Sunday, September 20, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

एशिया कप में भारत ने पाक को तीन बार कराया शर्मसार, कूचे से बेआबरू निकलना पड़ा

Insight TV Admin by Insight TV Admin
September 30, 2025
in खेल
0
एशिया कप में भारत ने पाक को तीन बार कराया शर्मसार, कूचे से बेआबरू निकलना पड़ा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
शायर मिर्जा गालिब की ये पंक्तियां पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर फिट बैठती है. पाकिस्तानी टीम 28 सितंबर (रविवार) को समाप्त हुए एशिया कप 2025 में खेल से ज्यादा दूसरी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही. पाकिस्तानी टीम गिरते-पड़ते फाइनल तक तो पहुंची, मगर एक बार फिर भारत के आगे उसे घुटने टेकने पड़े. भारत ने एक बार नहीं… तीन-तीन मौकों पर इस टूर्नामेंट में पड़ोसी मुल्क के होश ठिकाने किए. चाहे युद्ध का मैदान हो या खेल का ग्राउंड, पाकिस्तानी टीम भारत से पराजित होने की आदी हो चुकी है.

पूरे एशिया कप में पाकिस्तानी टीम रोती ही रही. इस टीम ने अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ मुकाबले से की थी, जिसमें उसने 93 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. फिर उसका ग्रुप-ए के अगले मुकाबले में 14 सितंबर को भारतीय टीम से सामना हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तान 7 विकेट से पिट गया था. नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी की शुरुआत इसी मैच से हुई. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कैप्टन सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया. फिर मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया. वैसे भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रूल बुक में यह कहीं नहीं लिखा है कि हैंडशेक करना जरूरी है. खिलाड़ी क्रिकेट एवं दूसरे खेलों में खेल भावना के चलते सिर्फ ऐसा करते हैं.

टीम इंडिया ने भारत फैन्स की भावनाओं को ध्यान में रखकर हैंडशेक नहीं करने का फैसला किया था. हालांकि पाकिस्तानी टीम इससे बौखला गई और उसने उस ग्रुप मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बायकॉट कर दिया. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा सवालों के जवाब देने मैदान पर नहीं आए क्योंकि प्रश्न पूछने वाला एक भारतीय (संजय मांजरेकर) था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नो हैंडशेक कंट्रोवर्सी का सारा दोष जिम्बाब्वे के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर मढ़ दिया. पीसीबी ने पायक्रॉफ्ट और भारतीय टीम के खिलाफ आईसीसी में शिकायत की. पीसीबी ने आरोप लगाया कि पायक्रॉफ्ट ने ही दोनों टीमों के कप्तानों को टॉस के समय हाथ नहीं मिलाने की सलाह दी थी. बोर्ड की तरफ से पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की गई, हालांकि आईसीसी ने पीसीबी की कोई भी डिमांड नहीं मानी.

आईसीसी ने जब पाकिस्तान की नहीं सुनी, तो पीसीबी ने एशिया कप से हट जाने की धमकी दी. पीसीबी की ओर से जोर देकर कहा गया कि एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाया जाए. पीसीबी की अपील फिर से ठुकरा दी गई, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ने यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को हुए मुकाबले से पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया. वहीं मुकाबले के दिन होटल छोड़ने से शुरुआत में इनकार कर दिया. पड़ोसी मुल्क की सरेंडर करने की पुरानी आदत रही है. यहां भी वैसा ही देखने को मिला और 70 मिनट में ही पीसीबी का स्टैंड बदल गया. 

1 घंटे की देरी से पाकिस्तान और यूएई के बीच वो मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें सलमान ब्रिगेड को 41 रनों से जीत मिली. उस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम सुपर-चार राउंड में पहुंच गई. पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबले में मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ही रहे, हालांकि पीसीबी ने ये दलील दी कि पायक्राफ्ट ने माफी मांग ली है, जिसके कारण उसकी टीम मुकाबला खेलने को राजी हुई. पायक्रॉफ्ट ने केवल हाथ मिलाने वाले विवाद पर अफसोस जताया था, लेकिन पीसीबी ने सोशल मीडिया पर एक म्यूट वीडियो डालकर मानो ये दिखाया कि पायक्रॉफ्ट ने आधिकारिक रूप से माफी मांग ली है. सच बात यह थी कि पायक्रॉफ्ट को आईसीसी ने क्लीन चिट दे दी थी. 

फिर पाकिस्तानी टीम ने सुपर-चार स्टेज में अपना पहला मुकाबला 21 सितंबर को भारत के खिलाफ खेला. एक बार फिर पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने भारतीय टीम और फैन्स को उकसाने की कोशिश की. फरहान ने 'गन सेलिब्रेशन किया, वहीं हारिस ने आपत्तिजनक इशारे किेए और भारतीय खिलाड़ियों संग गाली-गलौज भी की. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की ओर से दोनों के खिलाफ शिकायत भी की गई थी.

आईसीसीसी ने हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया और साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. उधर पीसीबी ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सूर्यकुमार यादव के बयान को राजनीति से प्रेरित माना और भारतीय कप्तानी की शिकायत की. आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव पर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत फाइन लगाया, जिसे बीसीसीआई ने चैलेंज किया. भारत के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद भी पाकिस्तानी टीम की अकड़ कम नहीं हुई. हालांकि वो फाइनल तक पहुंचने में सफल रही. पहले पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया. इसके बाद बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया.

फाइनल में पाकिस्तानी टीम का सामना भारत से हुआ. एक बार फिर पड़ोसी मुल्क ने सूर्यकुमार यादव की 'सेना' के आगे घुटने टेक दिए. खिताबी मुकाबले में भी पाकिस्तानी टीम ने ड्रामा किया. टॉस के दौरान वकार यूनुस ने पाकिस्तानी कप्तान से बातचीत की, वहीं रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव से प्रश्न किए. टॉस के दौरान दो-दो प्रेजेंटरों के मैदान पर होने से फैन्स हैरान थे.

Tags: Asia Cup
Previous Post

GST रेट कट के बाद आम आदमी को बड़ी राहत, जल्द ही हो सकता ऐलान!

Next Post

कॉकटेल 2 की शूटिंग के बीच कृति सेनन ने दिखाया जिम में पसीने का जलवा, फ्लॉन्ट किया टोंड बैक

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में बदली तस्वीर, लोकल आतंकियों के आंकड़ों में गिरावट

आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में बदली तस्वीर, लोकल आतंकियों के आंकड़ों में गिरावट

September 20, 2026
Kalyan-Latur Expressway: 8 KM लंबी टनल से सफर होगा आसान, 11 की जगह 5 घंटे में पहुंचेंगे

Kalyan-Latur Expressway: 8 KM लंबी टनल से सफर होगा आसान, 11 की जगह 5 घंटे में पहुंचेंगे

September 20, 2026
सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर, पीएम सूर्य घर योजना से हर माह 2000 रुपए की बचत

सौर ऊर्जा से रोशन हुआ किसान नेतराम का घर, पीएम सूर्य घर योजना से हर माह 2000 रुपए की बचत

September 20, 2026
देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी

देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी

September 20, 2026
इंदौर से सीधे जुड़ेगा बुदनी, रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा

इंदौर से सीधे जुड़ेगा बुदनी, रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा

September 20, 2026
ईरान में हिजाब कानून को चुनौती? बिना स्कार्फ दौड़ में शामिल हुईं महिलाएं, वीडियो वायरल

ईरान में हिजाब कानून को चुनौती? बिना स्कार्फ दौड़ में शामिल हुईं महिलाएं, वीडियो वायरल

September 20, 2026
जाति प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई

जाति प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई

September 20, 2026
MP-UP की कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे सतना-रीवा-प्रयागराज

MP-UP की कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट, जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे सतना-रीवा-प्रयागराज

September 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved