Wednesday, May 20, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

गिल की धमाकेदार पारी: 8 चौके, 4 छक्के, 86 रन से KKR को पटका

Insight TV Admin by Insight TV Admin
April 18, 2026
in खेल
0
गिल की धमाकेदार पारी: 8 चौके, 4 छक्के, 86 रन से KKR को पटका
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अहमदाबाद

अहमदाबाद में एक बार फिर शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला और गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अहम जीत दर्ज की. शुक्रवार को आई इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि कोलकाता की टीम छह मैचों के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी। 

गिल का अहमदाबाद से खास रिश्ता इस मैच में भी देखने को मिला. उन्होंने 50 गेंदों पर 86 रन की पारी खेली और इस मैदान पर टी20 में अपनी 27 पारियों में 10वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया. अहमदाबाद में उनके नाम अब 1369 रन हो चुके हैं, जहां उनका औसत 59.52 और स्ट्राइक रेट 165.53 का है, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 180 रन बनाए. टीम की ओर से कैमरन  ग्रीन ने 55 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 20 गेंदों में 27 रन जोड़े. गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर अहम योगदान दिया, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट झटके। 

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत मजबूत रही और टीम ने आखिरकार 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया. कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 

गुजरात ने यह मैच आखिरी ओवर में जीतकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, हालांकि एक समय टीम काफी आसान स्थिति में नजर आ रही थी. इस हार के साथ KKR की लगातार छठी हार दर्ज हुई और टीम अब भी जीत की तलाश में है। 

शुभमन गिल, T20 @अहमदाबाद 
पारी: 27
रन: 1369
औसत: 59.52
SR: 165.53
शतक/पचास: 4/6

आख‍िरी ओवर्स में ब‍िखरी कोलकाता की टीम 
आखिरी ओवरों में KKR की पारी बिखर गई.15वें ओवर में टीम 147/4 पर थी, लेकिन 19वें ओवर तक 173/9 हो गई. कैमरन  ग्रीन अंत तक टिके रहे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में वह तेजी से रन नहीं बना सके और नौ गेंदों में सिर्फ तीन रन ही जोड़ पाए. पारी की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने उन्हें आउट कर दिया. KKR ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। 

गुजरात की हुई धाकड़ शुरुआत
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स  की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. शुभमन गिल ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और शानदार शॉट्स खेले. साई सुदर्शन ने भी उनका अच्छा साथ दिया और दोनों ने मिलकर टीम को पांच ओवर में ही 50 के पार पहुंचा दिया. पावरप्ले में गुजरात का स्कोर 70 से ज्यादा हो गया. हालांकि, छठे ओवर में सुनील नरेन ने सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 

बटलर का वरुण ने किया श‍िकार 
इसके बाद जोस बटलर ने तेज 25 रन बनाकर रन गति बनाए रखी. उन्होंने एक ओवर में दो चौके और एक छक्का भी लगाया. लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर बटलर को अपना शिकार बनाया. यह 11 टी20 मुकाबलों में सातवीं बार था जब वरुण ने बटलर को आउट किया. इसी ओवर में वॉशिंगटन सुंदर भी आउट हो गए, जिससे मैच में थोड़ी टक्कर देखने को मिली। 

ट‍िके रहे शुभमन ग‍िल 
शुभमन गिल एक छोर संभाले रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब ले गए. उन्होंने टायगी की गेंद पर शानदार पुल शॉट में छक्का लगाया और अपना स्कोर 80 के पार पहुंचाया. लेकिन जब मैच रोमांचक मोड़ पर था, तब कैमरन  ग्रीन ने डीप बैकवर्ड पॉइंट से शानदार कैच लेकर गिल को आउट कर दिया, जिससे कोलकाता को वापसी की उम्मीद जगी। 

ग्लेन फ‍िल‍िप्स ने मारे दो चौके मैच हुआ रोमांचक 
ग्लेन फिलिप्स ने 18वें ओवर में दो चौके लगाकर मुकाबला लगभग खत्म कर दिया. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. वैभव अरोड़ा ने फिलिप्स को आउट कर थोड़ी देर के लिए रोमांच बढ़ाया, लेकिन शाहरुख खान ने संयम दिखाते हुए दो रन लेकर टीम को दो गेंद पहले जीत दिला दी. गुजरात ने 19.4 ओवर में 181 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

कैमरन ग्रीन हुए इंजर्ड 
मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया कि कैमरन  ग्रीन क्रैम्प्स से जूझ रहे थे, इसी वजह से वह फील्ड पर बार-बार अंदर-बाहर हो रहे थे और उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की. अब कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है, जो 19 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं, गुजरात टाइटन्स 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान में उतरेगी। 

Tags: ipl
Previous Post

डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Next Post

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments

छत्तीसगढ़ में दवा कारोबार ठप, रायपुर-बिलासपुर समेत 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद

May 20, 2026
बस्तर की कला का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को भेंट हुई खास शिल्पकृतियां

बस्तर की कला का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को भेंट हुई खास शिल्पकृतियां

May 20, 2026
MP में ट्रांसफर पर लगी रोक हटी, मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति-2026 को दी मंजूरी

MP में ट्रांसफर पर लगी रोक हटी, मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति-2026 को दी मंजूरी

May 20, 2026
केशकाल घाटी फोरलेन बायपास निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी, निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी सचिव के सख्त निर्देश

केशकाल घाटी फोरलेन बायपास निर्माण में लापरवाही नहीं चलेगी, निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी सचिव के सख्त निर्देश

May 20, 2026
बेटियों के हौसले को मिली नई उड़ान, डॉ. शिवानी सोनी ने उपभोक्ताओं की सोच पर रिसर्च कर हासिल की PhD

बेटियों के हौसले को मिली नई उड़ान, डॉ. शिवानी सोनी ने उपभोक्ताओं की सोच पर रिसर्च कर हासिल की PhD

May 20, 2026
नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

May 20, 2026
कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, पक्षकारों में जमकर विवाद; तहसीलदार ने दर्ज कराई FIR

कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा, पक्षकारों में जमकर विवाद; तहसीलदार ने दर्ज कराई FIR

May 20, 2026
MP में 41 हजार मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल; मरीजों की बढ़ी परेशानी

MP में 41 हजार मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल; मरीजों की बढ़ी परेशानी

May 20, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved