Monday, September 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 21, 2026
in खेल
0
IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना
बिहार के रोहतास से निकलकर IIT कानपुर में पढ़ाई करने वाले अभिषेक आनंद ने जापान की क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. भारत और जापान के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) को होने वाले ऐतिहासिक टी20I मुकाबले से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिषेक से जब उनके बिहारी होने और जापान के लिए क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब 'बिहारी कहां नहीं है भाई' खूब चर्चा में आ गया.

हालांकि, भारत के खिलाफ तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले का हिस्सा अभिषेक आनंद नहीं होंगे. जापान ने मैच के लिए जो 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, उसमें अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है. यानी फैन्स उन्हें भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते नहीं देखेंगे.

अभिषेक आनंद का क्रिकेट से जुड़ाव जापान पहुंचने के बाद नहीं हुआ. IIT कानपुर में केमिस्ट्री की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और इस संस्थान की टीम की कप्तानी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी के लिए टोक्यो चले गए. जापान में भी उन्होंने क्रिकेट को अपने जीवन से अलग नहीं होने दिया. नौकरी के साथ क्लब क्रिकेट खेलते रहे और स्थानीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें जापान की नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचा दिया.

अभिषेक का ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर
28 साल के अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद वह जापान की टीम का नियमित हिस्सा बने. उन्होंने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 275 रन दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट लिया है.

उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट को करियर का मुख्य रास्ता बनाए बिना भी खेल में अपनी जगह बनाई. नौकरी और क्रिकेट को साथ लेकर चलने के बाद वह जापान की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे.

भारत और जापान के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के लिए तैयारी का भी हिस्सा है.

जापान की 15 सदस्यीय टीम: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान) चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटो-लेक.

Tags: Abhishek Anandtop-news
Previous Post

बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

September 21, 2026
बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

September 21, 2026
AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

September 21, 2026
कल्कि अवतार कब और कहां होगा? जानें भगवान विष्णु के अंतिम अवतार से जुड़ी मान्यताएं

कल्कि अवतार कब और कहां होगा? जानें भगवान विष्णु के अंतिम अवतार से जुड़ी मान्यताएं

September 21, 2026
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने, जानें कब और कहां होगा मैच

एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने, जानें कब और कहां होगा मैच

September 21, 2026
चंद्रमा का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सावधान

चंद्रमा का मकर राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सावधान

September 21, 2026
मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात, राजनीति में एंट्री या भाई को चुनाव लड़ाने की तैयारी? अमरोहा पर नजर

मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात, राजनीति में एंट्री या भाई को चुनाव लड़ाने की तैयारी? अमरोहा पर नजर

September 21, 2026
हॉकी की नर्सरी में जनवरी तक नया टर्फ, होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता

हॉकी की नर्सरी में जनवरी तक नया टर्फ, होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता

September 21, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved