Sunday, November 29, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 28, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर

रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास

प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती है, तो कहीं तालाब और झीलें जैव विविधता के अनमोल संसार को अपने भीतर समेटे रहती हैं। ये जलस्रोत केवल पानी के भंडार नहीं, बल्कि असंख्य जीव-जंतुओं, वनस्पतियों और पक्षियों के जीवन का आधार होते हैं। इनके किनारों पर पनपता प्राकृतिक संसार मानव और प्रकृति के बीच सदियों पुराने रिश्ते की कहानी कहता है। ऐसी ही एक प्राकृतिक धरोहर है धमतरी जिले के भखारा का आमा तालाब, जो अब अपनी स्थानीय पहचान से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।

विधायक एवं पूर्व मंत्री  अजय चंद्राकर की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित एवं नामांकित करने के प्रयास तेज हुए हैं। यह पहल केवल एक तालाब के विकास की परिकल्पना नहीं, बल्कि प्रकृति की विरासत को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध पर्यावरण सौंपने का दूरदर्शी प्रयास है।

इस दिशा में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई), प्रयागराज तथा छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण के विशेषज्ञों की टीम ने आमा तालाब का निरीक्षण कर इसकी पर्यावरणीय और जैविक संभावनाओं का आकलन किया। विशेषज्ञों ने तालाब की प्राकृतिक संरचना, जैव विविधता, जलीय पारिस्थितिकी, प्रवासी पक्षियों के आगमन तथा उनके अनुकूल पर्यावास की संभावनाओं का बारीकी से अध्ययन किया। इस निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद संरक्षण एवं विकास संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आमा तालाब की विशेषता केवल इसका जल विस्तार नहीं, बल्कि इससे जुड़ी प्राकृतिक संभावनाएं हैं। यदि यहां जैव विविधता के अनुकूल वातावरण को संरक्षित और विकसित किया जाता है, तो यह प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण आश्रय स्थल बन सकता है। दूर देशों और प्रदेशों से आने वाले पक्षियों का कलरव, जल में पनपता जलीय जीवन और आसपास की हरियाली इस क्षेत्र को प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना सकती है। इस प्रकार आमा तालाब पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति आधारित पर्यटन और स्थानीय आजीविका के नए अवसरों का माध्यम भी बन सकता है।

विधायक  अजय चंद्राकर की इस पहल का महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा में छिपी संभावनाओं को पहचानकर उसे व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया है। स्थानीय स्तर पर मौजूद प्राकृतिक धरोहरों को वैज्ञानिक संरक्षण और योजनाबद्ध विकास से राष्ट्रीय महत्व के स्थलों के रूप में स्थापित किया जा सकता है। आमा तालाब को रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल इसी सोच का परिणाम है। यह क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी है।

छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता के मामले में समृद्ध प्रदेश है। यहां के वन, नदियां, जलाशय और आर्द्रभूमियां प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आर्द्रभूमियां भूजल पुनर्भरण, जल संरक्षण, बाढ़ के प्रभाव को कम करने, जलीय जीवों और पक्षियों को आश्रय देने तथा स्थानीय पारिस्थितिकी को संतुलित रखने में अहम योगदान देती हैं। इसलिए इनका संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन और भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

आर्द्रभूमि संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश का कोपरा जलाशय राज्य का पहला रामसर स्थल घोषित हो चुका है। यह उपलब्धि प्रदेश की प्राकृतिक विरासत और उसके संरक्षण के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आर्द्रभूमियों के संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए प्रदेश में 500 से अधिक वेटलैंड मित्र तैयार किए गए हैं। वहीं, 2.25 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 11,098 वेटलैंड का ग्राउंड ट्रुथिंग एवं सीमा निर्धारण कर छत्तीसगढ़ ने इस कार्य में देश में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

जैव विविधता और वेटलैंड संरक्षण को लेकर विधायकों के लिए नवा रायपुर स्थित वन मुख्यालय में कार्यशाला भी आयोजित की जा चुकी है। इसके माध्यम से आर्द्रभूमियों के महत्व, उनके संरक्षण और विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को रेखांकित किया गया है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत वर्ष 2030 तक प्रदेश की 20 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल के रूप में नामांकित कराने का लक्ष्य रखा है। कोपरा जलाशय के बाद छिंदारी, पैलीमेटा और नीमगांव जलाशय सहित अन्य संभावित स्थलों को भी इस दिशा में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी व्यापक लक्ष्य की कड़ी में भखारा का आमा तालाब भी अपनी नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। रामसर स्थल के रूप में नामांकन की दिशा में विशेषज्ञों का निरीक्षण इस यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह पहल बताती है कि प्रकृति के संरक्षण की शुरुआत अपने आसपास की धरोहरों को पहचानने और उन्हें सहेजने से होती है। किसी तालाब को बचाना केवल उसके पानी को बचाना नहीं, बल्कि उससे जुड़े पक्षियों, वनस्पतियों, जलीय जीवों और पूरे प्राकृतिक तंत्र को सुरक्षित रखना है।

विधायक  अजय चंद्राकर ने आमा तालाब के संरक्षण और इसे रामसर साइट के रूप में विकसित करने की पहल को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। उनका कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध जैव विविधता और बेहतर पर्यावरण का लाभ मिल सके।

आज जब दुनिया जलवायु परिवर्तन, घटते प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब स्थानीय स्तर पर आर्द्रभूमियों का संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। भखारा के आमा तालाब को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की यह पहल इसी व्यापक पर्यावरणीय सोच से जुड़ी है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति की अमूल्य पूंजी बचाने का प्रयास है।

यदि आमा तालाब रामसर स्थल के रूप में नामांकित होता है, तो यह केवल भखारा या धमतरी जिले की उपलब्धि नहीं होगी, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का नया अध्याय होगा। तालाब के शांत जल में तैरते पक्षी, किनारों पर पनपती हरियाली और सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण इस बात के प्रतीक बनेंगे कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ सकते हैं। विधायक  अजय चंद्राकर की पहल से शुरू हुई यह कोशिश स्थानीय विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Previous Post

अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

Next Post

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
29 नवंबर राशिफल: रविवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, चमकेगी किस्मत

29 नवंबर राशिफल: रविवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, चमकेगी किस्मत

November 28, 2026
राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

November 28, 2026
राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

November 28, 2026
अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय

November 28, 2026
अपनी शिक्षा और सामर्थ्य से सर्वश्रेष्ठ अर्जित कर समाज को लौटाने की वृत्ति धारण करें विद्यार्थी : मंत्री  परमार

अपनी शिक्षा और सामर्थ्य से सर्वश्रेष्ठ अर्जित कर समाज को लौटाने की वृत्ति धारण करें विद्यार्थी : मंत्री परमार

November 28, 2026
पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

November 28, 2026
योगी सरकार ने एत्मादपुर के त्रिमूर्ति जैन मंदिर का कराया विकास

योगी सरकार ने एत्मादपुर के त्रिमूर्ति जैन मंदिर का कराया विकास

November 28, 2026
मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट एवं चोरी की वारदातों का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट एवं चोरी की वारदातों का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार

November 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • 29 नवंबर राशिफल: रविवार को इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, चमकेगी किस्मत
  • राशन वितरण को लेकर योगी सरकार सख्त, कोटेदारों को परेशान करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब
  • अब तक 5.35 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक 3,100 रुपये में विक्रय
  • अपनी शिक्षा और सामर्थ्य से सर्वश्रेष्ठ अर्जित कर समाज को लौटाने की वृत्ति धारण करें विद्यार्थी : मंत्री परमार

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved