Wednesday, September 23, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब

Insight TV Admin by Insight TV Admin
August 15, 2026
in बिज़नेस
0
हर महीने ₹5,000 निवेश करने हैं? FD, RD या SIP—कहां मिलेगा बेहतर रिटर्न, जानें पूरा हिसाब
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली
महीने के आखिर में अगर खर्च निकालने के बाद आपके पास निवेश के लिए सिर्फ ₹5,000 बचते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल होता है- इसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाएं, रिकरिंग​ डिपॉजिट (RD) में बचाएं या सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) शुरू करें? इसका कोई एक सही जवाब नहीं है. NYVO Money के CEO हर्ष सोनी के मुताबिक, निवेश का फैसला इस बात से होना चाहिए कि पैसे की जरूरत किस उद्देश्य के लिए है। 

सही विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पैसे की जरूरत कब पड़ेगी, आपका मकसद क्या है और आप कितना जोखिम उठा सकते हैं. मान लीजिए दो लोग हर महीने ₹5,000 निवेश कर रहे हैं. एक व्यक्ति को एक साल के भीतर इमरजेंसी फंड तैयार करना है, जबकि दूसरा 30 साल की उम्र में अगले 20 साल के लिए रिटायरमेंट कॉर्पस बनाना चाहता है. तो दोनों के इंवेस्टमेंट विकल्प एक जैसे नहीं हो सकते। 

सबसे पहले तय करें पैसे का मकसद

इन्वेस्टमेंट शुरू करने से पहले अपनी बचत को किसी लक्ष्य से जोड़ना जरूरी है. हर्ष सोनी के मुताबिक, इमरजेंसी फंड के लिए FD या लिक्विड म्यूचुअल फंड जैसे अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. वहीं, अगर लक्ष्य 8-10 साल या उससे ज्यादा दूर है, तो SIP के जरिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश पर विचार किया जा सकता है. Wise FinServ की सीओओ चारू पाहुजा के मुताबिक, 2-3 साल दूर के लक्ष्य के लिए FD या RD ज्यादा उपयुक्त हैं, जबकि 5 साल से लंबे लक्ष्य में इक्विटी SIP बेहतर विकल्प हो सकता है. यानी हर महीने बचने वाले वही ₹5,000 अलग-अलग लक्ष्यों के लिए अलग तरीके से लगाए जा सकते हैं। 

₹5,000 की मंथली सेविंग्स कितनी बन सकती है?
अगर आप हर महीने ₹5,000 इंवेस्ट करते हैं, तो एक साल में कुल ₹60,000 और 15 साल में आपकी जेब से कुल ₹9 लाख जाएंगे. चारू पाहुजा के मुताबिक, अगर 7% सालाना रिटर्न का अनुमान लगाया जाए, तो 15 साल में यह रकम करीब ₹15.8 लाख हो सकती है. वहीं, 12% सालाना रिटर्न के अनुमान पर यह करीब ₹25 लाख तक पहुंच सकती है. हालांकि, ये सिर्फ उदाहरण हैं. म्यूचुअल फंड और इक्विटी इन्वेस्टमेंट में रिटर्न मार्केट पर निर्भर करता है और इसकी कोई गारंटी नहीं होती। 

FD कब बेहतर विकल्प हो सकता है?
FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की सबसे बड़ी खासियत इसकी निश्चितता है. एफडी में निवेश करने वाले को इंटररेस्ट रेट, टेन्योर और मैच्योरिटी के बाद कितना फंड मिलेगा इसके बारे में पहले ही पता होता है. इसलिए कम अवधि के लक्ष्यों और इमरजेंसी बचत के लिए यह उपयोगी विकल्प हो सकता है. लेकिन FD के ब्याज पर टैक्स लागू हो सकता है. इसके अलावा महंगाई समय के साथ पैसे की वास्तविक खरीद क्षमता को कम कर सकती है. हर्ष सोनी के मुताबिक, FD का मुख्य काम सुरक्षा और स्थिरता देना है, न कि बहुत ज्यादा रिटर्न हासिल करना. FD में पैसा लगाने से पहले प्रीमैच्योर विड्रॉल के नियम और इस पर लगने वाली पेनल्टी को भी जरूर समझ लें। 

RD किसके लिए उपयोगी है?
RD यानी रिकरिंग डिपॉजिट उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो हर महीने एक तय रकम बचाने की आदत बनाना चाहते हैं. इसमें हर महीने नियमित रकम जमा की जाती है और तय अवधि के बाद मैच्योरिटी पर रकम मिलती है. छुट्टियां मनाने, गैजेट खरीदने, शादी, गाड़ी या घर की डाउन पेमेंट जैसे कुछ तय और अपेक्षाकृत कम अवधि वाले लक्ष्यों के लिए RD पर विचार किया जा सकता है। 

SIP में ज्यादा रिटर्न की संभावना, लेकिन जोखिम भी
SIP के जरिए नियमित अंतराल पर म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है. अगर SIP इक्विटी फंड में है, तो बाजार के उतार-चढ़ाव का असर निवेश की वैल्यू पर पड़ता है. कुछ महीनों में निवेश बढ़ सकता है, तो कुछ समय में उसकी वैल्यू गिर भी सकती है. इसलिए 10-15 साल जैसे लंबे लक्ष्य के लिए SIP पर विचार करने वाले निवेशक को कुछ महीनों के रिटर्न के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए. इंवेस्टमेंट का समय जितना लंबा होता है, शेयर बाजार की अस्थिरता को झेलने की क्षमता भी उतनी अधिक होती है। 

अगर किसी व्यक्ति के पास अभी इमरजेंसी फंड नहीं है, तो वह अपनी मासिक ₹5,000 की बचत को अलग-अलग उद्देश्यों के हिसाब से बांटने पर विचार कर सकता है. उदाहरण के लिए, ₹2,000 सुरक्षित विकल्प में और ₹3,000 इक्विटी SIP में. हालांकि, यह कोई तय फॉर्मूला नहीं है. ऐसा बंटवारा तभी समझदारी भरा होगा, जब निवेशक के दो अलग लक्ष्य और उनके लिए अलग समय-सीमा हो। 

पहली बार निवेश कर रहे हैं तो क्या करें?
अगर आप पहली बार निवेश शुरू कर रहे हैं, तो शुरुआत किसी प्रोडक्ट से नहीं बल्कि अपने लक्ष्य से करें.

1-2 साल में पैसे की जरूरत है: FD या अन्य अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्पों पर विचार करें.

2-3 साल का लक्ष्य है: RD या FD जैसे विकल्प उपयोगी हो सकते हैं.

5 साल से ज्यादा का लक्ष्य है: जोखिम क्षमता के मुताबिक इक्विटी म्यूचुअल फंड SIP पर विचार किया जा सकता है.

10-15 साल या उससे ज्यादा का लक्ष्य है: लंबी अवधि के लिए इक्विटी SIP में ग्रोथ की ज्यादा संभावना हो सकती है.

सिर्फ हाल के शानदार रिटर्न देखकर निवेश का फैसला न करें. इक्विटी इन्वेस्टमेंट में गिरावट के दौरान घबराकर SIP बंद करने से भी बचना चाहिए, बशर्ते आपका मूल लक्ष्य, समय-सीमा और जोखिम क्षमता नहीं बदली हो.

₹5,000 कहां लगाएं? जवाब लक्ष्य में छिपा है
हर निवेशक के लिए FD, RD या SIP में से एक ही विकल्प सही नहीं हो सकता. अगर पैसे की जरूरत जल्दी है, तो सुरक्षा और लिक्विडिटी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है. नियमित छोटी बचत के किसी तय लक्ष्य के लिए RD उपयोगी हो सकती है. वहीं, 10 साल या उससे लंबे लक्ष्य के लिए इक्विटी SIP में ज्यादा ग्रोथ की संभावना हो सकती है, लेकिन इसके साथ बाजार जोखिम भी जुड़ा है. इसलिए हर महीने बचने वाले ₹5,000 को कहां लगाना है, इसका सबसे अहम सवाल यह नहीं है कि FD ज्यादा देगी या SIP, बल्कि यह है कि आपको यह पैसा कब और किस काम के लिए चाहिए. यही दो बातें आपके लिए सही निवेश रास्ता चुनने में सबसे ज्यादा मदद करेंगी। 

Tags: SIP
Previous Post

PM-KUSUM-2 पर किसानों को बड़ी राहत, सोलर पंप से होगी सिंचाई; खाली खेत से भी होगी कमाई

Next Post

Apple Pay India Launch: सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है एंट्री, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव  रघुराज एम आर

युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर

September 22, 2026
मंत्री  परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न

मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न

September 22, 2026
जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

September 22, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 22, 2026
उपचारित जल के उपयोग पर जोर, निकायों को 50 किमी के दायरे में यूजर तलाशने के निर्देश

उपचारित जल के उपयोग पर जोर, निकायों को 50 किमी के दायरे में यूजर तलाशने के निर्देश

September 22, 2026
3 महीने में 82% महंगा हुआ प्याज, ₹30 से बढ़कर ₹54 किलो पहुंचा भाव

3 महीने में 82% महंगा हुआ प्याज, ₹30 से बढ़कर ₹54 किलो पहुंचा भाव

September 22, 2026
स्वर्गीय  माहेश्वरी का जीवन राष्ट्रसेवा और निर्भीक पत्रकारिता की प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री  शुक्ल

स्वर्गीय माहेश्वरी का जीवन राष्ट्रसेवा और निर्भीक पत्रकारिता की प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

September 22, 2026
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में महुआ को मिल रहा नया स्वरूप, जशप्योर और जय जंगल के प्रयासों से जनजातीय परिवारों एवं महिला स्वसहायता समूहों के लिए आजीविका की नई संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

RSS कार्यालय पहुंचे इंदौर कलेक्टर, जीतू पटवारी ने शिवम वर्मा पर उठाए सवाल – ‘अधिकारी नहीं, BJP कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे’

January 9, 2026
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved