Monday, November 2, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में 72 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 19, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
छत्तीसगढ़ में 72 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंगेली.

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान मुंगेली जिले में गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद मुंगेली जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुंदन कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत आपात आदेश जारी करते हुए सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से व्यापक सुरक्षा एवं राहत तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि संभावित बाढ़, जलभराव और अन्य आपदाओं की स्थिति में जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर कुंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला स्तरीय आपात बैठक लेकर संभावित बाढ़ एवं भारी बारिश से निपटने की तैयारियों की गहन समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों को पूर्व तैयारी, त्वरित समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ने आवश्यक सेवाओं से जुड़े वर्ग-1, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दीं। सभी अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने तथा बिना पूर्व अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

अगले 48 से 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण, अचानक बाढ़ का खतरा
कलेक्टर ने बताया कि लगातार भारी बारिश के कारण मनियारी एवं शिवनाथ नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है, जबकि राजीव गांधी (खुड़िया) जलाशय में भारी जल आवक की संभावना है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में जलभराव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिला और ब्लॉक स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय
कलेक्टर ने जिला एवं अनुविभाग स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने तथा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों के गांवों में ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी कर लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

खुड़िया बांध की हर घंटे होगी निगरानी
जल संसाधन विभाग को राजीव गांधी (खुड़िया) जलाशय के जलस्तर की प्रति घंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों के गांवों को कम से कम तीन घंटे पहले सूचना दिए बिना तथा जिला दण्डाधिकारी की लिखित अनुमति के बिना मनियारी नदी में आपातकालीन जल डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।

जलमग्न पुल-रपटों पर पूरी तरह प्रतिबंध, जीरो क्रॉसिंग लागू
पुलिस एवं यातायात पुलिस को सभी रपटों, कॉजवे और संवेदनशील पुलों पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाने तथा जीरो क्रॉसिंग नीति का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी परिस्थिति में जलमग्न पुल, रपट अथवा सड़क से वाहनों और पैदल यात्रियों को गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

राहत शिविर पहले से तैयार रखने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व सर्वे कर सुरक्षित स्थानों पर लोगों को शिफ्ट करने की कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए। राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, खाद्यान्न, दवाइयां, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अचानकमार और पहुंच-विहीन क्षेत्रों पर विशेष फोकस
कलेक्टर ने विशेष रूप से अचानकमार क्षेत्र एवं अन्य दूरस्थ इलाकों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दल हर समय तैयार रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

संयुक्त राजस्व-पुलिस गश्ती दल गठित

  • भारी बारिश एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए जिले में धारा-163 बीएनएसएस के तहत जारी निषेधाज्ञा का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस गश्ती दल गठित किए गए हैं।
  • लोरमी क्षेत्र में एसडीएम एवं एसडीओपी को खुड़िया बांध एवं मनियारी नदी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मुंगेली क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी शहरी क्षेत्र तथा प्रमुख रपटों की निगरानी करेंगे।
  • पथरिया क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी शिवनाथ नदी तट एवं बेमेतरा सीमा क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे।

बिजली, सड़क और पशुधन विभाग भी अलर्ट
कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को आवश्यकता पड़ने पर जलभराव वाले क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करने, टूटे तार एवं गिरे पोलों की तत्काल मरम्मत तथा अस्पतालों एवं कंट्रोल रूम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पशुधन विकास विभाग को नदी किनारे के क्षेत्रों से मवेशियों को सुरक्षित स्थानों एवं गौठानों में पहुंचाने, चारा एवं आवश्यक दवाओं का भंडारण करने को कहा गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग एवं एटीआर टीमों को जेसीबी, डंपर, कटर सहित आवश्यक मशीनरी संवेदनशील मार्गों पर तैनात रखने तथा मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का इमरजेंसी प्लान लागू, जिला हेल्पलाइन शुरू
कलेक्टर के निर्देशों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुंगेली ने बाढ़, मौसमी बीमारियों एवं संभावित महामारी की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा।स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9589427852 जारी किया है। वहीं जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार (मो. 7869990191) को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Tags: Rain High Alert
Previous Post

लॉर्ड्स में रोहित-विराट की अग्निपरीक्षा, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज पर सबकी नजरें

Next Post

जीतू पटवारी के भाई नाना ने पूछताछ में कबूला सट्टे का खेल, दो घंटे तक आमने-सामने हुए सवाल-जवाब

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही आई परेशानी, OTP नहीं मिलने से यूजर्स परेशान

EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही आई परेशानी, OTP नहीं मिलने से यूजर्स परेशान

November 2, 2026
EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी

EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी

November 2, 2026
कबीरधाम में सियार का हमला, बाइक सवार को किया घायल

कबीरधाम में सियार का हमला, बाइक सवार को किया घायल

November 2, 2026
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयर बिक्री और प्रॉपर्टी खरीद की होगी जांच

पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयर बिक्री और प्रॉपर्टी खरीद की होगी जांच

November 2, 2026
कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

November 2, 2026
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद पुजारी महासंघ की CM मोहन यादव से बड़ी मांग

मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के बाद पुजारी महासंघ की CM मोहन यादव से बड़ी मांग

November 2, 2026
लंदन में पढ़ाई, LLM में गोल्ड मेडल और सिविल जज की नौकरी छोड़ी, अब साध्वी बनेंगी प्रखरश्री

लंदन में पढ़ाई, LLM में गोल्ड मेडल और सिविल जज की नौकरी छोड़ी, अब साध्वी बनेंगी प्रखरश्री

November 2, 2026
ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, रॉयल नेवी और एयरफोर्स को आतंकी संगठन घोषित किया, MI6 को बताया दुश्मन

ईरान का ब्रिटेन पर बड़ा एक्शन, रॉयल नेवी और एयरफोर्स को आतंकी संगठन घोषित किया, MI6 को बताया दुश्मन

November 2, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • EPFO की WhatsApp सर्विस शुरू होते ही आई परेशानी, OTP नहीं मिलने से यूजर्स परेशान
  • EPFO की नई WhatsApp सर्विस शुरू, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही मिलेगी PF बैलेंस समेत पूरी जानकारी
  • कबीरधाम में सियार का हमला, बाइक सवार को किया घायल
  • पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, शेयर बिक्री और प्रॉपर्टी खरीद की होगी जांच
  • कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • November 2026
  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved