Wednesday, February 4, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

सिडनी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 18, 2026
in विदेश
0
सिडनी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि सिडनी के पश्चिमी इलाके लालोर पार्क में शनिवार रात को एक घर पर गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार रात करीब 11.35 बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलीबारी की खबर मिलने के बाद इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया। अधिकारियों को बताया गया कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर में कई गोलियां चलाईं, जिससे एक शख्स घायल हो गया और फिर वे एक गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए।

46 साल के घायल व्यक्ति का एनएसडब्ल्यू एम्बुलेंस के पैरामेडिक्स ने प्रारंभिक उपचार किया और फिर उसे स्थिर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और जांच जारी है, साथ ही आसपास के लोगों से सीसीटीवी फुटेज या जानकारी मांगी गई है। पिछले साल बोंडी बीच आंतकी हमले के बाद सिडनी काफी चर्चा में है। हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने गुरुवार को यहूदी-विरोध और सामाजिक एकता पर एक रॉयल कमीशन का गठन किया।

अल्बानीज ने कैनबरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि उनकी सरकार एक रॉयल कमीशन का गठन करेगी, जो ऑस्ट्रेलिया में जांच का सबसे बड़ा रूप है, जिसका नेतृत्व पूर्व हाई कोर्ट जस्टिस वर्जीनिया बेल करेंगी, जो दिसंबर के मध्य तक एक रिपोर्ट सौंपेंगी।

उन्होंने कहा, "मैंने सोचने-समझने के लिए समय लिया है, यहूदी समुदाय के नेताओं से मुलाकात की है, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं उस भयानक हमले के पीड़ितों और जीवित बचे लोगों के कई परिवारों से मिला हूं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जांच ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोध की प्रकृति और प्रसार की जांच करेगी, यहूदी-विरोध से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन को सिफारिशें देगी, बोंडी बीच हमले से जुड़े हालात की जांच करेगी, और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर सिफारिशें देगी।

उन्होंने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समरसता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है, और ऑस्ट्रेलिया को ठीक होने, सीखने और राष्ट्रीय एकता की भावना से एक साथ आने के लिए इसी की जरूरत है।"
कथित तौर पर एकमात्र जीवित बचे बंदूकधारी, 24 वर्षीय नवीद अकरम पर हमले के सिलसिले में 59 अपराधों का आरोप लगाया गया है, जिसमें 15 हत्याएं शामिल हैं। अधिकारियों का आरोप है कि यह इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित था।

पिछले साल दिसंबर में, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की संसद ने सिडनी के बोंडी बीच पर हुई घातक सामूहिक गोलीबारी के जवाब में नए सख्त बंदूक और विरोध प्रदर्शन कानून पारित किए, जैसा कि ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) ने रिपोर्ट किया। गोलीबारी 14 दिसंबर को हुई थी, जिसमें यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन मनाए जा रहे एक कार्यक्रम को निशाना बनाया गया था और 15 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Previous Post

वीबी-जी रामजी योजना से बदलेगी हर गांव के विकास की तस्वीर: मंत्री राजपूत

Next Post

पोस्टल बैलेट विवाद पर बांग्लादेश में बवाल, जेसीडी ने चुनाव आयोग कार्यालय का किया घेराव

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
पोस्टल बैलेट विवाद पर बांग्लादेश में बवाल, जेसीडी ने चुनाव आयोग कार्यालय का किया घेराव

पोस्टल बैलेट विवाद पर बांग्लादेश में बवाल, जेसीडी ने चुनाव आयोग कार्यालय का किया घेराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

February 4, 2026
क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक

क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, 73 संशोधनों को मंजूरी—टेस्ट मैच होंगे और रोमांचक

February 4, 2026
26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

26 फरवरी को विजय से शादी करेंगी रश्मिका? एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

February 4, 2026
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया गया- डॉ. महेन्द्र सिंह

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समग्र भारत के चतुर्दिक विकास का बजट प्रस्तुत किया गया- डॉ. महेन्द्र सिंह

February 4, 2026
एमपी के इस शहर में बनेगा ‘टेंट सिटी’, कच्छ की तर्ज पर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

एमपी के इस शहर में बनेगा ‘टेंट सिटी’, कच्छ की तर्ज पर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

February 4, 2026
‘संतों की लड़ाई धर्म को कमजोर कर रही है’: धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म पर दिया बयान

‘संतों की लड़ाई धर्म को कमजोर कर रही है’: धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म पर दिया बयान

February 4, 2026
पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक

पुराने फाउंडेशन पर स्थापित किया गया अधिक क्षमता का कैपेसिटर बैंक

February 4, 2026
MP Budget 2026-27: 18 फरवरी को पेश, जानें इस साल क्या खास रहेगा

MP Budget 2026-27: 18 फरवरी को पेश, जानें इस साल क्या खास रहेगा

February 4, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved