Saturday, April 11, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

H-1B वीज़ा धारकों को अलर्ट: कंपनियों ने कहा तुरंत US लौटें, वरना बढ़ेगा संकट

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 20, 2025
in विदेश
0
H-1B वीज़ा धारकों को अलर्ट: कंपनियों ने कहा तुरंत US लौटें, वरना बढ़ेगा संकट
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाशिंगटन 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा और विवादित कदम उठाते हुए एच-1बी वर्क वीजा धारकों पर 1 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) की अतिरिक्त फीस लगाने का नया प्रावधान लागू किया है। यह आदेश 21 सितंबर 2025 की आधी रात (12:01 बजे) से लागू हो जाएगा। इस फैसले ने विशेष रूप से भारतीय पेशेवरों को गहरे संकट में डाल दिया है, क्योंकि सबसे अधिक संख्या में एच-1बी वीजा धारक भारत से ही आते हैं। इमिग्रेशन अटॉर्नी और टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों को चेतावनी दे रही हैं कि वे तुरंत अमेरिका लौट आएं, अन्यथा प्रवेश पर रोक और फंसे रहने का जोखिम रहेगा।

कंपनियों ने भेजे आपात संदेश
सोशल मीडिया पर माइक्रोसॉफ्ट का एक आंतरिक ईमेल वायरल हुआ है, जिसमें कंपनी ने अपने एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों और उनके आश्रितों (H-4 वीजा) को अमेरिका से बाहर न जाने और जो बाहर हैं उन्हें तुरंत लौटने का निर्देश दिया है। ईमेल में कहा गया कि कर्मचारियों को "निकट भविष्य तक" अमेरिका में ही रहने की सलाह दी गई है ताकि “पुनः प्रवेश से वंचित होने” की स्थिति से बचा जा सके।
वकीलों की चेतावनी: 24 घंटे का समय भी नहीं

न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध इमिग्रेशन अटॉर्नी साइरस मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जो एच-1बी वीजा धारक अभी अमेरिका से बाहर बिजनेस ट्रिप या छुट्टियों पर हैं, वे आधी रात 21 सितंबर से पहले न लौट पाए तो फंस जाएंगे। भारत से सीधी उड़ान समय पर पहुंचना लगभग असंभव है, हालांकि कुछ मामलों में कैलिफोर्निया तक समय रहते पहुंचने की संभावना हो सकती है।”

भारतीय पेशेवर सबसे ज्यादा प्रभावित
एच-1बी वीजा धारकों में बड़ी संख्या भारतीयों की है। टेक सेक्टर में काम कर रहे हजारों भारतीय कर्मचारियों के सामने अब संकट खड़ा हो गया है। कंपनियों ने भी साफ कर दिया है कि वे ऐसे कर्मचारियों को प्राथमिकता दे रही हैं जो इस आदेश के लागू होने से पहले ही अमेरिका लौट आएं।

विशेषज्ञों का हमला: “भेदभाव और शोषण की नीतियां”
कैटो इंस्टीट्यूट के इमिग्रेशन स्टडीज निदेशक डेविड बियर ने ट्रंप प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “भारतीय एच-1बी वर्कर्स ने अमेरिका को बेहिसाब योगदान दिया है- सैकड़ों अरब डॉलर टैक्स के रूप में, दर्जनों अरब फीस के रूप में और सेवाओं के रूप में खरबों का योगदान दिया। फिर भी उन्हें बदले में क्या मिला? केवल भेदभाव और नफरत।”

बियर ने कहा कि भारतीय पेशेवर दशकों से स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) के लिए प्रतीक्षा सूची में हैं, जबकि अन्य देशों के लोगों की तुलना में उन्हें केवल जन्मस्थान के आधार पर रोका गया है। उन्होंने इसे “कानूनी व्यवस्था का सबसे भेदभावपूर्ण पहलू” करार दिया। उन्होंने आगे लिखा, “ये वे लोग हैं जिन्होंने कभी कानून नहीं तोड़ा, मेहनतकश हैं, शांतिप्रिय हैं और अमेरिका के विकास में सबसे अधिक योगदान देते हैं। लेकिन ट्रंप उन्हें अपराधी और नौकरी चोर के रूप में पेश कर रहे हैं। यह न केवल अन्याय है बल्कि अमेरिका के हितों के भी खिलाफ है।”

एच-1बी वीजा कार्यक्रम का दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा: ट्रंप
ट्रंप ने एच-1बी वीजा आवेदन पर 1,00,000 डॉलर का शुल्क लगाने संबंधी सरकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि एच-1बी कार्यक्रम का दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। ट्रंप ने 'कुछ गैर आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर रोक' संबंधी सरकारी आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस फैसले के तहत उन कामगारों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जिनके एच1बी आवेदन के साथ 100,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं किया गया होगा।

ट्रंप ने कहा, ‘‘ एच-1बी गैर आप्रवासी वीजा कार्यक्रम अस्थायी कामगारों को अमेरिका में लाने के लिए बनाया गया था ताकि वे अतिरिक्त, बेहद-कुशल कार्य कर सकें। लेकिन अमेरिकी कामगारों की जगह सस्ते और निम्न प्रशिक्षित कामगारों को लाकर वीजा कार्यक्रम का दुरुपयोग किया गया।” उन्होंने कहा, “एच-1बी कार्यक्रम का दुरुपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा है। घरेलू कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एच-1बी पर निर्भर आउटसोर्सिंग कंपनियों की पहचान और जांच की है, जो वीजा धोखाधड़ी, धन शोधन की साजिश… और विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका आने के लिए प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल पाई गई हैं।”

Tags: H-1B visa
Previous Post

RBI ने दी PhonePe को मंजूरी, SMEs और मर्चेंट्स के लिए डिजिटल भुगतान होगा सुगम

Next Post

कैटरीना कैफ की वायरल फोटो से प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज, फैंस कर रहे सवाल

Insight TV Admin

Insight TV Admin

Next Post
कैटरीना कैफ की वायरल फोटो से प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज, फैंस कर रहे सवाल

कैटरीना कैफ की वायरल फोटो से प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज, फैंस कर रहे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
हर जरुरतमंद तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : ऊर्जा मंत्री तोमर

हर जरुरतमंद तक पहुंचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : ऊर्जा मंत्री तोमर

April 11, 2026
कूनो में खुशखबरी: मादा चीता गामिनी ने दिए 4 शावकों को जन्म, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

कूनो में खुशखबरी: मादा चीता गामिनी ने दिए 4 शावकों को जन्म, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

April 11, 2026
स्टीवन स्पीलबर्ग बोले- ‘इंटरस्टेलर’ नोलन के हाथों में बनी बेहतर फिल्म

स्टीवन स्पीलबर्ग बोले- ‘इंटरस्टेलर’ नोलन के हाथों में बनी बेहतर फिल्म

April 11, 2026
उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन अंतिम चरण में, खेल मंत्री अरुण साव ने जल्द फैसले का दिया भरोसा

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन अंतिम चरण में, खेल मंत्री अरुण साव ने जल्द फैसले का दिया भरोसा

April 11, 2026
इस्तीफा दे पूरी प्रदेश कांग्रेस… वंदे मातरम के अपमान पर भड़के CM यादव

इस्तीफा दे पूरी प्रदेश कांग्रेस… वंदे मातरम के अपमान पर भड़के CM यादव

April 11, 2026
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर ED की रेड, SSC घोटाले में एक्शन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर ED की रेड, SSC घोटाले में एक्शन

April 11, 2026
CM साय का देसी अंदाज: फॉर्च्यूनर छोड़ अब ‘स्कॉर्पियो’ में करेंगे सफर

CM साय का देसी अंदाज: फॉर्च्यूनर छोड़ अब ‘स्कॉर्पियो’ में करेंगे सफर

April 11, 2026
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार के इनाम की घोषणा

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार के इनाम की घोषणा

April 11, 2026
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

गौरवशाली इतिहास से युवा पीढ़ी को जोड़ने का सेतु -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सांस्कृतिक दृष्टि और ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य का संदेश

October 27, 2025
नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

नीति आयोग का सुझाव: बात-बात पर लाइसेंस और निरीक्षण राज को खत्म किया जाए

November 27, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved