Tuesday, October 13, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह पर सवाल, क्या वेस्टइंडीज सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Insight TV Admin by Insight TV Admin
October 12, 2026
in खेल
0
संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह पर सवाल, क्या वेस्टइंडीज सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
संजू सैमसन, आखिर कब तक? तीन मैच, दो नाकामियां और एक बड़ी पारी, जिस पर दो-दो जीवनदान का एहसान है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में संजू के बल्ले से 11, 82 और 3 रन निकले हैं. रांची में 82 रन बनाकर उन्होंने जरूर उम्मीद जगाई, लेकिन उस पारी की चमक के पीछे छिपी हकीकत भी देखिए. जब वह 6 रन पर थे, तब उनका कैच छूटा. 42 पर उन्हें दूसरा जीवनदान मिला. यानी संजू की पारी को दो बार विपक्षी टीम ने खुद मौका दिया. सवाल है कि क्या एक बड़ी पारी और दो जीवनदान के सहारे ही भारतीय टीम में उनकी जगह बची रहनी चाहिए?

सवाल इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि टीम के पास एक ऐसा किशोर बल्लेबाज मौजूद है, जिसने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया का ध्यान खींचा है. नाम है वैभव सूर्यवंशी. लेकिन वैभव को मौका मिले, उससे पहले संजू को लगातार मौके दिए जा रहे हैं. पांच मैचों की सीरीज के तीन मुकाबले बीत चुके हैं. अब सिर्फ दो मैच बाकी हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या टीम मैनेजमेंट अब भी संजू को आजमाता रहेगा या वैभव को मैदान पर उतारने का साहस दिखाएगा?

एक पारी के दम पर कब तक बचेगी जगह?
संजू की 82 रनों की पारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. लेकिन किसी खिलाड़ी का आकलन सिर्फ उसकी सर्वश्रेष्ठ पारी के आधार पर नहीं होता. टी20 क्रिकेट में असली परीक्षा प्रदर्शन में निरंतरता है. संजू ने पहले मैच में 11 रन बनाए, दूसरे में 82 और तीसरे में सिर्फ 3 रन बनाकर लौट गए. तीन पारियों का यह उतार-चढ़ाव एक बार फिर वही सवाल खड़ा करता है, जो उनके करियर के साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है- क्या संजू अपनी प्रतिभा को लगातार प्रदर्शन में बदल सकते हैं?

रांची में मिली दो जीवनदान की बात इसलिए अहम है, क्योंकि बड़े स्तर पर बल्लेबाज को हर बार ऐसे मौके नहीं मिलते. अगर कैच पकड़ लिए जाते, तो क्या संजू की पारी 82 रनों तक पहुंचती? इसका जवाब कोई निश्चित तौर पर नहीं दे सकता. लेकिन इतना जरूर है कि उनकी पारी को परखते समय इन मौकों का जिक्र जरूरी है. रन बने, यह अच्छी बात है. मगर उन रनों के पीछे मिले अवसरों को भुलाकर सिर्फ स्कोरकार्ड देखकर फैसला करना भी सही नहीं होगा.

वैभव कब तक देखेंगे ड्रेसिंग रूम से तमाशा?
दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनकी प्रतिभा पर दुनिया तालियां बजा चुकी है, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें अपनी बारी का इंतजार है. टीम में चुनकर भी मैदान से दूर रखना, किसी युवा खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी विडंबना क्या होगी? वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए हैं, फिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका उनके हाथ नहीं आया. अगर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें चुना है, तो उनकी काबिलियत पर भरोसा भी जताया होगा. फिर उस भरोसे को आजमाने से परहेज क्यों? आखिर वैभव को मौका देने के लिए और कितनी दस्तक का इंतजार है?

वैभव सूर्यवंशी ने छोटी उम्र में ही अपने बल्ले से बड़े-बड़े गेंदबाजों को चुनौती दी है. उनकी बल्लेबाजी में जो बेखौफ अंदाज दिखता है, उसने उन्हें खास पहचान दिलाई है. बेशक, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव में फर्क है. वैभव को भी टीम इंडिया की जर्सी में उतरकर अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. लेकिन सवाल है कि जब उन्हें मैदान पर उतरने का मौका ही नहीं मिलेगा, तो उनकी असली परीक्षा होगी कैसे? प्रतिभा को बेंच पर बैठाकर नहीं, मैदान में उतारकर परखा जाता है. वैभव को मौका दिए बिना उनके बारे में फैसला सुनाना आखिर कितना जायज है?

अब सीरीज में दो ही मैच बचे हैं. यही वह समय है, जब टीम मैनेजमेंट को भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए. अगर वैभव को मौका देना है, तो अभी क्यों नहीं? क्या हर बार संजू की एक बड़ी पारी का इंतजार किया जाएगा? और अगर संजू लगातार रन नहीं बना पा रहे हैं, तो क्या सिर्फ उनकी पुरानी उपलब्धियों के आधार पर उन्हें आगे भी खिलाते रहना उचित है?

औसत 27 से नीचे, फिर भी सवालों से बाहर क्यों?
संजू का टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी औसत 27 से नीचे आ चुका है. यह आंकड़ा अपने आप में किसी खिलाड़ी की पूरी कहानी नहीं बताता, लेकिन जब खराब पारियों और अच्छी पारी के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे, तो सवाल पूछना जरूरी हो जाता है. भारतीय टीम में जगह किसी की स्थायी जागीर नहीं हो सकती. यहां प्रदर्शन, टीम की जरूरत और भविष्य की योजनाओं को बराबर महत्व मिलना चाहिए.

संजू को बाहर करने की मांग का मतलब यह नहीं कि उनमें प्रतिभा नहीं है. उनकी प्रतिभा पर सवाल नहीं है, सवाल उस प्रतिभा से मिलने वाले नतीजों पर है. आखिर कब तक उम्मीद के आधार पर जगह मिलती रहेगी? कब तक एक बड़ी पारी पिछली नाकामियों पर पर्दा डालती रहेगी? और कब तक किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देने का फैसला टलता रहेगा?

संजू की जगह या वैभव का भविष्य?
अब तस्वीर साफ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दो मैच बाकी हैं. टीम मैनेजमेंट के सामने विकल्प मौजूद है. वह संजू को एक और मौका देकर उनकी फॉर्म पर भरोसा जता सकता है, या वैभव को उतारकर यह देख सकता है कि युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्या कर सकता है.

लेकिन फैसला सिर्फ एक खिलाड़ी को खिलाने या दूसरे को बाहर बैठाने का नहीं है. यह टीम की सोच का सवाल है. क्या भारत भविष्य के लिए नए विकल्प तैयार करना चाहता है, या पुराने विकल्पों को बार-बार आजमाने में ही उलझा रहेगा?

संजू को अपनी जगह बचाने का पूरा अधिकार है, लेकिन वैभव को मौका पाने का हक भी कम नहीं है. संजू की नाकामी अपने आप वैभव की सफलता की गारंटी नहीं बनती, मगर वैभव को मौका न देना उनकी परीक्षा शुरू होने से पहले ही रोक देना है.

अब संजू के सामने बल्ले से जवाब देने की चुनौती है और टीम मैनेजमेंट के सामने फैसले की. सीरीज के आखिरी दो मैच बताएंगे कि भारतीय टीम सिर्फ आज का स्कोर देख रही है या कल की टीम भी तैयार कर रही है. वैभव को मौका मिलेगा या नहीं, यह फैसला टीम मैनेजमेंट का है. लेकिन एक सवाल का जवाब उन्हें देना ही होगा- जबकिशोर प्रतिभा दरवाजे पर खड़ी है, तो उसे अंदर आने का मौका आखिर कब मिलेगा?

Tags: Sanju Samsontop-news
Previous Post

इंदौर जिले में पंच परमेश्वर योजना में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, 45 मामलों में दर्ज हुए केस

Next Post

मैहर मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, मां शारदा के दर्शन के लिए 8 ट्रेनों को मिला स्टॉपेज

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?

13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?

October 12, 2026
मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

October 12, 2026
ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका

ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका

October 12, 2026
LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

October 12, 2026
MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज

MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज

October 12, 2026
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

October 12, 2026
टाइम ऑफ डे टैरिफ से 10 लाख उपभोक्ताओं को राहत

टाइम ऑफ डे टैरिफ से 10 लाख उपभोक्ताओं को राहत

October 12, 2026
अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध दो बड़ी कार्रवाई

अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध दो बड़ी कार्रवाई

October 12, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • 13 अक्टूबर राशिफल: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ?
  • मंत्री सारंग ने वार्ड 77 में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
  • ऋषभ पंत भारत A टीम से बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका
  • LoC पर घुसपैठ नाकाम, लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर
  • MP पर 5.65 लाख करोड़ का कर्ज, डिप्टी CM की लग्जरी कार मांग खारिज

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved