Thursday, November 26, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 26, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय समिट में शामिल हुए। ‘रिफॉर्म टू रियलिटी : छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन का आकलन’ विषय पर आयोजित समिट में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, न्यायविदों एवं विधि शिक्षाविदों ने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यावहारिक चुनौतियों, वैज्ञानिक विवेचना एवं आपराधिक न्याय प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ई-साक्ष्य एवं क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने मात्र तीन माह में राष्ट्रीय स्तर पर 26वें स्थान से 9वें स्थान पर पहुंचकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, निरंतर प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की पुलिस को नए आपराधिक कानूनों के अनुसार पूर्णतः डिजिटल न्याय व्यवस्था वाला राज्य बनाना है। इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना है।

 उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को अपनी स्थापना के महज 24 वर्षों के भीतर प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ सम्मान प्राप्त होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यकुशलता, अनुशासन, पेशेवर प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में पुलिस, अभियोजन, न्यायपालिका एवं विधि शिक्षाविदों के बीच निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रकरणों में विवेचना की गुणवत्ता, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देकर दोषसिद्धि दर में सुधार लाया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने के 77 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने छत्तीसगढ़ पुलिस के नेतृत्व एवं कार्यों की सराहना की। उन्होंने मैदानी स्तर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप निष्पक्ष एवं न्यायसंगत कार्रवाई करने पर बल दिया।

 पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए डिजिटल साक्ष्यों के प्रबंधन, ई-साक्ष्य एवं आधुनिक विवेचना पद्धतियों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई।

35 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का क्षमता संवर्धन
       
पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक जी.पी. सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से अब तक विभिन्न स्तरों के 35 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने कानूनी सुधारों के अनुरूप संस्थागत क्षमता विकसित करने एवं निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जीरो एफआईआर और ई-एफआईआर जैसे प्रावधानों को आम नागरिकों के लिए न्याय की पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
   
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नए आपराधिक कानूनों की मसौदा समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रणबीर सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके तहत भारतीय पुलिस सेवा, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों सहित मैदानी स्तर पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षकों तथा उप निरीक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं पुनश्चर्या पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

वैज्ञानिक विवेचना और दोषसिद्धि दर में वृद्धि पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
       
समिट के दौरान तीन विशेष तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा ने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में साक्ष्य संकलन, जब्ती की प्रक्रिया, वैधानिक प्रावधानों एवं प्रक्रियागत त्रुटियों को दूर करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
      
पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी ने आपराधिक न्याय प्रणाली में पुलिस अधिकारियों की भूमिका एवं विवेचना की गुणवत्ता और शुचिता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक न्यायालय के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अधूरी विवेचना, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की छूटी हुई कड़ियों एवं फोरेंसिक रिपोर्ट में विलंब का न्यायिक निर्णयों पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अभियोजन का पक्ष मजबूत बनाने के लिए समयबद्ध एवं वैज्ञानिक विवेचना की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेशभर के लगभग 35 हजार पुलिसकर्मी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े
        
समिट में प्रदेशभर से लगभग 300 पुलिस अधिकारियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। वहीं यूट्यूब के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 35 हजार पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अभियोजन और फोरेंसिक विभाग के अधिकारी भी जुड़े।
      
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा, पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी. पाल, उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार, राज्य पुलिस अकादमी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, श्रीमती सोनिया उके, शुभम तोमर सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव एवं सेंटर फॉर कम्पैरेटिव लॉ के प्रमुख अभिनव के. शुक्ला ने किया।

Tags: Criminal justice system
Previous Post

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

November 26, 2026
संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 26, 2026
बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर

November 26, 2026
BJP विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा बांध बनने के बाद लेंगे राजनीतिक संन्यास

BJP विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा बांध बनने के बाद लेंगे राजनीतिक संन्यास

November 26, 2026
जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

November 26, 2026
5वां राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव 27 नवंबर को भोपाल में

5वां राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव 27 नवंबर को भोपाल में

November 26, 2026
नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

November 26, 2026
एच.आर.पी.क्लीनिक में  1271 में से  491 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिला

एच.आर.पी.क्लीनिक में 1271 में से 491 निकलीं हाई रिस्क गर्भवती महिला

November 26, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
  • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर
  • BJP विधायक गोपाल भार्गव का बड़ा ऐलान, कोपरा बांध बनने के बाद लेंगे राजनीतिक संन्यास
  • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved