Friday, January 16, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

एशेज में स्निको तकनीक पर विवाद, ICC ने लिया बड़ा फैसला

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 18, 2025
in खेल
0
एशेज में स्निको तकनीक पर विवाद, ICC ने लिया बड़ा फैसला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

  एडिलेड
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है. ये मुकाबला जीतने पर कंगारू टीम एशेज एक बार फिर अपने नाम कर लेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की निगाहें कमबैक करने पर हैं. एडिलेड टेस्ट में 'स्निको' तकनीक को लेकर हंगामा मच गया है, जिसके केंद्र में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी रहे.

यह विवाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 63वें ओवर में हुआ. उस ओवर में जोश टंग की पहली गेंद पर एलेक्स कैरी ने कट शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि इस कोशिश में वो पूरी तरह सफल नहीं हो पाए. गेंद बल्ले को हल्का स्पर्श करते हुए विकेटकीपर जेमी स्मिथ के पास गई और उन्होंने कैच पकड़ लिया. इंग्लैंड के खिलाड़ी कॉट बिहाइंड की जोरदार अपील करने लगे. हालांकि अंपायर अहसान रजा ने बैटर के पक्ष में फैसला सुनाया. इंग्लिश खिलाड़ी हैरान थे और कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS लिया.

स्निकोमीटर पर एक स्पाइक दिखाई दी, लेकिन वह गेंद के बल्ले के पास से गुजरने से 2-3 फ्रेम पहले की थी. तीसरे अंपायर क्रिस गैफनी ने माना कि बल्ले और गेंद के बीच साफ गैप है और कोई स्पाइक नहीं है. गैफनी ने एलेकस कैरी के पक्ष में फैसला सुनाया. इस फैसले से इंग्लैंड की टीम संतुष्ट नहीं थी, साथ ही उसने एक रिव्यू भी गंवा दिया था. ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और टीम मैनेजर वेन बेंटली ने मैच रेफरी जेफ क्रो से इस मुद्दे पर बातचीत की. साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से इस तकनीक की समीक्षा की मांग की.

ICC ने क्या कदम उठाया?
आईसीसी ने तकनीकी गलती को स्वीकार करते हुए इंग्लैंड का डीआरएस फिर से बहाल कर दिया. आईसीसी ने पुष्टि की कि ब्रॉडकास्ट पार्टनर BBG स्पोर्ट से बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया.. BBG स्पोर्ट ही स्निकोमीटर तकनीक की सप्लायर कंपनी है. दिलचस्प बात यह रही कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने  भी माना कि शायद गेंद बल्ले से लगी थी. कैरी ने कहा, 'मुझे ऐसा लगा कि गेंद कुछ छूकर गई है. उस समय आप सिस्टम पर भरोसा करते हैं, लेकिन ऐसा लगा कि खिलाड़ी स्क्रीन से ज्यादा जानते थे.'

बीबीजी स्पोर्ट्स की ओर से कहा गया कि गलत स्टम्प माइक चुना गया था और इस गलती की पूरी जिम्मेदारी ली. कंपनी ने इसके लिए माफी भी मांगी. इस पूरे मामले पर इंग्लैंड के फास्ट बॉलिंग कोच डेविड सैकर ने भी तकनीक पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'एक दिन का खेल खत्म होने के बाद हमें इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए. आज के समय में तकनीक इतनी बेहतर होनी चाहिए कि ऐसी चीजें साफ पकड़ में आ जाएं.'

एलेक्स कैरी इस तकनीकी खामी का फायदा उठाया और शानदार 106 रन बनाए. कैरी के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 371 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा (82 रन) और मिचेल स्टार्क (54 रन) के बल्ले से भी उपयोगी रन निकले.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड.

Tags: ICC
Previous Post

जनकल्याण के लिए जो कहा, वो किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स पर GST की रेड, भारी मात्रा में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
रायपुर : तातापानी महोत्सव हमारी आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर : तातापानी महोत्सव हमारी आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

January 16, 2026
छतरपुर में दो युवतियों का विवाह: सोनी और मोनी के 5 साल पुराने प्रेम संबंध ने लिया नया मोड़

छतरपुर में दो युवतियों का विवाह: सोनी और मोनी के 5 साल पुराने प्रेम संबंध ने लिया नया मोड़

January 16, 2026
जबलपुर-गोंदिया ब्रॉड गेज रेल प्रोजेक्ट ने बढ़ाई प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी, 285 किमी का प्रोजेक्ट वरदान साबित

जबलपुर-गोंदिया ब्रॉड गेज रेल प्रोजेक्ट ने बढ़ाई प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी, 285 किमी का प्रोजेक्ट वरदान साबित

January 16, 2026
मोदी सरकार का AI चैलेंज: वित्तीय रिपोर्टिंग की गुणवत्ता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परखने की योजना

मोदी सरकार का AI चैलेंज: वित्तीय रिपोर्टिंग की गुणवत्ता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परखने की योजना

January 16, 2026
AIIMS भोपाल और IIT की तकनीक से विकसित AI-पावर्ड पोर्टेबल 3D एक्स-रे, मरीजों की जान बचाएगा

AIIMS भोपाल और IIT की तकनीक से विकसित AI-पावर्ड पोर्टेबल 3D एक्स-रे, मरीजों की जान बचाएगा

January 16, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य तिलहन मिशन का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य तिलहन मिशन का गठन

January 16, 2026
लाड़ली योजना: 32वीं किस्त आज, सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम से करेंगे हस्तांतरण

लाड़ली योजना: 32वीं किस्त आज, सीएम मोहन यादव नर्मदापुरम से करेंगे हस्तांतरण

January 16, 2026
16 जनवरी का राशिफल: जानें ग्रहों की स्थिति और किस राशि की किस्मत में बदलाव

16 जनवरी का राशिफल: जानें ग्रहों की स्थिति और किस राशि की किस्मत में बदलाव

January 15, 2026
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपये

लाड़ली बहनों को इस माह से मिलेंगे 1500 रूपये

November 12, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved