Wednesday, August 5, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

झारखंड की टीम ने SMAT में इतिहास रचा, हरियाणा को हराकर पहली बार जीती ट्रॉफी; कप्तान ईशान किशन ने किया कमाल

Insight TV Admin by Insight TV Admin
December 19, 2025
in खेल
0
झारखंड की टीम ने SMAT में इतिहास रचा, हरियाणा को हराकर पहली बार जीती ट्रॉफी; कप्तान ईशान किशन ने किया कमाल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 पुणे
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल गुरुवार (18 दिसंबर) को खेला गया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से पराजित किया. मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को जीत के लिए 263 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन हरियाणवी टीम 18.3 ओवरों में 193 रनों पर सिमट गई.

झारखंड ने पहली बार ये टूर्नामेंट जीता है. वहीं हरियाणा की टीम भी पहला फाइनल खेल रही थी, लेकिन चैम्पियन बनने का उसका सपना टूट गया. झारखंड की खिताबी जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली के इस सीजन में सबसे ज्यादा 517 रन बनाए. ईशान ने फाइनल में भी शतक रहा.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का ये 18वां संस्करण रहा. तमिलनाडु की टीम सबसे ज्यादा तीन बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में सफल रही है. इस टीम ने 2006-07 में आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले संस्करण का खिताब भी जीता था. कर्नाटक, गुजरात, वडोदरा और मुंबई ने दो-दो बार खिताब जीता है. वहीं उत्तर प्रदेश, ईस्ट जोन, महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, पंजाब और झारखंड की टीम्स ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती.

चेज में शुरू से ही हरियाणवी बैटर्स को तेजी से स्कोर करने थे. इसी प्रेशर में हरियाणा ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए. उसके बाद हरियाणा की टीम चेज में कभी ट्रैक पर नहीं दिखी. यशवर्धन दलाल (53 रन), सामंत जाखर (38 रन) और निशांत सिंधु (31 रन) ही क्रीज पर टिक पाए. झारखंड की तरफ से तेज गेंदबाजों सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने तीन-तीन विकेट झटके. विकास सिंह और अनुकूल रॉय ने भी दो-दो सफलताएं अर्जित कीं.

10 छक्के, 6 चौके… ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन जारी

 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में आयोजित इस मैच में ईशान ने सिर्फ 45 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया. ईशान ने अंशुल कम्बोज की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. ईशान ने 49 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.

ईशान किशन को हरियाणा के तेज गेंदबाज सुमित कुमार ने क्लीन बोल्ड किया. ईशान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ही ऐसा कर पाए थे. अनमोलप्रीत ने नवंबर 2023 में वडोदरा के खिलाफ फाइनल में 113 रन बनाए थे.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन का ये पांचवां शतक रहा. ईशान अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए. अभिषेक शर्मा ने भी पंजाब के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 शतक लगाए हैं. देखा जाए तो ईशान के टी20 करियर का ये छठा शतक रहा.

कुमार कुशाग्र भी चमके
27 साल के ईशान किशन और कुमार कुशाग्रा ने हरियाणा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए प्रति ओवर 12 से अधिक रन बनाए. किशन और कुशाग्र के बीच दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई. कुशाग्र ने 8 चौके और पांच छक्के की मदद से 38 बॉल पर 85 रन बनाए.

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ईशान ने औ 10 पारियों में 57.44 के एवरेज और 197.32 की स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले. ईशान ने ग्रुप स्टेज में त्रिपुरा के खिलाफ 113* रन बनाए थे.

भारत की ओर से ईशान किशन का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 28 नवंबर 2023 को था. तब वो गुवाहाटी में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच उतरे थे. ईशान ने 11 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में अपना आख‍िरी ओडीआई मैच खेला था. ईशान का आख‍िरी टेस्ट मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था.

Tags: Ishan Kishan
Previous Post

नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए : प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया

Next Post

मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में घना कोहरा; दिल्ली रूट की ट्रेनें 5 घंटे तक लेट, उड़ानों पर भी असर

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 5 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

August 4, 2026
15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री गौर विभाग की समीक्षा बैठक ली

15 अगस्त तक पूरे हों छात्रावास मेस निर्माण कार्य : राज्यमंत्री गौर विभाग की समीक्षा बैठक ली

August 4, 2026
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 4, 2026
ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिये मुम्बई में प्राप्त हुये 1550 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिये मुम्बई में प्राप्त हुये 1550 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

August 4, 2026
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

August 4, 2026
बस्तर में अपराध रोकने का अनोखा तरीका, गलती पर पूरे समाज को देना पड़ता है सामूहिक भोज

बस्तर में अपराध रोकने का अनोखा तरीका, गलती पर पूरे समाज को देना पड़ता है सामूहिक भोज

August 4, 2026
गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल पटेल

गुणवत्तापूर्ण और संस्कार आधारित शिक्षा राष्ट्र के विकास का आधार : राज्यपाल पटेल

August 4, 2026
Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी

Bastar में नकली डेयरी उत्पाद बेचने वालों पर सख्ती, खाद्य विभाग की सघन जांच जारी

August 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved