Saturday, November 28, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

Realme ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पहली तस्वीरें लीक, जानें फीचर्स

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 28, 2026
in टेक
0
Realme ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पहली तस्वीरें लीक, जानें फीचर्स
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई 
स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन से परेशान रहने वाले लोगों के लिए Realme एक बड़ा सरप्राइज तैयार कर रहा है. कंपनी की अगली मिड-रेंज सीरीज के Realme 17 Pro की पहली तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। 

लीक हुई तस्वीरों में फोन का मैट ब्लैक डिजाइन दिखाई दे रहा है. इसका कैमरा मॉड्यूल भी पहले के मुकाबले बदला हुआ नजर आ रहा है. लेकिन इस फोन की सबसे बड़ी चर्चा इसके कैमरे या डिजाइन की नहीं, बल्कि इसकी 10,000mAh की बैटरी की है। 

अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो Realme 17 Pro में मौजूदा स्मार्टफोन के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी मिल सकती है. इसके साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 65W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है। 

पहली बार तस्वीरों में दिखा Realme 17 Pro, ऐसा होगा डिजाइन
Realme 17 Pro की कथित लाइव तस्वीरें टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में फोन का पिछला हिस्सा मैट फिनिश के साथ दिखाई देता है. इसका रंग डार्क ग्रे या मैट ब्लैक जैसा नजर आ रहा है. फोन के किनारे फ्लैट रखे गए हैं, जिससे इसका लुक काफी साफ और आधुनिक दिखाई देता है। 

फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें स्कवॉयर कैमरा आइलैंड दिया गया है, लेकिन लेंस की जगह और उनका डिजाइन बदला हुआ नजर आता है. कैमरा मॉड्यूल में दो लंबे कटआउट दिखाई देते हैं और इनके नीचे LED फ्लैश दिया गया है. इसका डिजाइन हाल के OnePlus स्मार्टफोन की याद दिलाता है। 

फोन के सामने की तरफ सेल्फी कैमरे के लिए बीच में पंच होल दिया गया है. इसके अलावा स्क्रीन के चारों तरफ पतले बेजल दिखाई देते हैं. हालांकि, ये शुरुआती लीक तस्वीरें हैं. लॉन्च के समय फोन का डिजाइन कुछ अलग भी हो सकता है। 

10,000mAh की बैटरी से कितने दिन चलेगा फोन?
Realme 17 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी कथित 10,000mAh बैटरी हो सकती है. आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में 5,000mAh से लेकर 7,000mAh तक की बैटरी देखने को मिलती है. ऐसे में 10,000mAh की बैटरी वाला फोन बाजार में आता है तो यह उन लोगों के लिए खास हो सकता है जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी होती है। 

इसका अंतर समझने के लिए Realme 16 Pro को देख सकते हैं. इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है. यानी नए मॉडल में करीब 43 फीसदी ज्यादा बैटरी कैपेसिटी मिलने की बात सामने आई है। 

हालांकि, बड़ी बैटरी का मतलब यह नहीं है कि फोन हर यूजर के लिए तीन या चार दिन आसानी से चलेगा. बैटरी कितनी देर चलेगी, यह स्क्रीन की ब्राइटनेस, इंटरनेट इस्तेमाल, गेमिंग, कैमरा और बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स पर भी निर्भर करेगा. फिर भी 10,000mAh की बैटरी उन लोगों के लिए बड़ा बदलाव हो सकती है जो दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं। 

बड़ी बैटरी के साथ धीमी हो सकती है चार्जिंग
लीक के मुताबिक Realme 17 Pro में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है. वहीं, इसके पिछले मॉडल Realme 16 Pro में 80W चार्जिंग दी गई थी। 

इसका मतलब है कि बैटरी की केपैसिटी बढ़ने के बावजूद चार्जिंग स्पीड में कमी देखने को मिल सकती है. 10,000mAh की बैटरी को 65W चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में कितना समय लगेगा, इसका अभी पता नहीं है। 

144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी मिलेगा
बैटरी के अलावा Realme 17 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. 144Hz रिफ्रेश रेट का फायदा फोन इस्तेमाल करते समय स्क्रीन की स्मूदनेस में दिखाई देता है. सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करना हो या गेम खेलना हो, ज्यादा रिफ्रेश रेट से स्क्रीन पर मूवमेंट बेहतर नजर आ सकता है। 

फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए जाने की भी चर्चा है. यह 4nm तकनीक पर बना चिपसेट है. हालांकि, सिर्फ प्रोसेसर का नाम देखकर बड़े परफॉर्मेंस अपग्रेड की उम्मीद करना सही नहीं होगा। 

कैमरे में हो सकता है बड़ा बदलाव, सेल्फी कैमरा होगा कमजोर?
Realme 17 Pro के कैमरे को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है. लीक के मुताबिक इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह पिछले मॉडल के 50MP सेल्फी कैमरे से कम रिजॉल्यूशन वाला होगा. यानी कंपनी बैटरी पर ज्यादा ध्यान दे सकती है, लेकिन सेल्फी कैमरे के मामले में यूजर्स को समझौता करना पड़ सकता है। 

फोन के रियर कैमरे को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. Realme 16 Pro में 200MP का मेन कैमरा मिलता है. लेकिन नए फोन में भी यही कैमरा मिलेगा या कंपनी इसमें बदलाव करेगी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए अभी 200MP कैमरे को Realme 17 Pro का पक्का फीचर मानना जल्दबाजी होगी। 

भारत में कब लॉन्च होगा Realme 17 Pro और कितनी होगी कीमत?
Realme ने अभी तक Realme 17 Pro की लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इसलिए भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

तुलना के लिए बता दें कि Realme 16 Pro को भारत में जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई थी. नए मॉडल में बड़ी बैटरी और दूसरे बदलावों को देखते हुए इसकी कीमत अलग हो सकती है, लेकिन फिलहाल किसी संभावित कीमत का दावा करना सही नहीं होगा। 

 

Tags: Realme
Previous Post

जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Realme ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पहली तस्वीरें लीक, जानें फीचर्स

Realme ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पहली तस्वीरें लीक, जानें फीचर्स

November 28, 2026
जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार

जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार

November 28, 2026
2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता

2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता

November 28, 2026
ग्वालियर में लाड़ली बहनों को झटका, समग्र आईडी डिलीट होने से अटकी मासिक किस्त

ग्वालियर में लाड़ली बहनों को झटका, समग्र आईडी डिलीट होने से अटकी मासिक किस्त

November 28, 2026
सीहोर के परिवार ने 109 साल पुराने कर्ज के लिए ठोकी दावेदारी, UK सरकार के पास रिकॉर्ड नहीं

सीहोर के परिवार ने 109 साल पुराने कर्ज के लिए ठोकी दावेदारी, UK सरकार के पास रिकॉर्ड नहीं

November 28, 2026
मोहारी-सतई घाट मार्ग का कायाकल्प, डेढ़ घंटे का पहाड़ी सफर अब सिर्फ 40 मिनट में पूरा

मोहारी-सतई घाट मार्ग का कायाकल्प, डेढ़ घंटे का पहाड़ी सफर अब सिर्फ 40 मिनट में पूरा

November 28, 2026
एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं

एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं

November 27, 2026
11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

November 27, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • Realme ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, पहली तस्वीरें लीक, जानें फीचर्स
  • जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार
  • 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता
  • ग्वालियर में लाड़ली बहनों को झटका, समग्र आईडी डिलीट होने से अटकी मासिक किस्त
  • सीहोर के परिवार ने 109 साल पुराने कर्ज के लिए ठोकी दावेदारी, UK सरकार के पास रिकॉर्ड नहीं

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved