Saturday, August 15, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

वनडे से पहले कोहली और कुलदीप ने महाकाल दरबार में लगाई हाजिरी, भस्म आरती में लिया हिस्सा

Insight TV Admin by Insight TV Admin
January 17, 2026
in खेल
0
वनडे से पहले कोहली और कुलदीप ने महाकाल दरबार में लगाई हाजिरी, भस्म आरती में लिया हिस्सा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

 उज्जैन 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आख‍िरी मुकाबला इंदौर में रव‍िवार को होना है.फ‍िलहाल दोनों ही टीमें वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. इंदौर में होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर,बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक उज्जैन के महाकाल मंद‍िर पहुंचे. केएल राहुल और टीम इंड‍िया के अन्य सदस्यों ने भी आशीर्वाद लिया.

ताजा क्रम में शन‍िवार सुबह विराट कोहली और कुदीप यादव महाकाल मंद‍िर पहुंचे. उनके साथ फील्ड‍िंंग कोच टी द‍िलीप भी नजर आए.  विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल में गहरी आस्था रखते हैं.इसीलिए वे समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन लिए उज्जैन पहुंच जाते हैं.

शनिवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव भस्म आरती में सम्मिलित हुए और बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया. बाबा महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजन किया. भगवान शिव की आराधना की. उल्लेखनीय है कि हाल ही में खेले जा रहे वनडे सीरीज में विराट कोहली और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं. 

ध्यान रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आख‍िरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में होने वाला है.मैच से पहले तमाम खिलाड़ी इंदौर पहुंच गए हैं.इन्हीं में से कुछ खिलाड़ी अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल कर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं.शनिवार सुबह भस्म आरती में कुलदीप यादव और विराट कोहली बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे और लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. 

विराट कोहली के लिए यह दौरा और कल का मैच व्यक्तिगत रूप से काफी अहम माना जा रहा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में कोहली का पिछला रिकॉर्ड बहुत ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा है, क्योंकि यहां खेली गई चार पारियों में उनके बल्ले से केवल 99 रन निकले हैं और वह एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। ऐसे में कोहली और उनके फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि महाकाल के आशीर्वाद से न केवल उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन सुधरे, बल्कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाए। 

1-1 की बराबरी पर है सीरीज
शुभमन गिल की कप्तानी में यह घर पर पहली वनडे सीरीज है जिसे वह जीतना चाहेंगे। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था, लेकिन दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही उसने 1-1 से बराबरी कर ली थी। अब दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है और इसके लिए विराट कोहली को अपना बेस्ट देना होगा। दूसरे मुकाबले में वह चूक गए थे। 

विराट संग सेल्फी लेने की होड़

दोनों क्रिकेटरों ने लगभग 2 घंटे तक मंदिर परिसर में समय बिताया। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भस्म आरती का आनंद लिया और शिवजी का जाप किया। इस दौरान मंदिर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मंदिर से बाहर निकलने के बाद विराट के साथ फोटों क्लिक कराने के लिए भारी भीड़ उमड़ गई। दोनों खिलाडियों संग फील्ड‍िंग कोच टी द‍िलीप भी नजर आए। 

इंदौर में 18 जनवरी को आखिरी वनडे

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला इंदौर 18 जनवरी, रविवार को होना है। फ‍िलहाल दोनों ही टीमें वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है।  टीम इंडिया की कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने होगा। 

महाकाल की फोटो भी कोहली ने की क्ल‍िक 
महाकाल मद‍िर में दर्शन के दौरान कोहली ने फोटो भी क्ल‍िक की. इस दौरान कोहली मंद‍िर के मुख्य प्रांगड़ में नंदी के मूर्त‍ि के पास बैठे द‍िखे. उनके पीछे ही फील्ड‍िंग कोच टी द‍िलीप भी थे. 

कुलदीप यादव ने कहा जय श्री महाकाल, वर्ल्ड कप में अच्छा करेंगे. 
महाकाल मंद‍िर में पूजा करने के बाद कुलदीप यादव ने मीड‍िया से बात की और कहा कि दर्शन का बहुत अच्छा अनुभव रहा. कुलदीप यादव ने कहा- पूरी टीम आई थी, सुकून मिला, बस जिंदगी अच्छे से चलती रहे.महाकाल जी की कृपा रही तो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम अच्छा करेगी. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कुलदीप यादव ने कहा-दोनों ही गेम (क्रिकेट) के लीजेंड हैं और उनके होने से बहुत एनर्जी और सुकून मिलता है.कुलदीप ने इस दौरान यह भी कहा कि टीम के बाकी यंग ख‍िलाड़ी भी अच्छा कर रहे हैं. 

Tags: featuredMahakalvirat
Previous Post

‘दाल से 30% टैक्स हटाए भारत’: अमेरिकी सीनेटरों ने डोनाल्ड ट्रंप को भेजी चिट्ठी, टैरिफ हटाने की मांग

Next Post

आवासीय स्कूल के प्राचार्य और हॉस्टल वार्डन को हटाया, सुसाइड की कोशिश को दबाने पर कार्रवाई

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
MP News: 20 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; केंद्र ने जारी की सूची

MP News: 20 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सम्मान, 4 को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक; केंद्र ने जारी की सूची

August 15, 2026
MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित, CM मोहन यादव देंगे पदक

MP News: स्वतंत्रता दिवस पर 47 पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान होंगे सम्मानित, CM मोहन यादव देंगे पदक

August 15, 2026
राज्यपाल  पटेल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

August 15, 2026
लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा किस प्रधानमंत्री ने फहराया? जानें नेहरू, इंदिरा और मोदी का रिकॉर्ड

लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा किस प्रधानमंत्री ने फहराया? जानें नेहरू, इंदिरा और मोदी का रिकॉर्ड

August 15, 2026
Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें धन, करियर और प्रेम का हाल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें धन, करियर और प्रेम का हाल

August 14, 2026
देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक

देश-विदेश के पर्यटक आ रहे हैं जनजातीय संग्रहालय, उद्देश्य हो रहा सार्थक

August 14, 2026
सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी

सभी समाजों के बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, तभी होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

August 14, 2026
मध्यप्रदेश में हीरा खनन उद्योग में गतिविधियां तेज करने की पहल

मध्यप्रदेश में हीरा खनन उद्योग में गतिविधियां तेज करने की पहल

August 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

MMS क्या होता है? जानें कैसे लीक होती हैं प्राइवेट वीडियो और क्या है सजा का प्रावधान

November 28, 2025
Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

Zoho Vani क्या है? अरट्टई के बाद Zoho का नया Free AI टूल चर्चा में!

October 4, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved