Friday, August 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

एशियन गेम्स में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र का टैलेंट, एक खिलाड़ी की उम्र सिर्फ 13 साल

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 21, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र का टैलेंट, एक खिलाड़ी की उम्र सिर्फ 13 साल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
जापान के आइची (नागोया) में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होगा. करीब 15 हजार खिलाड़ी और अधिकारी इस महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। भारत के 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी जहां अपनी बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींच चुके हैं, वहीं उनसे भी कम उम्र की चीन की तैराक यू जिडी एशियन गेम्स में उतरेंगी. यू जिडी की उम्र अभी सिर्फ 13 साल है. वह अक्टूबर में 14 साल की होंगी। 

चीन की युवा स्विमिंग स्टार यू जिडी ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बना ली है. उन्होंने पिछले साल महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। 

अब वह नागोया एशियन गेम्स में चीन की मजबूत टीम का हिस्सा होंगी. चीन ने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 201 गोल्ड मेडल जीते थे. वह जापान के 51 गोल्ड मेडल से करीब चार गुना ज्यादा थे. इस बार भी चीन मेडल टेब्ल में टॉप पर रहने का प्रबल दावेदार है। 

वैभव भी होंगे आकर्षण का केंद्र
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी भी एशियन गेम्स में सुर्खियों में रहेंगे. 15 साल के वैभव ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। 

एशियन गेम्स में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार होगी. भारत पिछली बार का चैम्प‍ियन है और इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा. ऐसे में फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत की संभावना भी रोमांच बढ़ा सकती है. क्रिकेट के मुकाबले जापान के नए बनाए गए क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। 

फिलीपींस की टेनिस स्टार एलेक्जेंड्रा ईला पर भी नजर
एशियन गेम्स में एक और बड़ा युवा नाम फिलीपींस की टेनिस स्टार एलेक्जेंड्रा ईला का होगा. हालांकि ईला अब 21 साल की हैं, लेकिन कम उम्र में ही उन्होंने इंटरनेशनल टेन‍ि में अपनी खास पहचान बना ली है। 

ईला इस महीने की शुरुआत में वॉशिंगटन ओपन जीतकर डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बनीं. उनकी इस सफलता के बाद उनके देश में टेनिस को लेकर जबरदस्त दिलचस्पी पैदा हुई है और बड़ी संख्या में युवा इस खेल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। 

15 हजार लोगों के लिए खास इंतजाम
एएफपी के अनुसार- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी काफी अलग है. आयोजकों ने खर्च कम रखने के लिए पारंपरिक होटल के अलावा अस्थायी आवास का इस्तेमाल किया है. करीब 4,000 से 5,000 खिलाड़ी इटली के क्रूज शिप कोस्टा सेरेना में रहेंगे. इस जहाज में 571 केबिन, सात स्विमिंग पूल, आठ रेस्टोरेंट और नौ बार हैं। 

आयोजकों को उम्मीद है कि जापान में सितंबर-अक्टूबर के दौरान रहने वाले टाइफून सीजन के बावजूद क्रूज शिप में खिलाड़ियों के ठहरने की योजना प्रभावित नहीं होगी। 

2 हजार खिलाड़ी कंटेनरनुमा घरों में रहेंगे
करीब 2,000 खिलाड़ी और अधिकारी नागोया के गार्डन पियर इलाके में बनाए गए लकड़ी के शिपिंग कंटेनर जैसे अस्थायी घरों में रहेंगे. बाकी खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है. तैराकी, डाइविंग और घुड़सवारी जैसे कुछ मुकाबले टोक्यो में होंगे, इसलिए इन खेलों से जुड़े लोगों के लिए वहां भी होटल में रहने की व्यवस्था की गई है। 

आयोजक समिति के उप महासचिव काजुहिरो यागी के मुताबिक खिलाड़ियों के लिए रहने की जगह सिर्फ आराम करने की जगह नहीं, बल्कि साथी खिलाड़ियों से मिलने-जुलने का भी माध्यम है. उन्होंने कहा कि तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं और लक्ष्य है कि खिलाड़ी आराम से रह सकें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। 

इन नए खेलों की भी होगी एंट्री
एशियन गेम्स में इस बार पारंपरिक खेलों के साथ कई नए खेल भी नजर आएंगे. एथलेटिक्स, स्विमिंग और फुटबॉल के अलावा कबड्डी, सेपक टकरॉ और वुशु जैसे खेल भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे. 20वें एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, पैडल, टेकबॉल और वर्चुअल ताइक्वांडो जैसे नए इवेंट शामिल किए गए हैं। 

इसके अलावा ई-स्पोर्ट्स भी वापसी करेगा. हांगझोऊ एशियन गेम्स में इसकी शुरुआत काफी सफल रही थी. नागोया के आयोजकों को उम्मीद है कि ई-स्पोर्ट्स के जरिए बुजुर्गों को भी मानसिक रूप से सक्रिय रहने के लिए गेमिंग की ओर आकर्षित किया जा सकेगा। 

पहली बार 1994 के बाद जापान में एशियन गेम्स
जापान में 1994 के बाद पहली बार एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है. इस वजह से नागोया आयोजन को लेकर खास उत्साह है. आयोजकों का कहना है कि अब जैसे-जैसे उद्घाटन का दिन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों में उत्साह बढ़ रहा है. खेलों के इस महाकुंभ में जहां भारत की नजर क्रिकेट के गोल्ड पर होगी, वहीं दुनिया की निगाहें वैभव सूर्यवंशी और उनसे भी कम उम्र की चीन की यू जिडी जैसी युवा प्रतिभाओं पर भी रहेंगी। 

Tags: Asian Games
Previous Post

LIC खरीदेगी HDFC Bank में बड़ी हिस्सेदारी, RBI ने दी मंजूरी; शेयरों पर निवेशकों की नजर

Next Post

YouTube को टक्कर देने की तैयारी! चीन का Bilibili दुनिया भर में खोजेगा क्रिएटर्स, लॉन्च किया नया इंटरनेशनल ऐप

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
पाकिस्तान पर पोलैंड के राजदूत का बड़ा बयान, बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है पोलैंड

पाकिस्तान पर पोलैंड के राजदूत का बड़ा बयान, बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है पोलैंड

August 21, 2026
YouTube को टक्कर देने की तैयारी! चीन का Bilibili दुनिया भर में खोजेगा क्रिएटर्स, लॉन्च किया नया इंटरनेशनल ऐप

YouTube को टक्कर देने की तैयारी! चीन का Bilibili दुनिया भर में खोजेगा क्रिएटर्स, लॉन्च किया नया इंटरनेशनल ऐप

August 21, 2026
एशियन गेम्स में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र का टैलेंट, एक खिलाड़ी की उम्र सिर्फ 13 साल

एशियन गेम्स में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र का टैलेंट, एक खिलाड़ी की उम्र सिर्फ 13 साल

August 21, 2026
LIC खरीदेगी HDFC Bank में बड़ी हिस्सेदारी, RBI ने दी मंजूरी; शेयरों पर निवेशकों की नजर

LIC खरीदेगी HDFC Bank में बड़ी हिस्सेदारी, RBI ने दी मंजूरी; शेयरों पर निवेशकों की नजर

August 21, 2026
नई टीएचआर व्यवस्था से पोषण सेवाएं हुईं और अधिक प्रभावी

नई टीएचआर व्यवस्था से पोषण सेवाएं हुईं और अधिक प्रभावी

August 21, 2026
अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की साज सज्जा करें : मंत्री तोमर

अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की साज सज्जा करें : मंत्री तोमर

August 21, 2026
मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य संचालन समिति गठित

मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए राज्य संचालन समिति गठित

August 21, 2026
21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

21 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी विष्णु कृपा, चमकेगी किस्मत; धन-लाभ के योग

August 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved