Thursday, August 20, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 20, 2026
in मध्य प्रदेश
0
भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स हैं हमारे संकट मोचक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 945.20 करोड़ से बनने वाले 5.30 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमि-पूजन
जीवन रक्षक किट और प्रमाण पत्र भी किए वितरित
उज्जैन की कालिदास अकादमी में हुआ होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के भव्य, दिव्य, अलौकिक, आकर्षक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को उज्जैन को 945.20 करोड़ रुपए लागत के नवीन एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिली है। यह 5.30 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर सिंहस्थ: 2028 के दौरान श्रद्धालुओं को सहज आवागमन की सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा मेला होगा। विगत सोमवार को नागपंचमी पर श्रद्धालुओं के सुगम और सहज तरीके से दर्शन के प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम किए थे। बेहतर प्रबंधन के लिए उज्जैन का पूरा प्रशासन बधाई का पात्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सिंगल क्लिक से नवीन एलिवेटेड कारीडोर का भूमि-पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1980 के उज्जैन सिंहस्थ में स्काउट एंड गाइड मेंबर रहा था। सिंहस्थ 2016 के आयोजन में कई प्रकार की सावधानियां बरती गईं। रामघाट पर सुविधाएं बढ़ाई गईं, उज्जैन में बायपास निर्माण की जरूरत महसूस की गई। उज्जैन में बाबा महाकाल के महालोक का निर्माण से धार्मिक तीर्थाटन बढ़ा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन निर्माण की दिशा में सरकार आगे बढ़ी है। उज्जैन और इंदौर में मल्टी एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे विकास कार्यों को पूरा करने में आधुनिक तकनीक को भी शामिल किया जाता है। नया कॉरिडोर महाकाल मंदिर तक जाने के लिए वैकल्पिक रोड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाएगा। उज्जैन में रेल और नदी पर आवश्यकतानुसार 7 ब्रिज तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन हाइवे का काम 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के लिए हम तत्पर हैं। होमगार्ड के जवानों और पुलिस-प्रशासन के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंधन किए जाएंगे। होमगार्ड, आपदा मित्र और सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन पर लोगों की जान-माल की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती है। ये सभी साथी हमारे संकट मोचक हैं, समाज के सच्चे नायक-नायिका हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2016 के समय 7 किलोमीटर के घाट थे, आगामी सिंहस्थ: 2028 में शिप्रा के 35 किलोमीटर के घाट होंगे, जहां श्रद्धालु स्नान करेंगे। उज्जैन में 300 सर्पमित्रों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी ज्योतिर्लिंग के आसपास सांपों की संख्या अधिक होती है। उज्जैन में स्नेक पार्क बनाया जा रहा है, जिसका लोकार्पण जल्द किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्रत्येक पंचायत और थाना स्तर पर एक प्रशिक्षित सर्प मित्र उपलब्ध हो, जो सांपों को आवासीय क्षेत्रों से पकड़कर जंगलों में छोड़ें। हमारा प्रयास है कि मनुष्य और सर्प दोनों सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को आगामी रक्षाबंधन, बलराम जयंती, जन्माष्टमी सहित सभी तीज-त्यौहारों की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि होमगार्ड के जवान जीवन रक्षक हैं, जो स्नान के दौरान गहरे पानी से लोगों को सुरक्षित निकालते हैं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ: 2028 में करीब 30 करोड़ से भी श्रद्धालुओं-दर्शनार्थियों के उज्जैन आने का अनुमान है। सभी आपदा मित्रों और होमगार्ड जवानों के ऊपर शहर के बढ़ते ट्रैफिक को संभालने की भी जिम्मेदारी होगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से आज उज्जैन में नये एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि-पूजन हो गया है।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि यह नया एलिवेटेड कॉरिडोर उज्जैनवासियों के लिए एक अत्यंत सुविधाजनक मार्ग होगा। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और विकास ही हमारा कर्म है। सिंहस्थ के भव्य आयोजन में आपदा प्रबंधन भी महत्वपूर्ण कदम होगा।

केंद्र सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले चुकीं कु. हेमलता सूर्यवंशी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किसी के प्राण बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। कु. हेमलता को इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर एट होम रिसेप्शन में राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण भी मिला था।

उज्जैन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड संतोष कुमार सिंह जाट ने कहा कि उज्जैन में 1100 आपदा मित्रों का पंजीयन हो चुका है और 10 हजार आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स का अहम योगदान है। सिंहस्थ 2016 में होम गार्ड के साथ इनकी भी भूमिका रही थी। आगामी सिंहस्थ के आयोजन में इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। होमगार्ड और एसडीईआरएफ के मास्टर ट्रेनर इन्हें बोट हैंडलिंग और अंडर वॉटर डिजास्टर से निपटने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन के लिए सभी आपदा मित्र, होमगार्ड और वॉलेंटियर्स प्राण-पण से तत्पर हैं।

कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य महंत उमेश नाथ जी महाराज, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, रवि सोलंकी, संजय अग्रवाल, राकेश पांड्या, राजेंद्र भारती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Tags: featuredmohan
Previous Post

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच

Next Post

अरुणाचल सीमा पर चीन के अतिक्रमण के दावों पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, बोले- फर्जी दावे न करें

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

August 20, 2026
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की हालत जर्जर, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची स्टाफ नर्स

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की हालत जर्जर, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची स्टाफ नर्स

August 20, 2026
सद्बुद्धि यज्ञ कर कृषि विस्तार अधिकारियों ने फूंका विरोध का बिगुल, eHRMS के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

सद्बुद्धि यज्ञ कर कृषि विस्तार अधिकारियों ने फूंका विरोध का बिगुल, eHRMS के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

August 20, 2026
अरुणाचल सीमा पर चीन के अतिक्रमण के दावों पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, बोले- फर्जी दावे न करें

अरुणाचल सीमा पर चीन के अतिक्रमण के दावों पर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान, बोले- फर्जी दावे न करें

August 20, 2026
भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भव्य, दिव्य, अलौकिक और आपदा मुक्त सिंहस्थ के लिए तैयार हो रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

August 20, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच

August 20, 2026
46 पैसे की कमी पर ₹1,200 का चार्ज? जानिए क्रेडिट कार्ड पर RBI के नियम

46 पैसे की कमी पर ₹1,200 का चार्ज? जानिए क्रेडिट कार्ड पर RBI के नियम

August 20, 2026
बलूचिस्तान पर मीर यार बलोच का बड़ा अल्टीमेटम, पाकिस्तान से सेना हटाने की मांग

बलूचिस्तान पर मीर यार बलोच का बड़ा अल्टीमेटम, पाकिस्तान से सेना हटाने की मांग

August 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved