Tuesday, July 21, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी बोइंग फ्लाइट्स! 143 एकड़ जमीन की जरूरत, ताई की चिट्ठी से प्रशासन में हलचल

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 19, 2026
in मध्य प्रदेश
0
इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगी बोइंग फ्लाइट्स! 143 एकड़ जमीन की जरूरत, ताई की चिट्ठी से प्रशासन में हलचल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इंदौर
 मध्य प्रदेश में सर्वाधिक एयर ट्रैफिक वाले इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार की कवायद तेज होती नजर आ रही है. इसको लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है. जिसके बाद से इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार की हलचल तेज होने के आसार हैं. अगर जमीन मिल जाती है तो इंदौर में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बोइंग सहित अन्य बड़े विमान उतर सकते हैं। 

इंदौर एयरपोर्ट को143 एकड़ जमीन की जरूरत
दरअसल, लंबे समय से इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए करीब 143 एकड़ जमीन की जरूरत है. जहां एयर स्ट्रिप की लंबाई के अलावा नया टर्मिनल भवन और रडार सेटअप हो सकेगा. लेकिन यह मामला राज्य शासन के स्तर पर लंबित होने के कारण इंदौर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है. यही वजह है कि एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर अब पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 

हर साल 40 लाख लोगों की आवाजाही
इस चिट्ठी में उल्लेख किया गया है, सालाना 40 लाख यात्रियों की आवाजाही वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार बहुत जरूरी है. आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर भी विस्तार जरूरी है, इसलिए राज्य शासन के स्तर पर इस मामले में जल्द कोई फैसला लिया जाए. इधर इस चिट्ठी पर चर्चा करते हुए सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि, ''जमीन के लिए एयरपोर्ट प्रशासन के साथ कई वर्षों से प्रयास जारी हैं लेकिन राज्य शासन अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं करा पाया। 

लंबे समय से कर रहे जमीन की मांग
उन्होंने बताया, ''2 दिन पहले इंदौर से आबू धाबी फ्लाइट के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष भी एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन की जरूरत का मुद्दा उठाया गया था. जिस पर राज्य शासन को फैसला लेना है.'' सांसद शंकर लालवानी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''वे लंबे समय से जमीन की मांग कर रहे हैं. इसके लिए वह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापु से लेकर केंद्र सरकार और एयरपोर्ट प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों के समक्ष बात रख चुके हैं। 

एयरपोर्ट का रडार नागपुर से नियंत्रित
एयरपोर्ट विस्तार के साथ रनवे की लंबाई बढ़ाना, पैरेलल टैक्सी-वे का निर्माण और नया रडार सिस्टम स्थापित करना भी जरूरी है, ताकि बड़े विमानों का संचालन हो सके. उन्होंने बताया कि, ''वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट का रडार नागपुर से नियंत्रित होता है. सुरक्षा के साथ टेक ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए इंदौर में ही रडार सिस्टम बनाना जरूरी है। 

इसी तरह की मांग सुमित्रा महाजन के पत्र में की गई है. वही इंदौर की आर्थिक, औद्योगिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा कि, काफी प्रयासों के बाद इंदौर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मिला. अब एटीएस टॉवर और नया टर्मिनल भवन बना. इधर इस पत्र को लेकर अब मान जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में इंदौर एयरपोर्ट को जमीन आवंटन का मामला राज्य कैबिनेट में लाया जा सकता है. जिससे कि एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सके। 

विस्तार की जरूरत इसलिए भी
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बोइंग सहित अन्य बड़े विमान इंदौर में उतर सकें, इसलिए तमाम बड़ी सुविधाएं जरूरी हैं. वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्य रनवे की लंबाई 2800 मीटर है जिसे बढ़ाकर 3450 मीटर या उससे ज्यादा की जाना प्रस्तावित है. वर्तमान में औसतन 450 से ज्यादा यात्री प्रति घंटे सफर कर रहे हैं. साथ ही यहां से 90 से ज्यादा फ्लाइट का ऑपरेशन होता है, जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। 

Tags: Indore Airport
Previous Post

नई न्याय व्यवस्था को दो साल, फिर भी वकीलों की जुबान पर नहीं चढ़ रहीं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराएं

Next Post

15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

15 हजार वनडे रन से 203 कदम दूर विराट, सचिन का रिकॉर्ड निशाने पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

DAVV का बड़ा फैसला: सप्लीमेंट्री में फेल छात्र भी ले सकेंगे सेकंड ईयर में एडमिशन

July 21, 2026
भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

भोपाल-लखनऊ के बीच दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जल्द जारी होगा शेड्यूल

July 21, 2026
21 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

21 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

July 20, 2026
यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जज पर गंभीर आरोप लगाने पर सख्त टिप्पणी

यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, जज पर गंभीर आरोप लगाने पर सख्त टिप्पणी

July 20, 2026
अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका

अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका

July 20, 2026
CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

July 20, 2026
अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- फिल्मों में नहीं मिल रहे अच्छे रोल

अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- फिल्मों में नहीं मिल रहे अच्छे रोल

July 20, 2026
CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

CG में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP समेत कई अधिकारियों के तबादले

July 20, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved