Sunday, January 18, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

फैंस को बड़ा झटका! Rohit-Virat के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस, नए साल में ही होगी वापसी

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 7, 2025
in खेल
0
फैंस को बड़ा झटका! Rohit-Virat के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस, नए साल में ही होगी वापसी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली 
दिसंबर की कड़कड़ाती सर्दी नए साल के आगमन का संकेत दे रही है। क्रिकेट दुनिया भी 2025 को अलविदा कहने की तैयारी में है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साल का समापन अपने बल्ले से शानदार अंदाज में किया। अब यह दिग्गज जोड़ी नए साल में ही दोबारा एक्शन में दिखाई देगी।

Ro-Ko ने दमदार अंदाज में किया साल का अंत
6 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे में दोनों दिग्गजों ने अर्धशतक जड़कर भारत को सीरीज जिताने में अहम योगदान दिया। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने 302 रन और रोहित ने 146 रन बनाए। विराट को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
 
उतार-चढ़ाव भरा साल, मगर बल्ले ने दिया जवाब
हालांकि 2025 रोहित और विराट के लिए आसान नहीं रहा। आलोचनाओं, दबाव और कई मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद दोनों ने खुद को संभाले रखा और अपने खेल में किसी तरह की गिरावट नहीं आने दी। रोहित तो 2027 विश्व कप की तैयारी में अपना वजन कम कर फिटनेस पर भी खास मेहनत कर रहे हैं।

2027 वनडे वर्ल्ड कप, लक्ष्य अभी भी बरकरार
दोनों ही वरिष्ठ खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। चूंकि वे अब सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेल रहे हैं, इसलिए अगली बार वे जनवरी में मैदान पर दिखेंगे। न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आ रही है, जहां 11 जनवरी से तीन वनडे और पाँच टी20 मैच खेले जाएंगे।

लेकिन विश्व कप की जगह अब भी पक्की नहीं
साल के अंत तक आते-आते रोहित और विराट को यह भरोसा नहीं मिला कि वे 2027 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे। दोनों को 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना पड़ा। भले ही उन्होंने ओवरलोड को कारण बताया, लेकिन फैंस मानते हैं कि मैनेजमेंट का भरोसा कम होने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले ही दोनों ने रेड बॉल फॉर्मेट को अलविदा कहा और इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया।

रोहित से वनडे कप्तानी भी गई
रोहित का सपना था कि 2027 में वे अपनी कप्तानी में विश्व कप जिताएं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले चयन समिति ने वनडे कप्तानी भी उनसे लेकर गिल को सौंप दी। यह फैसला हैरान करने वाला इसलिए भी था क्योंकि इसी साल रोहित की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और 2023 विश्व कप का फाइनल भी खेला था।

ड्रेसिंग रूम में भी सबकुछ ठीक नहीं
टीम के भीतर माहौल भी इस साल कुछ खुशनुमा नहीं रहा। रोहित और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते तो ठीक-ठाक बताए जाते हैं, लेकिन विराट और गंभीर के बीच दूरियां साफ नजर आ रही हैं। दोनों सिर्फ औपचारिक बातचीत तक सीमित हो गए हैं। गंभीर युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके दे रहे हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उन्होंने कहा कि विश्व कप में अभी दो साल हैं, इसलिए नया टैलेंट तैयार करने पर फोकस रहेगा।

साल का अंत, फॉर्म शानदार लेकिन भविष्य अनिश्चित
रोहित और विराट ने बल्ले से अपने इरादे साफ कर दिए हैं। फॉर्म बेहतरीन है, अनुभव बेमिसाल है, लेकिन 2027 विश्व कप उनके करियर का अगला बड़ा अध्याय होगा या नहीं इस पर फैसला अभी भी आने वाले समय की गोद में है।

Tags: Big shock for fans! Uncertainty surrounds Rohit and Virat's
Previous Post

आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला: अब फोटोकॉपी रखना पड़ेगा भारी, सरकार ला रही है नया नियम

Next Post

सिवनी में वन्यजीवन का अद्भुत नज़ारा: पांच शावकों संग नजर आई ‘जुगनी’ बाघिन, वीडियो ने जीता दिल

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, BNP कनेक्टेड आरोपियों ने पेट्रोल के पैसे मांगने पर कुचला

बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की हत्या, BNP कनेक्टेड आरोपियों ने पेट्रोल के पैसे मांगने पर कुचला

January 18, 2026
इंदौर वनडे में भारत का टॉस पर कब्जा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ये करने का फैसला

इंदौर वनडे में भारत का टॉस पर कब्जा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ये करने का फैसला

January 18, 2026
BMC नतीजों पर पीएम मोदी का तंज: जीत मुंबई में, जश्न काजीरंगा में क्यों?

BMC नतीजों पर पीएम मोदी का तंज: जीत मुंबई में, जश्न काजीरंगा में क्यों?

January 18, 2026
कौन बनेगा BMC का मेयर? एकनाथ शिंदे के दांव से बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन!

कौन बनेगा BMC का मेयर? एकनाथ शिंदे के दांव से बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन!

January 18, 2026
एआर रहमान के ‘काम नहीं मिल रहा’ वाले बयान पर हंगामा, BJP और VHP ने दावे पर उठाए सवाल

एआर रहमान के ‘काम नहीं मिल रहा’ वाले बयान पर हंगामा, BJP और VHP ने दावे पर उठाए सवाल

January 18, 2026
इंदौर में आज क्रिकेट का उत्सव, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा तीसरा वनडे

इंदौर में आज क्रिकेट का उत्सव, भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा तीसरा वनडे

January 18, 2026
ईरानी डेरे में कुख्यात राजू को लेने डेरा डालती थी पांच राज्यों की पुलिस, लेकिन शिकंजे में आते ही रिमांड में लेने तक नहीं आई

ईरानी डेरे में कुख्यात राजू को लेने डेरा डालती थी पांच राज्यों की पुलिस, लेकिन शिकंजे में आते ही रिमांड में लेने तक नहीं आई

January 18, 2026
जबलपुर में हजारों वाहन मालिक हो रहे परेशान, संभाग में एक एजेंसी कर रही फिटनेस जांच

जबलपुर में हजारों वाहन मालिक हो रहे परेशान, संभाग में एक एजेंसी कर रही फिटनेस जांच

January 18, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपये

लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपये

November 12, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved