Monday, November 16, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

विद्यार्थी अपने ज्ञान व तकनीक से समस्याओं के समाधान की कला सीखें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 16, 2026
in मध्य प्रदेश
0
विद्यार्थी अपने ज्ञान व तकनीक से समस्याओं के समाधान की कला सीखें – राज्यपाल  मंगुभाई पटेल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ग्वालियर

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि विद्यार्थी किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यवहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और समस्याओं का समाधान करने की कला सीखें। प्रयास ऐसे हों जिससे शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी कम हो और जीवन व कार्यक्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने वाली शिक्षा व्यवस्था कायम हो। राज्यपाल  पटेल, जीवाजी विश्वविद्यालय के 62वे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
    
सोमवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यपाल  मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता एवं राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में जीवाजी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह में 57 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल एवं 384 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। जिनमें 224 शोधार्थियों को मिली पीएचडी उपाधि, 134 स्नातकोत्तर व 26 स्नातक उपाधियां शामिल हैं। 
    
समारोह में सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरू डॉ. आलोक त्रिपाठी, भारत सरकार के पूर्व उच्च आयुक्त प्रो. आई एस चौहान एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत, कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्यगण, विभागाध्यक्ष एवं आचार्यगण मंचासीन थे। 
    
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल  पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प एक बड़ी अर्थव्यवस्था के निर्माण के साथ हर नागरिक के सम्मान व समृद्धि से जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने कर्म, चरित्र और नवाचार से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में योगदान दें। 
    
राज्यपाल  पटेल ने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि आप सब जीवन जीने की पद्धति सीखें। हमारे आचरण में शिक्षा व संस्कार दिखने चाहिए। हम अपना भला तो करें हीं, साथ ही माता-पिता, परिवार, गुरूजन एवं समाज व देश के कल्याण के लिये भी काम करें। उन्होंने कहा इस बात का सदैव ध्यान रखें कि मशीनें काम को तो सरल बना सकती हैं, पर मानवीय संवेदना, विवेक और नैतिकता का स्थान कभी नहीं ले सकतीं। राज्यपाल ने शिक्षकों का भी आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ संवाद की कला, टीम भावना, समझ और कठिन समय में सही निर्णय लेने में सक्षम नेतृत्व के गुणों को विकसित करें। अपने उदबोधन के आरंभ में उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने वाले तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण तथा विश्वविद्यालय के लिये अनुदान और भूमि देने वाले स्व. जीवाजीराव सिंधिया का स्मरण किया। 
    
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा का सदुपयोग समाज के समावेशी विकास में करें। उन्होंने उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थियों से कहा कि आप सब किसी भी क्षेत्र में या व्यवसाय में जाएं पर जीवन में नैतिकता और मानवता को हमेशा साथ रखें। यदि व्यक्ति के जीवन में मानवता व सेवा का भाव है तो वह बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि तकनीक हमारे हाथों में शक्ति तो दे सकती है लेकिन उस शक्ति का सही उपयोग करने का विवेक, शिक्षा और संस्कारों से ही मिलता है। 
    सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा और दांडिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरू डॉ. आलोक त्रिपाठी ने दीक्षांत भाषण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल जीवन के सूत्र बताए। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि चरित्र ही सबसे बड़ी उपाधि है। इसलिये अपने चरित्र में ईमानदारी को आदत के रूप में शामिल करें। संविधान को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, तकनीक के स्वामी बनें दास नहीं और सफलता को राष्ट्र से जोड़ें। उन्होंने उपनिषेधों के सूत्र वाक्यों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि सत्य बोलो, धर्म का आचरण करो और स्वाध्याय में कभी आलस्य मत करो। 
    
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने दीक्षांत उपदेश दिया। साथ ही स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा का सदुपयोग करने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने कहा कि जीवाजी विश्वविद्यालय सायबर सिक्योरिटी व पुलिस ट्रेनिंग जैसे पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। 
    
दीक्षांत समारोह के आरंभ में शोभा यात्रा निकली। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल सहित अन्य अतिथियों ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ व समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।
    
समारोह की अन्य खास बातें 

    दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में पौधा भी रोपा। 
    राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्यगणों एवं आचार्यगणों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। 
    प्रावीण्यता सूची में उत्कृष्टतम स्थान एवं सर्वांगीर्ण दक्षता के आधार पर छात्रा सु श्रेया सेन को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। 
    शैक्षणिक उपाधियां, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सु कामिनी दीक्षित को मिला जीवाजी विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन स्वर्ण पदक। 
    कला संकाय की छात्रा सु रजनी रामपुरे को कला संकाय का स्नातकोत्तर स्वर्ण पदक एवं प्रायोजित स्वर्ण पदकों सहित कुल चार स्वर्ण प्रदान किए गए। 
    कला संकाय की छात्रा सु शिवानी पाल को तीन प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। 
    दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय की स्मारिका का विमोचन भी राज्यपाल  पटेल सहित अन्य अतिथिगणों द्वारा किया गया। 
 

 

Tags: Students should learn
Previous Post

किसानों के हित में बड़े फैसले- कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, गन्ने की कीमत 425 रुपए प्रति क्विंटल

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
विद्यार्थी अपने ज्ञान व तकनीक से समस्याओं के समाधान की कला सीखें – राज्यपाल  मंगुभाई पटेल

विद्यार्थी अपने ज्ञान व तकनीक से समस्याओं के समाधान की कला सीखें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

November 16, 2026
किसानों के हित में बड़े फैसले- कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, गन्ने की कीमत 425 रुपए प्रति क्विंटल

किसानों के हित में बड़े फैसले- कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, गन्ने की कीमत 425 रुपए प्रति क्विंटल

November 16, 2026
CG में अवैध धान सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 4 ठिकानों पर छापेमारी कर 1000 क्विंटल धान जब्त

CG में अवैध धान सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 4 ठिकानों पर छापेमारी कर 1000 क्विंटल धान जब्त

November 16, 2026
शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

November 16, 2026
दुर्ग में कलेक्टर का फर्जी आदेश लेकर बाइक छुड़ाने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

दुर्ग में कलेक्टर का फर्जी आदेश लेकर बाइक छुड़ाने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

November 16, 2026
विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 16, 2026
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आगाज, पहले दिन 1606 केंद्रों पर खरीदे गए 2 लाख क्विंटल धान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आगाज, पहले दिन 1606 केंद्रों पर खरीदे गए 2 लाख क्विंटल धान

November 16, 2026
नेतन्याहू की दो टूक- कट्टर यहूदी पार्टियों के बिना इजरायल में नहीं बनेगी सरकार

नेतन्याहू की दो टूक- कट्टर यहूदी पार्टियों के बिना इजरायल में नहीं बनेगी सरकार

November 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • विद्यार्थी अपने ज्ञान व तकनीक से समस्याओं के समाधान की कला सीखें – राज्यपाल मंगुभाई पटेल
  • किसानों के हित में बड़े फैसले- कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, गन्ने की कीमत 425 रुपए प्रति क्विंटल
  • CG में अवैध धान सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 4 ठिकानों पर छापेमारी कर 1000 क्विंटल धान जब्त
  • शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • दुर्ग में कलेक्टर का फर्जी आदेश लेकर बाइक छुड़ाने पहुंचा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved