Monday, November 23, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 23, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित  रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक आनंद का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों के 850 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने राज्यसभा सांसद  लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल की उपस्थिति में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर रेलवे स्टेशन का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा। भगवान राम के दर्शन की अभिलाषा लेकर तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  रामलला दर्शन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकजीवन और जनमानस की आस्था के केंद्र हैं। छत्तीसगढ़ का भगवान राम से अत्यंत गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। वनवास काल में प्रभु राम ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर लंबा समय व्यतीत किया था। ऐसे में प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की यात्रा विशेष धार्मिक और भावनात्मक महत्व रखती है।

 वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आर्थिक एवं अन्य परिस्थितियों के कारण तीर्थयात्रा से वंचित रहने वाले श्रद्धालुओं को भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। 

अयोध्या के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन से यात्रा का बढ़ेगा आध्यात्मिक महत्व

इस विशेष तीर्थयात्रा के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान रामलला के दर्शन के साथ ही वाराणसी स्थित विश्वप्रसिद्ध  काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। भगवान राम की जन्मभूमि और भगवान शिव की पावन नगरी काशी के दर्शन का अवसर मिलने से यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है।

अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के दर्शन और काशी में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा से श्रद्धालु उत्साहित हैं। इस यात्रा के माध्यम से उन्हें देश की महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।

धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता को भी मिल रहा प्रोत्साहन

राज्य सरकार की  रामलला दर्शन योजना केवल तीर्थयात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इस योजना से विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं को एक साथ यात्रा करने और धार्मिक अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। इससे सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक एकता की भावना को भी बढ़ावा मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ की पावन भूमि माता कौशल्या की जन्मभूमि के रूप में प्रतिष्ठित है। भगवान राम का छत्तीसगढ़ से आत्मीय संबंध प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था को और अधिक गहराई प्रदान करता है। इसी भावनात्मक जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर उपलब्ध करा रही है।

तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभागों में समन्वय

 रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं की यात्रा को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए जिला प्रशासन, रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा, यात्रा प्रबंधन और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल ने भी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि  रामलला दर्शन योजना प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था को सम्मान देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।

रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर जिला प्रशासन, रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Under the Leadership
Previous Post

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

Next Post

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

November 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना

November 23, 2026
रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश

November 23, 2026
नीति चिंतन शिविर 2 दिसम्बर को होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीति चिंतन शिविर 2 दिसम्बर को होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

November 23, 2026
सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश

सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश

November 23, 2026
नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि

November 23, 2026
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर

November 23, 2026
CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

CG में गांजे की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

November 23, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं का अयोध्या दर्शन का सपना
  • रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश
  • नीति चिंतन शिविर 2 दिसम्बर को होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, 22 में सुधार के निर्देश

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved