Thursday, February 5, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! दिल्ली में गिरा पारा, IMD ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 7, 2025
in देश
0
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड! दिल्ली में गिरा पारा, IMD ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के सभी प्रमुख राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि रविवार का दिन इस साल दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह साबित हो सकता है। लगातार गिरते तापमान के चलते शीतलहर का असर तेजी से दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

राजधानी में लोग एक तरफ प्रदूषण और दूसरी ओर कड़ाके की ठंड की दोहरी मार झेल रहे हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है और AQI 333 तक पहुंच गया है। 39 निगरानी स्टेशनों में से 35 ने ‘बहुत खराब’ रीडिंग दर्ज की, जिससे राजधानी घने धुंध और स्मॉग की चपेट में है।

आईएमडी की चेतावनी -ठंड और कोहरा दोनों बढ़ेंगे
आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह हल्का कोहरा, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घनी धुंध की स्थिति बनी रह सकती है। तापमान 8°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान है। दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो तापमान में और गिरावट ला सकती हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि 7 से 8 दिसंबर तक मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

आईएमडी ने आगे बताया कि 10 और 11 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। 7 और 8 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ, 7 दिसंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तथा झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में भी शीतलहर का असर दिख सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी गिरा पारा
उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड बढ़ रही है और लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यूपी में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, 6 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक पहुंचा
राजस्थान में भी ठंड बढ़ने लगी है। जयपुर, अजमेर और कोटा में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि शेखावाटी क्षेत्र के कई हिस्सों में तापमान अभी भी 5 डिग्री से नीचे जाने की संभावना बनी हुई है। दिन के समय तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपरी हिस्सों से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, जिसका हल्का असर राजस्थान के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकता है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। शाम होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन ठंड का असर स्थिर बना हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। 5 दिसंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी दिसंबर की सुबह रही और सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। राजधानी घने कोहरे से ढकी रही और AQI 333 तक पहुंच गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। शनिवार सुबह हल्की धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही।

आईएमडी की नई एडवाइजरी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शीतलहर का प्रभाव कई इलाकों में जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। 5 से 11 दिसंबर तक सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में थोड़ी राहत ला सकती हैं, लेकिन ये हवाएं ठंड को और बढ़ा देंगी।

 

Tags: Chills intensifyIMDNorth IndiaTemperatures drop
Previous Post

हवाई सफर होगा सस्ता! 500 किमी के लिए अब सिर्फ ₹7500, सरकार ने तय की नई किराया सीमा

Next Post

लंदन में नीलामी को तैयार गांधी की दुर्लभ प्रतिमा, संग्रहकर्ताओं में बढ़ी उत्सुकता

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
लंदन में नीलामी को तैयार गांधी की दुर्लभ प्रतिमा, संग्रहकर्ताओं में बढ़ी उत्सुकता

लंदन में नीलामी को तैयार गांधी की दुर्लभ प्रतिमा, संग्रहकर्ताओं में बढ़ी उत्सुकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
मंगल कार्बन प्लांट में भीषण ब्लास्ट: 9 माह के मासूम सहित 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक

मंगल कार्बन प्लांट में भीषण ब्लास्ट: 9 माह के मासूम सहित 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक

February 5, 2026
जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श

जैन दर्शन में आगम प्रमाण विमर्श

February 5, 2026
समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार

समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार

February 5, 2026

पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव

February 5, 2026
550 किसानों को फिर मिला धान बेचने का मौका, धान खरीदी तिथि दो दिन और बढ़ाई

550 किसानों को फिर मिला धान बेचने का मौका, धान खरीदी तिथि दो दिन और बढ़ाई

February 5, 2026
स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’

स्पीकर ओम बिरला का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था’

February 5, 2026
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से बनेंगी सड़कें, 2155.97 लाख रुपए किए मंजूर

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयास से बनेंगी सड़कें, 2155.97 लाख रुपए किए मंजूर

February 5, 2026
दिशा पटानी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, बोले– मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है

दिशा पटानी संग अफेयर की खबरों पर तलविंदर सिंह सिद्धू का बड़ा बयान, बोले– मुझे हर दिन प्यार महसूस होता है

February 5, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved