Monday, August 10, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

लहरों पर दिखेगा रोमांच, अपर लेक पर कल से ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ का आगाज

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 10, 2026
in मध्य प्रदेश
0
लहरों पर दिखेगा रोमांच, अपर लेक पर कल से ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ का आगाज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भोपाल

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर देश के बड़े वाटर स्पोर्ट्स आयोजनों का केंद्र बनने जा रही है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप (रैंकिंग) 2026’ का तृतीय संस्करण 11 से 16 अगस्त 2026 तक अपर लेक स्थित बोट क्लब के वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। छह दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली सेलर्स अपनी रफ्तार, संतुलन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

12 राज्यों के करीब 100 खिलाड़ी होंगे शामिल

राष्ट्रीय रैंकिंग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों और विभिन्न प्रतिष्ठित क्लबों से करीब 100 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती हुई प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अपर लेक की अनुकूल परिस्थितियों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

YAI के तकनीकी मार्गदर्शन में होगा आयोजन

प्रतियोगिता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित करने के लिए Yachting Association of India (YAI) का तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। YAI के 12 ज्यूरी मेंबर्स एवं पदाधिकारी आयोजन के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता के संचालन, तकनीकी व्यवस्थाओं और निर्णयन की प्रक्रिया में YAI की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के वरिष्ठ अधिकारी भी आयोजन से जुड़े रहेंगे।

मध्यप्रदेश याटिंग एसोसिएशन का रहेगा समन्वय

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संचालन में मध्यप्रदेश याटिंग एसोसिएशन का विशेष समन्वय रहेगा। आयोजन के माध्यम से प्रदेश में सेलिंग एवं अन्य वाटर स्पोर्ट्स को और अधिक प्रोत्साहन देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में पहचान बना रहा भोपाल

अपर लेक पर लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन से भोपाल ने देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

विदेशी विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार हो रहे चैंपियन

मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विदेशी प्रशिक्षकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तकनीक, फिटनेस, रणनीति और प्रतियोगिता के दबाव से निपटने की क्षमता पर निरंतर काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा एक्सपोजर

‘राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ जैसे आयोजनों से मध्यप्रदेश के युवा खिलाड़ियों को देश के शीर्ष सेलर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

भोपाल में 11 अगस्त से अपर लेक पर शुरू होने वाली यह चैम्पियनशिप न केवल देशभर के शीर्ष सेलर्स के कौशल और रफ्तार की परीक्षा होगी, बल्कि भोपाल की वाटर स्पोर्ट्स क्षमताओं और मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर बनेगी।

Tags: Upper Lake
Previous Post

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

Next Post

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
माओवादियों तक विस्फोटक पहुंचाने वाले पति-पत्नी समेत तीन दोषियों को सजा, विशेष NIA कोर्ट का फैसला

माओवादियों तक विस्फोटक पहुंचाने वाले पति-पत्नी समेत तीन दोषियों को सजा, विशेष NIA कोर्ट का फैसला

August 10, 2026
छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल  डेका

छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका

August 10, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद

August 10, 2026
कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

August 10, 2026
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका

August 10, 2026
लहरों पर दिखेगा रोमांच, अपर लेक पर कल से ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ का आगाज

लहरों पर दिखेगा रोमांच, अपर लेक पर कल से ‘राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप’ का आगाज

August 10, 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

August 10, 2026
बारिश और बाढ़ के बीच मध्यप्रदेश पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन—SDERF एवं होमगार्ड्स ने बचाईं 98 जिंदगियां

बारिश और बाढ़ के बीच मध्यप्रदेश पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन—SDERF एवं होमगार्ड्स ने बचाईं 98 जिंदगियां

August 10, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved