Friday, October 16, 2026
  • Insight Corporte
Insight TV News
Advertisement
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक
  • धर्म ज्योतिष
  • लाइफस्टाइल
  • ख़ास मुद्दा
  • इनसाइट फीचर
  • अन्य
    • संपादक की कलम से
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • अतिथि आलेख
No Result
View All Result
Insight TV News
No Result
View All Result

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

Insight TV Admin by Insight TV Admin
July 15, 2026
in छत्तीसगढ़, राज्य
0
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता सरकार के मजबूत संकल्प, जनभागीदारी और विकास आधारित रणनीति का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के सहयोग एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि एक समय पूरे देश के लगभग 80 प्रतिशत माओवादी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे, जिनमें से लगभग 75 प्रतिशत केवल नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर जिलों में केंद्रित थे। वर्षों तक नक्सल हिंसा के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए।

उन्होंने बताया कि माओवादियों द्वारा लगभग 2040 आम नागरिकों की हत्या की गई। कई मामलों में अपराध दर्ज तक नहीं हो पाए थे, जिन्हें अब पंजीबद्ध कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में भय का ऐसा वातावरण था कि परिवार अपने घरों को सुरक्षित रखने के लिए 13-14 वर्ष के बच्चों तक को माओवादियों के हवाले करने को विवश हो जाते थे। आज वही क्षेत्र भयमुक्त होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

‘सरकार नहीं, संकल्प बदला’
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में न तो सरकारी तंत्र बदला और न ही अधिकारी बदले, बल्कि बदला तो सरकार का संकल्प। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता और विश्वास के साथ कार्य करने का अवसर दिया, जिसका परिणाम आज पूरे देश के सामने है।

कांग्रेस पर तीखा हमला
विजय शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल बयानबाजी करती रही, जबकि आंकड़े सच्चाई बयान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में केंद्र से अधिक संसाधन और वित्तीय सहायता मिलने के बावजूद नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने झीरम घाटी नरसंहार के आरोपियों को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र पर हमला किया, ऐसा हिड़मा और माओवादियों को किसी भी रूप में आदर्श नहीं बनाया जा सकता।

समाज की भागीदारी बनी सबसे बड़ी ताकत
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंड, हल्बा, भतरा, मुरिया, माड़िया सहित सभी समाजों के प्रमुखों ने जंगलों तक पहुंचकर युवाओं को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया। अक्टूबर 2025 में हुए बड़े पुनर्वास अभियान में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोसा, पत्रकारों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी आत्मसमर्पण अभियान को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने बताया कि इलवद पंचायत योजना के तहत जिन पंचायतों में माओवादी गतिविधियों से जुड़े सभी लोग आत्मसमर्पण कर ग्राम सभा द्वारा इसकी घोषणा की जाती है, वहां एक करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और विकास साथ-साथ
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सहयोग से 118 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। डीआरजी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित सभी सुरक्षा बलों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि एनटीआरओ की आधुनिक तकनीक, नई मशीनों और बेहतर समन्वय के कारण सुरक्षा अभियानों को नई मजबूती मिली। उन्होंने कहा कि जिन सुरक्षा कैंपों का कभी नक्सलियों के डर से ग्रामीण विरोध किया करते थे, आज वही कैंप अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी, खेल परिसर और विकास के केंद्र बन चुके हैं। लोग अपने गांवों में कैम्प खुलवाने की मांग लेकर मेरे पास आया करते थे। आने वाले समय में 70 सुरक्षा कैंपों को ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

सड़क, बैंक, आवास और डिजिटल सेवाओं से बदली तस्वीर
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षों से लंबित पीएमजीएसवाई की 220 किलोमीटर लंबी 93 सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है तथा शेष सड़कों पर तेजी से कार्य चल रहा है। पीएमजीएसवाई-4 के तहत बस्तर के लिए विशेष प्रावधान कर 100 लोगों की आबादी वाले क्षेत्रों में भी सड़कें स्वीकृत कराई गई हैं। जगरगुंडा और किस्ताराम जैसे क्षेत्रों में बैंक खुले हैं, मुख्यमंत्री बस सेवा पहुंची है, हजारों आवास स्वीकृत हुए हैं और हजारों लोगों के लिए विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाया गया हैं।

पुनर्वास से बदल रही जिंदगी
उन्होंने कहा कि सरकार ने पुनर्वास नीति को और अधिक प्रभावी बनाया है। समूह आत्मसमर्पण पर प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है तथा आत्मसमर्पित युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘सुनो नक्सली हमारी बात’ अभियान के तहत नक्सल पीड़ित युवाओं को दिल्ली ले जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात कराई गई तथा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पीड़ा देश के सामने रखी।

बस्तर के भविष्य पर जताया भरोसा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर का भविष्य अब बंदूक नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, खेल और सहकारिता तय करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस्तर के युवा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे और बस्तर का गांव-गांव समृद्धि की नई कहानी लिखेगा। उन्होंने लोगों से जंगलों और विकास कार्यों को लेकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार से बचने की भी अपील की।

Tags: Deputy CM Vijay Sharma
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Next Post

पुरी रथ यात्रा: आज श्रीमंदिर के सामने पहुंचेंगे तीनों रथ, कल मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे महाप्रभु जगन्नाथ

Insight TV Admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Latest
  • Trending
  • Comments
TVK पदाधिकारी पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, शादी के लिए ₹25 लाख मांगने का दावा

TVK पदाधिकारी पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, शादी के लिए ₹25 लाख मांगने का दावा

October 16, 2026
1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद

1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद

October 16, 2026
अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

October 16, 2026
वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात

वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात

October 16, 2026
MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 पर प्रमोशन का मौका, जानें जरूरी शर्तें

MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 पर प्रमोशन का मौका, जानें जरूरी शर्तें

October 16, 2026
पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद

पीएम-किसान सम्मान निधि बनी उमेन्द्र की खेती का सहारा, खाद-बीज की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद

October 16, 2026
बिजली की कमी को दूर करने प्रयास जारी : ऊर्जा मंत्री तोमर

बिजली की कमी को दूर करने प्रयास जारी : ऊर्जा मंत्री तोमर

October 16, 2026
इंदौर-भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेगा MP का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब

इंदौर-भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेगा MP का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब

October 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री साय

December 5, 2025
रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

रायपुर : नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात

December 8, 2025
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के प्रयास रंग लाये,50 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण की मिली स्वीकृति

November 29, 2025
IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

IND vs AUS: टी20 सीरीज का बदला टाइम, कितने बजे शुरू होगा कैनबरा में पहला मुकाबला?

October 26, 2025
बिहार में एनडीए को  प्रचंड जनादेश  मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश मोदी-नीतीश का करिश्माई नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्ट्रेटेजिक ब्रेकथ्रू

November 14, 2025
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक

June 10, 2026

मानसिक स्वास्थ्य पर खुला संवाद जरूरी, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक जीवन का मंत्र

August 5, 2026
विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

विधायिका और पत्रकारिता – लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ : भोपाल में “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम

October 26, 2025
ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

0
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में येलो चेतावनी जारी

0
कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

कोयंबटूर में सेव एनर्जी मुहिम, 122 स्थानों पर लगे मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट

0
चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

चीन का रोबोटिक कमाल! क्या इंसानों की नौकरियों पर आ गया खतरा?

0
जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में बढ़ी चीनी लड़कियों की मौजूदगी, कर रही हैं मोटी कमाई

0
10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

10 साल में प्रदेश के 69 निजी इंजीनियरिंग कॉलेज बंद, भोपाल और इंदौर सबसे आगे

0
प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

प्रदेश में निर्माण स्थलों के इंजीनियर के साथ ड्रोन से होगी निगरानी

0
नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर को: बिजली चोरी और अन्य अनियमितताओं के मामलों में हो सकेंगे समझौते

0

Recent Posts

  • TVK पदाधिकारी पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, शादी के लिए ₹25 लाख मांगने का दावा
  • 1 नवंबर से अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का नाम, DoT के नए निर्देश से फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
  • अपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
  • MP में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 पर प्रमोशन का मौका, जानें जरूरी शर्तें

Recent Comments

No comments to show.

About Us

Insight TV News – एक ऑनलाइन मंच है जहाँ देश-विदेश की ताज़ा ख़बरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और व्यवसाय से जुड़ी जानकारियाँ तुरंत उपलब्ध होती हैं। पाठकों को नवीनतम घटनाओं से जोड़े रखती है और हर समय, हर जगह समाचार पढ़ने की सुविधा प्रदान करती है।

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Categories

  • अतिथि आलेख
  • इनसाइट फीचर
  • ख़ास मुद्दा
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • देश
  • धर्म ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश स्पेशल
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • संपादक की कलम से
  • स्पेशल रिपोर्ट

Contact Us

B-29, IT Park, Badwai
Near RGPV, Bhopal (M. P.) – 462033

Mobile: +91 93036 09004
Email: insighttvnews@gmail.com

WhatsApp: +91 93036 09004

  • Home
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Home
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy

Copyright © 2025 Insight TV News. All Rights Reserved