये के विकास कार्य कराये जा चुके हैं, जिसके लिये मैं उद्योग मंत्री  देवांगन एवं महापौर मती राजपूत को धन्यवाद देता हूॅं, आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्हेाने कहा कि अभी करोड़ों रूपये के विकास कार्य और किये जाने हैं, जिनकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इसी प्रकार पार्षद मती आरती सिंह ने भी सभा को संबोधित किया तथा लगातार विकास कार्य कराये जाने हेतु उद्योग मंत्री  देवांगन व महापौर मती राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया। 
    
कार्यक्रम के दौरान  पार्षद नरेन्द्र देवांगन, भानुमति जायसवाल, आरती सिंह, राधा महंत, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, फिरतराम साहू, सुखविंदर कौर, रामाधार पटेल, प्रेमकुमार साहू, सर्वमंगला मण्डल  अध्यक्ष मनीष मिश्रा, दर्री मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, माधव जायसवाल, ईश्वर साहू, नरेन्द्र पाटनवार, रामेश्वर वैष्णव, माखन यादव, देवकी साहू, सुरेन्द्र राजवाडे़, राहुल वास, मोनू बरेठ, अनिल यादव, मनोज राजपूत, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, यशवंत जोगी, प्रमोद जगत, नोहर सिंह गोस्वामी, रमाबाई, प्रेमाबाई आदि के साथ काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

Tags: 6 Municipal Wards
Previous Post

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

Next Post

30 मई का राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भविष्यफल

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
30 मई का राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भविष्यफल

30 मई का राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भविष्यफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?

31 अगस्त का राशिफल: सोमवार को किन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की विशेष कृपा?

August 30, 2026
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

August 30, 2026
सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह

सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, मंदाकिनी में बहा 42 साल पुराना पुल; 400 दुकानें तबाह

August 30, 2026
AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस

AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस

August 30, 2026
करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

August 30, 2026
गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

गढ़वा में खौफनाक साजिश का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

August 30, 2026
31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री  सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

31 अगस्त से होगा नरेला रक्षाबंधन का भव्य शुभारंभ इस वर्ष भी लाखों बहनें मंत्री सारंग को बांधेंगी रक्षासूत्र

August 30, 2026
मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ ’

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’ ’

August 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved