Saturday, September 12, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

CWG 2026: हॉकी, बैडमिंटन और रेसलिंग बाहर, 32 साल का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होगा ग्लासगो में

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 22, 2026
in खेल
0
CWG 2026: हॉकी, बैडमिंटन और रेसलिंग बाहर, 32 साल का सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होगा ग्लासगो में
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) का 23वां एडिशन शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं. यह गेम्स 23 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेंगे. इस बार इस प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट इवेंट को लेकर पहले जैसा उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। 

इसकी सबसे बड़ी वजह है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पिछले 32 वर्षों का सबसे छोटा एडिशन बनने जा रहा है. इस बार सिर्फ 10 खेल आयोजित किए जाएंगे, जबकि बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे कई लोकप्रिय खेल बाहर कर दिए गए हैं। 

स्कॉटलैंड 12 वर्षों के भीतर कॉमनवेल्थ गेम्स के दो संस्करण आयोजित करने वाला दूसरा देश बनेगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2006 में मेलबर्न और 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेलों की मेजबानी की थी. हालांकि, ग्लासगो इतिहास का पहला शहर होगा, जो इतनी कम अवधि में दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा. इससे पहले शहर ने 2014 में भी इस इवेंट का सफल आयोजन किया था। 

विक्टोरिया ने क्यों छोड़ी मेजबानी?
मूल रूप से 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को मिली थी. अगस्त 2022 में बोली जीतने के बाद तैयारियां भी शुरू हो गई थीं. उस समय कुल 21 खेलों को शामिल करने की प्लान‍िंग थी, जो 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड के बराबर थी। 

लेकिन 18 जुलाई 2023 को विक्टोरिया सरकार ने अचानक मेजबानी से हाथ खींच लिया. राज्य के प्रीमियर डैनियल एंड्रयूज ने कहा कि आयोजन की अनुमानित लागत बढ़कर 6 से 7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) तक पहुंच गई थी, जो संभावित लाभ की तुलना में बेहद अधिक थी. इसलिए सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के साथ मेजबानी समझौता समाप्त करने का फैसला किया। 

ग्लासगो ने कैसे बचाया टूर्नामेंट?
11 अप्रैल 2024 को जब कोई दूसरा मेजबान सामने नहीं आया, तब ग्लासगो ने 'आखिरी ऑप्शन' के तौर पर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का प्रस्ताव रखा. लागत कम रखने के लिए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स के मौजूदा स्टेडियम और इंफ्रास्ट्रक्चर का दोबारा इस्तेमाल करने का फैसला किया गया. एथलीटों के रहने के लिए अलग एथलीट्स विलेज बनाने के बजाय शहर के होटलों के साथ ग्लासगो कैलेडोनियन यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो की स्टूडेंट आवास सुविधाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। 

11 अगस्त 2024 तक ग्लासगो आधिकारिक तौर पर मेजबानी के लिए तैयार हो गया. कम बजट वाले इस आयोजन में सात वेन्यू पर प्रतियोगिताएं होंगी और सिर्फ 10 खेल शामिल किए जाएंगे। 

1994 के बाद सबसे कम खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स में 1994 के बाद पहली बार सिर्फ 10 खेल होंगे. इससे पहले कनाडा के विक्टोरिया में आयोजित 1994 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 10 खेल शामिल थे. उस समय इवेंट केवल पारंपरिक व्यक्तिगत खेलों तक सीमित थी और टीम खेलों को शामिल नहीं किया गया था. बाद में 1998 कुआलालंपुर गेम्स से टीम स्पोर्ट्स को जोड़ा गया। 

किन खेलों को किया गया बाहर?
ग्लासगो 2026 से कई बड़े और लोकप्रिय खेलों को हटा दिया गया है. इनमें फील्ड हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग और कुश्ती जैसे भारत के ल‍िहाज से लोकप्रि‍य खेल हटाए गए हैं. फुल-टीम स्पोर्ट्स में सिर्फ नेटबॉल को बरकरार रखा गया है, जबकि बास्केटबॉल का 3×3 फॉर्मेट भी शेड्यूल में शामिल रहेगा। 

खर्च कम करने के लिए बदले कई इवेंट
आयोजन की लागत घटाने के लिए मैराथन, रेस वॉकिंग, माउंटेन बाइकिंग और रोड साइक्लिंग जैसे आउटडोर इवेंट भी शेड्यूल से हटा दिए गए हैं. वहीं पारंपरिक लॉन बाउल्स इस बार खुले मैदान की बजाय इनडोर फॉर्मेट में आयोजित किया जाएगा. कम खेल, सीमित बजट और बिना एथलीट्स विलेज के होने वाला ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 इतिहास के सबसे अलग और सबसे छोटे संस्करण के रूप में दर्ज होने जा रहा है। 

ग्लास्गो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में कितने खेल शामिल हैं?
ग्लास्गो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 10 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें 6 पैरा स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। 

    आर्ट‍िस्ट‍िक जिम्नास्टिक
    एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
    बॉल्स और पैरा बॉल्स
    मुक्केबाजी
    ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
    नेटबॉल
    जूडो
    तैराकी और पैरा तैराकी
    वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग
    3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

Tags: Commonwealth Games 2026
Previous Post

विश्व कप फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना पर डबल झटका, खिलाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी में FIFA

Next Post

मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

Rashifal 12 September: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

September 11, 2026
महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

महिला सशक्तिकरण के लिए बनेंगे स्व-सहायता समूह ; आजीविका और विभागीय योजनाओं से जुड़ेंगी महिलाए

September 11, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

September 11, 2026
CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

CG Weather: सुकमा-बीजापुर से धमतरी तक दो दिन बारिश के आसार, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

September 11, 2026
‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

‘राइज एंड फॉल 2’ के होस्ट बने वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेट के बाद अब रियलिटी शो में लगाएंगे चौके-छक्के

September 11, 2026
650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे

650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेजे

September 11, 2026
Railway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं

Railway Employees को बड़ा तोहफा! बनेंगी 5 मंजिला बिल्डिंग, मिलेंगे 2BHK-3BHK फ्लैट और ये सुविधाएं

September 11, 2026
विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

विनेश फोगाट को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने से रोका

September 11, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved