नई दिल्ली
विमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का दबदबा जारी है। थाइलैंड को 94 रनों से रौंदने के बाद भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना के शतक के दम पर हॉन्ग-कॉन्ग को 137 रनों से धूल चटाई। इस धमाकेदार जीत से भारत ने ना सिर्फ विमेंस एशिया कप ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में अपनी नंबर-1 की पोजिशन मजबूत कि बल्कि सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया। भारत विमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 194 रनों का टारगेट रखा था, जिसके सामने विपक्षी टीम ने 16.2 ओवर में महज 56 के स्कोर पर हथियार डाल दिए। भारत का लीग स्टेज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। यह भारतीय टीम के लिए अब सिर्फ एक औपचारिक मैच ही होगा क्योंकि टीम इंडिया को पहले ही सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है।
विमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल
हॉन्ग-कॉन्ग पर 137 रनों की इस बड़ी जीत का असर भारत के नेट रन रेट पर साफ देखने को मिल रहा है। विमेंस एशिया कप 2026 पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया के खाते में 2 मैच के बाद 4 अंक है और भारत का नेट रन रेट 5 के पार है, जबकि दूसरा सर्वश्रेष्ठ नेट रन रेट श्रीलंका का 4.129 का है।
भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप-ए से दूसरी टीम पाकिस्तान सेमीफाइनल में कदम रख सकती है। भारत को 5 सितंबर को होने वाली बहुप्रतीक्षित मुकाबले के बाद उन्हें ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे पायदान पर है।
टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
भारत 2 2 0 0 4 +5.775
पाकिस्तान 1 1 0 0 2 +1.750
थाइलैंड 3 1 2 0 2 -2.050
हॉन्ग-कॉन्ग 2 0 2 0 0 -3.575
विमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल
ग्रुप-बी में इस समय श्रीलंका का राज चल रहा है। श्रीलंका ने भी भारत की तरह लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं, हालांकि उनकी अधिकारिक रूप से सेमीफाइनल में जगह कन्फर्म नहीं हुई है। उनका आखिरी मैच बांग्लादेश से बाकी है, जो 6 सितंबर को खेला जाएगा। बांग्लादेश ने अभी तक टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला है, जिसमें इंडोनेशिया के खिलाफ 71 रनों से जीत दर्ज कर टीम दूसरे पायदान पर बनी हुई है। ये दोनों टीमें ही सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार हैं।
टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
श्रीलंका 2 2 0 0 4 +4.129
बांग्लादेश 1 1 0 0 2 +3.550
इंडोनेशिया 2 0 2 0 0 -3.650
यूएई 1 0 1 0 0 -6.263
भारत का विमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल मैच किस टीम से?
विमेंस एशिया कप 2026 में भारत का लीग स्टेज का तीसरा और आखिरी मैच पाकिस्तान से 5 सितंबर को है। अगर टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रहती है तो वह जीत की हैट्रिक लगाकार सेमीफाइनल खेलने उतरेगी। भारत सेमीफाइनल में कदम ग्रुप-ए की टॉपर टीम बनकर रखेगा, ऐसे में नियमों के अनुसार उनका मुकाबले ग्रुप-बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा। ज्यादातर संभावना है कि इस पोजिशन पर बांग्लादेश की टीम रहेगी। अगर बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कुछ बड़ा उलटफेर करने में कामयाब रहती है तो इक्वेशन थोड़ी बदल सकती है। इस स्थिति में भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल देखने को मिल सकता है।
नियमों के अनुसार विमेंस एशिया कप 2026 पहला सेमीफआइनल ग्रुप-ए की नंबर-1 टीम और ग्रुब-बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल ग्रुप-ए में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम और ग्रुप-बी की टॉपर के बीच होगा।























