Wednesday, February 4, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

एशिया कप धमाका: सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 15, 2025
in खेल
0
एशिया कप धमाका: सूर्या ब्रिगेड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दुबई 
एशिया कप 2025 का छठा मैच आज भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. 16वें ओवर में ही भारत ने पाकिस्तान के 128 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई. 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा था. कुलदीप यादव को 3 सफलता मिली थी. जबकि बुमराह और अक्षर को 2-2 विकेट मिले थे. टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया शुरू से ही आक्रामक मोड में थी. अभिषेक शर्मा के बाद तिलक ने अच्छी पारी खेली. लेकिन एक छोर पर कप्तान सूर्या टिके रहे और उन्होंने नाबाद 47 रनों की पारी खेली और भारत को जीत दिला दी.

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शुभमन गिल का विकेट जल्द गंवा दिया. शुभमन गिल 10 रनों के निजी स्कोर स्टम्प आउट हुए. उनका विकेट सैम अयूब ने लिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन  चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो गए. सैम अयूब ने उन्हें आउट किया. अभिषेक ने 13 गेंद में 31 रन बनाए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली. दोनों के बीच 56 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 13वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब तिलक वर्मा 31 के अपने निजी स्कोर पर आउट हो गए. तब भारत का स्कोर 97 रन था. लेकन एक छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव टिके रहे और उन्होंने नाबाद 47 रन बनाए. छक्के साथ सूर्या ने 16वें ओवर में भारत को जीत दिला दी.

No Handshake पर PAK बिलबिलाया… भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, रेफरी पर निकाली भड़ास!

भारत ने रविवार (14 स‍ितंबर) को दुबई में एशिया कप 2025 के मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर जोरदार जीत दर्ज की. इस मैच से को लेकर भारत में ‘बॉयकॉट’ की अपीलें चल रही थीं. वहीं टॉस के दौरान और मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कैप्टन सलमान आगा को नजरंदाज कर द‍िया, और खेल परंपरा के अनुसार एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. कुल म‍िलाकर मैच में No Handshake मोमेंट ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी. 

मैच के बाद हुई पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमला का ज‍िक्र किया, सूर्या ने कहा यह जीत 'देश के लिए एक बेहतरीन तोहफा' है. कैप्टन सूर्या ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, और आज की इस जीत को आर्म्ड फोर्सेस को समर्पित करना चाहते हैं. 

वहीं पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने पाकिस्तान के ख‍िलाड़‍ियों संग हाथ ने म‍िलाने की वजह भी स्पष्ट की. सूर्या बोले-हमारी सरकार और बीसीसीआई पूरी तरह से एकमत थे.  हमने फैसला लिया कि हम सिर्फ खेल खेलने आए हैं और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा पोस्ट-मैच सेरेमनी में मौजूद नहीं थे. 

आख‍िर पाकिस्तानी कप्तान पोस्ट आगा प्रजेंटेशन सेरेमनी में क्यों नहीं गए? 
पाकिस्तान के व्हाइट-बॉल हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि पाकिस्तान के कप्तान समारोह में इसलिए नहीं गए क्योंकि भारतीय टीम का मैच के अंत में 'निराशाजनक' व्यवहार था. हेसन ने कहा- हम साफ तौर पर मैच के अंत में हाथ मिलाने और दोस्ताना बातचीत करने के लिए एक्साइटेड थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

PCB ने रेफरी से दर्ज कराया विरोध 
वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने Dawn.com को पुष्टि की कि पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद अख्तर चीमा ने भारतीय टीम के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज कराया है. PCB ने कहा- मैनेजर चीमा ने मैच रेफरी के व्यवहार के खिलाफ भी आधिकारिक विरोध दर्ज कराया है, क्योंकि उन्होंने दोनों कप्तानों से टॉस के समय हाथ न मिलाने का अनुरोध किया था 

भारत-पाकिस्तान के एश‍िया कप मैच में क्या हुआ 
मैच में पहले भारत के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की टीम पहले इनिंग्स में संघर्ष करते हुए सिर्फ 127-9 का स्कोर बना पाई. पाकिस्तान की बुरी हालत में शाहीन अफरीदी ने अंत में आकर 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे बेहतरीन गेंदबाज कुलदीप यादव रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए और सिर्फ 19 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी ने भी अच्छा साथ दिया.

ऐसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या ने सैम अयूब का विकेट चटकाया. बुमराह ने आसान सा कैच लपका. इसके बाद अगले ही ओवर में बुमराह ने पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया जब मोहम्मद हैरिस को उन्होंने अपना शिकार बनाया. 6 रन के स्कोर पर ही पाकिस्तान को दूसरा झटका भी लग गया. इसके बाद फरहान और फखर जमान पर पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी थी. लेकिन 8वें ओवर में अक्षर पटेल ने इस साझेदारी को तोड़ दिया और अच्छी लय में दिख रहे फखर जमां 17 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने शानदार कैच लपका.

इसके बाद 10वें ओवर में अक्षर ने फिर से पाकिस्तान को झटका दिया और कप्तान सलमान आगा को चलता किया. सलमान केवल 3 रन बना सके. इसके बाद 13वें ओवर में कुलदीप ने कमाल कर दिया और पाकिस्तान को दो झटके दिए. पहले हसन नवाज फिर अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद 17वें ओवर में फिर कुलदीप ने फरहान का विकेट झटका. फरहान ने 40 रन बनाए. इसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी. 

Tags: Asia CupfeaturedSurya
Previous Post

MP में 72 हजार रोजगार के अवसर, PM मोदी 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

Next Post

पुराने iPhone होंगे नए जैसा! iOS 26 अपडेट से आएंगे धमाकेदार फीचर्स और नया लुक

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
पुराने iPhone होंगे नए जैसा! iOS 26 अपडेट से आएंगे धमाकेदार फीचर्स और नया लुक

पुराने iPhone होंगे नए जैसा! iOS 26 अपडेट से आएंगे धमाकेदार फीचर्स और नया लुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
फार्मर आईडी और प्राकृतिक खेती पर दिया जाए विशेष ध्यान

फार्मर आईडी और प्राकृतिक खेती पर दिया जाए विशेष ध्यान

February 4, 2026
जनकपुर मण्डल में शुभम सिंह बने नए अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा में खुशी की लहर

जनकपुर मण्डल में शुभम सिंह बने नए अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा में खुशी की लहर

February 4, 2026
ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने वाले तांत्रिक की पिटाई, नोटों की बारिश कराते वीडियो वायरल

ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने वाले तांत्रिक की पिटाई, नोटों की बारिश कराते वीडियो वायरल

February 4, 2026
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

February 4, 2026
राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

राज्य सहकारी बोर्ड में मनोनयन, शक्तियों का प्रयोग करने शशिकांत द्विवेदी प्राधिकृत

February 4, 2026
विधायक ने गुणवत्ताहीन निर्माण को तुड़वाया, भ्रष्ट ठेकेदार का कारनामा उजागर

विधायक ने गुणवत्ताहीन निर्माण को तुड़वाया, भ्रष्ट ठेकेदार का कारनामा उजागर

February 4, 2026
एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट; मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, शाजापुर में हादसे में युवक की मौत

एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट; मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, शाजापुर में हादसे में युवक की मौत

February 4, 2026
चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹5000 और चांदी ₹15000 महंगी

February 4, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved