Monday, July 20, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

‘कॉकटेल 2’ ने वीकेंड पर मचाया धमाल, 3 दिनों में 75 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Insight TV Admin by Insight TV Admin
June 22, 2026
in मनोरंजन
0
‘कॉकटेल 2’ ने वीकेंड पर मचाया धमाल, 3 दिनों में 75 करोड़ के पार पहुंची कमाई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सिनेमाघरों में एक बार फिर लव ट्राएंगल का जादू लौट आया है. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये ही वजह है कि महज 3 दिनों में कमाई 75 करोड़ रुपये पार हो गई है. कुल मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई की.

हालांकि, फिल्म को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की राय थोड़ी बंटी हुई नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अपने पैर जमाए हुए है. खासकर वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है, जिससे मेकर्स ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली होगी.

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखा उछाल
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार बढ़त हासिल की है. रविवार को देशभर के करीब 10,462 शोज़ से फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. अगर इसकी तुलना दूसरे दिन (शनिवार) की कमाई से करें, जहां फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमाए थे, तो रविवार को इसके बिजनेस में 9.2% का उछाल देखने को मिला है. यह आंकड़े साफ करते हैं कि वीकेंड का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है.

तीन दिनों में कुल इतनी हुई कमाई
शुरुआती तीन दिनों के सफर के बाद अब फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है. वहीं, अगर भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह अब तक 57 करोड़ रुपये हो चुका है. भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों से 4 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है.  इन सभी आंकड़ों को मिलाकर 'कॉकटेल 2' का अब तक का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 76.25 करोड़ रुपये हो चुका है.

भारी-भरकम बजट बना चुनौती
भले ही फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसकी राह इतनी आसान नहीं है. 'कॉकटेल 2' का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस भारी-भरकम बजट के लिहाज से फिल्म की इस शुरुआती कमाई को बहुत ज्यादा मजबूत नहीं, बल्कि एक मिला-जुला रिस्पॉन्स माना जा रहा है. वीकेंड पर फिल्म ने अपनी पकड़ तो मजबूत रखी है, लेकिन अपनी लागत निकालने और मुनाफे की तरफ बढ़ने के लिए इसे आने वाले वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार) में भी इसी तरह की मजबूत रफ्तार बनाए रखनी होगी.

क्या है फिल्म की दिलचस्प कहानी?
होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई फिल्म 'कॉकटेल 2' कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है, जो बचपन के प्रेमी हैं. हालांकि उनके बीच गहरा रिश्ता है, लेकिन वे शादी की तरफ अगला कदम बढ़ाने से हिचकिचाते हैं. सिसिली में छुट्टियों के दौरान उनकी जिंदगी में एक अनपेक्षित मोड़ आता है, जहां वे दिया की करीबी दोस्त एली (कृति सेनन) से दोबारा मिलते हैं. एली उन्हें अपने ट्रैवल प्लान छोड़कर उसके साथ समय बिताने के लिए मना लेती है. अब इसके बाद क्या कुछ होता है. ये ही देखने लायक है.

Tags: Cocktail 2’top-news
Previous Post

देवशयनी एकादशी से शुरू होगा चातुर्मास, 25 जुलाई से चार महीने तक शुभ कार्यों पर विराम

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर धमाल: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे वीकेंड में दिखाई जबरदस्त वापसी

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
बॉक्स ऑफिस पर धमाल: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे वीकेंड में दिखाई जबरदस्त वापसी

बॉक्स ऑफिस पर धमाल: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे वीकेंड में दिखाई जबरदस्त वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

July 20, 2026
Stock Market Crash: दमदार नतीजों के बावजूद बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, खुलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी

Stock Market Crash: दमदार नतीजों के बावजूद बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, खुलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी

July 20, 2026
चार दशक का इंतजार हुआ खत्म, कोयाबेकुर नहर से खेतों तक पहुंची जीवनधारा

चार दशक का इंतजार हुआ खत्म, कोयाबेकुर नहर से खेतों तक पहुंची जीवनधारा

July 20, 2026
22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

22 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 20, 2026
20 जुलाई का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

20 जुलाई का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

July 19, 2026
प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

July 19, 2026
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

July 19, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved