Saturday, September 26, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

1000 इंटरनेशनल जीत से बस कुछ कदम दूर भारत, कब पूरा होगा क्रिकेट का ऐतिहासिक सपना?

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 13, 2025
in खेल
0
1000 इंटरनेशनल जीत से बस कुछ कदम दूर भारत, कब पूरा होगा क्रिकेट का ऐतिहासिक सपना?
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली 
आईसीसी वनडे और टी20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम इंडिया का सपना अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 मैच जीतना है। 1932 में भारत ने अपना पहला इंटरनेशल मैच खेला था, मगर उन्हें पहली जीत दर्ज करने के लिए 20 साल की कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ मदरास में मिली थी। भारतीय क्रिकेट को इंटरनेशनल क्रिकेट में पहचान तब मिली जब टीम इंडिया ने कपिल देव की अगुवाई में 1983 का वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद भारतीय क्रिकेट ने नई ऊंचाइयों को छूना शुरू कर दिया था। इस दौरान कई उतार चढ़ाव आए, मगर धीरे-धीरे भारत ने वर्ल्ड कप क्रिकेट पर अपनी बादशाहत कायम की। टीम इंडिया अभी तक 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 3 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। भारत का अब सपना 1000 इंटरनेशनल मैच जीतने का है।

1932 से टीम इंडिया ने अभी तक टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 1931 मैच खेले हैं जिसमें 928 में जीत मिली है, 709 मैच हारे हैं, 18 टाई रहे हैं, 224 ड्रॉ रहे हैं, वहीं 52 मुकाबलों के नतीजे नहीं निकल पाए हैं। भारत को 1000 मैच जीतने का आंकड़ा छूने के लिए अभी और मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि अभी फासला 72 जीत का है। भारत ने 1 जनवरी 2023 से अभी तक 153 मैच खेले हैं, जिसमें 103 मैचों में उन्हें जीत मिली है। टीम इंडिया साल में औसतन जितने मैच खेलती और जीतती है उससे अंदाजा लगाया जाए तो अगले 2 से 3 साल में भारत इस 1000 जीत के जादुई आंकड़े को छू सकता है।

बता दें, भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर हैं, जो एकमात्र ऐसी टीम है जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से अधिक मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी तक टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 1163 मैच जीत चुका है। टीम इंडिया के टेस्ट, वनडे और टी20 आंकड़ों की बात करें तो भारत को सबसे ज्यादा सफलता ‘क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट’ टी20 में मिली है। भारत इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 173 मैच जीतने वाली टीम है, वहीं पाकिस्तान 165 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है।

वहीं वनडे में भारत ने वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अधिक 1072 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 570 मुकाबलों में जीत मिली है। सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने इस फॉर्मेट में 1019 में सर्वाधिक 617 मैच जीते हैं। वहीं बात टेस्ट क्रिकेट की करें तो टीम इंडिया इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में 185 जीत के साथ चौथे पायदान पर है। भारत के ऊपर ऑस्ट्रेलिया 424, इंग्लैंड 403 और साउथ अफ्रीका 191 जीत के साथ मौजूद हैं।

Tags: 1000 international winstop-news
Previous Post

भारत पर 50% टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी संसद में बगावत, तीन डेमोक्रेट सांसदों ने पेश किया विरोध प्रस्ताव

Next Post

कौन हैं जस्टिस जे. निशा बानो? राष्ट्रपति ने केरल हाईकोर्ट जॉइन करने का दिया निर्देश, तय हुई अंतिम तारीख

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
प्रधानमंत्री  आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार

प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार

September 25, 2026
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि

कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि

September 25, 2026
सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी

सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी

September 25, 2026
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ

गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ

September 25, 2026
सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश को लेकर मंत्री  केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

September 25, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन,

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन,

September 25, 2026
नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री  शुक्ल का जताया आभार

नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल का जताया आभार

September 25, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved