Saturday, June 20, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: CAQM और CPCB से मांगा जवाब

Insight TV Admin by Insight TV Admin
November 3, 2025
in देश
0
दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: CAQM और CPCB से मांगा जवाब
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट  में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि सिर्फ रिपोर्ट पर रिपोर्ट जारी करने से हालात नहीं सुधर रहे हैं। कोर्ट ने टिप्पणी की कि ज़रूरत ज़मीन पर प्रभावी कार्रवाई की है, न कि केवल दस्तावेज़ी कदमों की। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता को और बिगड़ने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके लिए CAQM और CPCB को एक ताज़ा रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को प्रदूषण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि राजधानी में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले कुछ मॉनिटरिंग स्टेशन वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब दिल्ली की हवा सोमवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दोपहर 1:05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 304 रिकॉर्ड किया गया।

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान एक वकील ने बताया कि दिवाली के दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले 37 स्टेशनों में से केवल 9 स्टेशन ही कार्यरत थे। वकील ने दलील देते हुए कहा कि जब निगरानी सिस्टम ही सही तरीके से काम नहीं कर रहा, तो यह समझना मुश्किल है कि GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) को कब और कैसे लागू किया जाए। उन्होंने स्थिति को गंभीर बताते हुए शीर्ष अदालत से अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की।

सुनवाई में एक अन्य वकील ने भी यह मुद्दा उठाया कि कई मीडिया रिपोर्ट्स लगातार यह दिखा रही हैं कि मॉनिटरिंग इंडेक्स सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे वास्तविक प्रदूषण स्थिति का आकलन बाधित हो रहा है। दिल्ली की बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। भारत के चीफ जस्टिस बी.आर. गवई की अगुवाई वाली बेंच ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से विस्तृत रिपोर्ट माँगी है। कोर्ट ने पूछा है कि वायु प्रदूषण को और खराब होने से रोकने के लिए जमीनी स्तर पर कौन से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

चीफ जस्टिस ने कहा कि सिर्फ रिपोर्ट पर रिपोर्ट जारी करने से हालात नहीं सुधरेंगे, वास्तविक कार्रवाई दिखनी चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि प्रदूषण नियंत्रण के मौजूदा उपाय प्रभावी नहीं दिख रहे हैं, इसलिए अधिकारियों को तत्काल और सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता
सोमवार को राजधानी दिल्ली घनी धुंध की चादर में लिपटी रही और वायु गुणवत्ता ‘बेहद ख़राब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, शहर के 28 वायु निगरानी केंद्रों में AQI स्तर 300 से ऊपर रहा, जो ‘बेहद ख़राब’ श्रेणी में आता है। इससे पहले रविवार को भी हालात लगभग ऐसे ही थे। वहीं तीन निगरानी केंद्रों ने हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर (AQI 400 से ऊपर) दर्ज की, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है।

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (AQEWS) के अनुसार, रविवार शाम से रात के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने वाली हवाओं की गति 8 किमी प्रतिघंटा से कम हो गई। हवा की रफ़्तार घटने से प्रदूषक कणों के फैलाव में कमी आई, जिसके कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। इसका सबसे ज़्यादा असर श्वसन और हृदय संबंधी रोगियों, बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ सकता है, जिन्हें सांस लेने में तकलीफ़ की शिकायत बढ़ सकती है।

Tags: Delhi pollutionSupreme Court
Previous Post

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: सिर्फ अटेंडेंस की कमी से लॉ छात्रों को परीक्षा से न रोका जाए

Next Post

क्रांति गौड़ को महिला क्रिकेट विश्व कप में योगदान के लिए प्रदेश सरकार की 1 करोड़ की घोषणा

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा

जोनाथन डेविड की हैट्रिक, कनाडा ने कतर को 6-0 से रौंदा

June 20, 2026
तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा

तेजस MK2 की ताकत से दुनिया हैरान! THAAD-आयरन डोम को दे सकता है चुनौती, राफेल जैसी रफ्तार का दावा

June 20, 2026
‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा

‘हे जियो’ बोलते ही होंगे कई काम, कॉल के बीच खाना ऑर्डर से लेकर कैब बुकिंग तक की सुविधा

June 20, 2026
ब्रह्मोस की ताकत का दुनिया ने माना लोहा, अब रूस भी अपनी सेना में करेगा शामिल; जानिए इसकी खासियत

ब्रह्मोस की ताकत का दुनिया ने माना लोहा, अब रूस भी अपनी सेना में करेगा शामिल; जानिए इसकी खासियत

June 20, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- फुटपाथ पर चलना भी नागरिकों का मौलिक अधिकार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- फुटपाथ पर चलना भी नागरिकों का मौलिक अधिकार

June 20, 2026
उत्तराखंड चुनाव 2027: धामी के सामने मिशन रिपीट की चुनौती, कांग्रेस और UKD कितना बिगाड़ेंगे खेल?

उत्तराखंड चुनाव 2027: धामी के सामने मिशन रिपीट की चुनौती, कांग्रेस और UKD कितना बिगाड़ेंगे खेल?

June 20, 2026
2030 में विराट कोहली क्या करेंगे? RCB के CEO के बयान ने मचाई हलचल

2030 में विराट कोहली क्या करेंगे? RCB के CEO के बयान ने मचाई हलचल

June 20, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा, 3 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन और ₹50,000 करोड़ निर्यात का लक्ष्य समय से पहले होगा पूरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा, 3 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन और ₹50,000 करोड़ निर्यात का लक्ष्य समय से पहले होगा पूरा

June 20, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved