Friday, October 16, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप से छीने गए वित्तीय अधिकार

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 29, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप से छीने गए वित्तीय अधिकार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दुर्ग.

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने कुलसचिव भूपेंद्र कुमार कुलदीप के वित्तीय अधिकार वापस लेने का बड़ा निर्णय लिया है। तय किया गया है कि आगामी आदेश तक विश्वविद्यालय के भुगतान संबंधी प्रपत्रों और बैंकिंग संव्यवहारों पर वित्त अधिकारी के साथ द्वितीय अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. नीलू श्रीवास्तव अधिकृत रहेंगी।

कुलसचिव के हस्ताक्षर से अब कोई भी वित्तीय लेन-देन नहीं होगा। विश्वविद्यालय ने आयुक्त, उच्च शिक्षा संचालनालय को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। पत्र के साथ एफआईआर की प्रति भी भेजी गई। इसमें बताया गया कि कुलसचिव विश्वविद्यालय में वित्तीय देयकों, नस्तियों और प्रपत्रों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जबकि सिविल सेवा आचरण नियमों के अनुसार जमानत पर रहने वाले व्यक्ति द्वारा ऐसे वित्तीय कार्य नहीं किए जा सकते। पत्र में यह भी उल्लेख है कि विश्वविद्यालय निधि में अनियमितता से संबंधित मामला जांच में है, ऐसे में उन्हीं के पास भुगतान, बैंकिंग, वेतन वितरण, क्रय और अभिलेखों की अभिरक्षा की जिम्मेदारी होना संस्थागत औचित्य के अनुरूप नहीं है। अभिलेखों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई गई है। कार्यपरिषद के निर्णय की जानकारी भी आयुक्त को भेज दी गई है।

बैठक में गरमाया माहौल, सदस्यों ने लिखित सहमति दी
हाल ही में हुई कार्यपरिषद की बैठक में मामला उस समय गरमा गया, जब कुलसचिव के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के बाद वित्तीय कामकाज में उनकी भूमिका पर चर्चा शुरू हुई। कुलपति ने बैठक में कुलसचिव से कहा कि यह मामला अब कार्यपरिषद के सामने है, हितधारक होने के कारण निष्पक्ष चर्चा उनकी उपस्थिति में हो पाएगी। इस पर कुलसचिव ने कहा कि यदि कार्य परिषद के सभी सदस्य कहेंगे, तभी वे बाहर जाएंगे। इसके बाद सदस्यों ने लिखित में सहमति देते हुए हस्ताक्षर कर दिए। कुलसचिव को इस कंडिका की चर्चा से अलग कर दिया गया और डॉ. नीलू श्रीवास्तव को प्रभारी सचिव बनाकर आगे की कार्यवाही की गई।

कुलसचिव के स्थान पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण
सामान्यतः विश्वविद्यालय के समस्त वित्तीय कामकाज में कुलसचिव, वित्त अधिकारी के साथ प्रक्रिया पूरी करते हैं। बैठक में तय हुआ कि अब यह दायित्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण निभाएंगी, जो वित्त अधिकारी के साथ मिलकर बैंकिंग और वित्तीय कामकाज संभालेंगी। डॉ. श्रीवास्तव शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राध्यापक हैं और शासन द्वारा प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू पद पर पदस्थ हैं। नियमानुसार वे इस दायित्व के लिए सभी अर्हताएं पूरी करती हैं।

संकल्प में बताई गई वजह
कार्यपरिषद ने अपने संकल्प में कहा है कि कुलसचिव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने के बाद विश्वविद्यालय के वित्तीय हित, प्रशासनिक निष्पक्षता और कामकाज की निरंतरता को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 24 के संबंधित प्रावधानों, धारा 24 – क तथा विश्वविद्यालय में लागू परिनियमों, अध्यादेशों, विनियमों और वित्तीय नियमों के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए लिया गया है। संकल्प पर कुलपति (अध्यक्ष), प्रभारी सचिव और कार्यपरिषद सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

वित्त विभाग के नियम का हवाला
बैठक में वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो और वह जमानत पर हो, तो वित्त विभाग के नियमानुसार वह शासकीय भुगतान की प्रक्रिया नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में विभाग तत्काल यह प्रभार किसी अन्य अधिकारी को सौंप देता है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यपरिषद ने उक्त निर्णय लिया।

तीन वर्षों के लेन-देन के ऑडिट की मांग
इस बीच शिकायत में विश्वविद्यालय के पिछले तीन वर्षों के वित्तीय लेन-देन का ऑडिट कराने की मांग की गई है। वित्तीय अभिलेख, बैंक दस्तावेज, कैशबुक और क्रय संबंधी नस्तियों को सुरक्षित रखने को कहा गया है। सत्र 2024-25 की परीक्षाओं के संबंध में एक बाहरी फर्म को स्वीकृत लगभग 92.10 लाख रुपए के भुगतान सहित कुछ अन्य खर्चों की स्वतंत्र जांच की मांग भी सामने आई है। कुलाधिपति से विश्वविद्यालय के प्रशासन और वित्त की जांच कराने का अनुरोध किया गया है।

Tags: Hemchand University
Previous Post

नहीं मिलेगा अवकाश! प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए भोपाल नगर निगम के ऑफिस खुले रहेंगे

Next Post

Bilaspur में विवादित कमेंट पर बवाल, दो पक्षों में तनाव के बाद धारा 144 लागू

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
Bilaspur में विवादित कमेंट पर बवाल, दो पक्षों में तनाव के बाद धारा 144 लागू

Bilaspur में विवादित कमेंट पर बवाल, दो पक्षों में तनाव के बाद धारा 144 लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

October 16, 2026
आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान

आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान

October 16, 2026
मैच फिक्सिंग में फंसे टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलिसेविक, लगा 24 साल का बैन

मैच फिक्सिंग में फंसे टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलिसेविक, लगा 24 साल का बैन

October 16, 2026
दिल्ली में बिलासपुर की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में रेणुका-त्रिशा ने बढ़ाया मान

दिल्ली में बिलासपुर की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में रेणुका-त्रिशा ने बढ़ाया मान

October 16, 2026
भोपाल के हलालपुरा पटाखा बाजार पर कार्रवाई की तैयारी, स्टे हटते ही होगा शिफ्ट

भोपाल के हलालपुरा पटाखा बाजार पर कार्रवाई की तैयारी, स्टे हटते ही होगा शिफ्ट

October 16, 2026
छतरपुर में रेप के आरोपी ने कांस्टेबल को काटा, मेडिकल जांच में HIV पॉजिटिव

छतरपुर में रेप के आरोपी ने कांस्टेबल को काटा, मेडिकल जांच में HIV पॉजिटिव

October 16, 2026
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पेंशन योजनाओं से हटा इंदिरा गांधी का नाम

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, पेंशन योजनाओं से हटा इंदिरा गांधी का नाम

October 16, 2026
डॉ. गुलाब सिंह किरार ‘दद्दा’ का जन्मदिन धूम धाम से मनाया एवं प्रतिभाओं का किया सम्मान

डॉ. गुलाब सिंह किरार ‘दद्दा’ का जन्मदिन धूम धाम से मनाया एवं प्रतिभाओं का किया सम्मान

October 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का नया अध्याय, महज 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
  • आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान
  • मैच फिक्सिंग में फंसे टेनिस खिलाड़ी स्टीफन मिलिसेविक, लगा 24 साल का बैन
  • दिल्ली में बिलासपुर की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में रेणुका-त्रिशा ने बढ़ाया मान
  • भोपाल के हलालपुरा पटाखा बाजार पर कार्रवाई की तैयारी, स्टे हटते ही होगा शिफ्ट

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved